पर्यायवाची (Part-2 )

Total Questions: 50

41. 'कमल' का पर्यायवाची है? [UPSSSC (JE) Exam, 2015 M.P. Professional Exam.14.12.2017 UPSSSC (JE) Exam, 2015]

Correct Answer: (c) नीरज
Solution:'कमल' के पर्यायवाची नीरज, पंकज, अम्बुज, अरविन्द, सरोज, नलिन, उत्पल, इन्दीवर, कुवलय, पद्म, तामरस इत्यादि हैं। अम्बर, आकाश का; दिनकर, सूर्य का तथा पुष्प, फूल का पर्यायवाची है।

42. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द कमल का पर्यायवाची नहीं है? [P.G.T. परीक्षा, 2002]

Correct Answer: (b) जलद
Solution:'जलद' कमल का नहीं बल्कि 'बादल' का पर्यायवाची है।

43. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'कुशल' का पर्यायवाची नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) अक्ष
Solution:'अक्ष' शब्द 'कुशल' का पर्यायवाची नहीं है। दक्ष, निपुण, प्रवीण, पारंगत, निष्णात, पटु आदि 'कुशल' के पर्यायवाची हैं।

44. निम्न में से कौन-सा 'कामदेव' का पर्यायवाची शब्द नहीं है? [Haryana. TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (d) मरीचि
Solution:मन्मथ, मनोज तथा अनंग 'कामदेव' के पर्यायवाची हैं; जबकि 'मरीचि' किरण का पर्यायवाची है।

45. निम्नलिखित में से 'कामदेव' शब्द का पर्यायवाची शब्द कौन-सा नहीं है? [U.K. PCS (C-SAT) Exam, 2012]

Correct Answer: (b) कामपाल
Solution:रतिनाथ, कामग तथा अनंग, 'कामदेव' के पर्यायवाची हैं, जबकि 'कामपाल' का अर्थ 'कामनाओं का पालन करने वाला' होता है।

46. निम्नलिखित में से 'कामदेव' का पर्यायवाची शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017. T.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (c) मार
Solution:मार, मनसिज, अनंग, कन्दर्प इत्यादि 'कामदेव' के पर्यायवाची हैं। विडौजा, इन्द्र का; पिशुन, चुगुलखोर का तथा अश्म, पत्थर का पर्यायवाची है।

47. 'किताब' का पर्यायवाची है- [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (a) पोथी
Solution:पोथी, ग्रन्थ और पुस्तक इत्यादि 'किताब' के पर्यायवाची शब्द हैं।

48. 'कोमल' का पर्यायवाची है- [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (c) मृदु
Solution:मृदु, मसृण, नरम, मुलायम, अरुक्ष, अकठोर और अपरुष इत्यादि 'कोमल' के पर्यायवाची हैं।

49. दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए ।

'कपट'

 

Correct Answer: (c) फरेब
Solution:'कपट' का पर्यायवाची शब्द 'फरेब' होता है। कपट के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं छल, दम्भ, धोखा, दुराव, छिपाव इत्यादि। कमर का पर्यायवाची कटि है, आनन्द का पर्यायवाची खुशी है, भलाई का पर्यायवाची उपकार/परहित है।

50. दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए।

कस्तूरी

 

Correct Answer: (d) मृगनाभि
Solution:'कस्तूरी' का पर्यायवाची 'मृगनाभि' है। कुरंगनाभि, कुरंगसार, गन्ध शेखर, मृगरोचन तथा मृगमेद इत्यादि इसके अन्य पर्यायवाची शब्द हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

पर्यायवाची शब्द

बाल- केश, चिकुर, अलक इत्यादि।

काक - वायस, काग, घाँटी इत्यादि।

मदन - अनंग, कन्दर्प, कामदेव इत्यादि।

बीच - मध्य, अन्दर, आँतर इत्यादि।