पर्यायवाची (Part-7)

Total Questions: 50

31. 'वर्षा' का पर्याय है- [46th B.P.S.C. (Mains)]

Correct Answer: (d) पावस
Solution:'वर्षा' के पर्यायवाची शब्द वर्षण, पावस, बारिश, बरसात, वृष्टि आदि हैं, जबकि 'दिवा' दिन का, 'अमृतनिधान' चन्द्रमा का तथा 'प्रभूत' बहुत का पर्यायवाची शब्द है।

32. इनमें से 'वसुधा' का पर्यायवाची शब्द है [U.P. R.O./A.R.O.-2021]

Correct Answer: (a) विपुला
Solution:'वसुधा' का पर्यायवाची शब्द 'विपुला' है। इसके अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- धरा, मही, मेदिनी, अवनी, क्षिति इत्यादि।

अन्य शब्दों के पर्यायवाची

धेनुका - दुधारू गाय व हथिनी दोनों को कहते हैं।

शर्वरी निशि, निशा, रजनी, विभावरी, यामिनी।

पयस्विनी नदी, सरिता तथा दुधारू गाय को भी कहते हैं।

33. 'विशिख' किस शब्द का पर्यायवाची है? [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (b) बाण
Solution:विशिख, तोमर, नाराच, शर, इषु, सायक इत्यादि 'बाण' के पर्यायवाची हैं। तरु, वृक्ष का तथा सरोवर 'तालाब' के पर्यायवाची हैं।

34. 'वृक्ष' शब्द का पर्यायवाची है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (b) पादप
Solution:'वृक्ष' के पर्यायवाची शब्द तरु, द्रुम, पादप, विटप, अगम, पेड़, गाछ इत्यादि हैं, जबकि 'प्रसून' फूल का; 'किंकर' दास का तथा 'हेम' सोना का पर्यायवाची है।

35. किस विकल्प में सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) वृक्ष, द्रुम, विटप
Solution:विकल्प (b) में दिए गए सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द

अन्धकार - तमिस, तमस, तम, ध्वान्त

अग्नि- वायुसखा, समिध, हुताशन, हुतभुक

अश्रु - नेत्रवारि, आँसू, नयननीर, नेत्रनीर

गधा - वैशाखनन्दन, शंखकर्ण, गर्दभ, रासभ

36. 'विभु' का पर्यायवाची है- [UPSSSC (JE) Exam, 2016, TGT. Exam, 2004]

Correct Answer: (a) सर्वव्यापक, नित्य
Solution:'विभु' के पर्यायवाची सर्वव्यापक, नित्य, अनन्त, अजन्मा इत्यादि होते हैं।

37. 'वारांगना' किसका पर्यायवाची है- [MPSI (SI) Exam, 28 Oct 2017]

Correct Answer: (d) वेश्या
Solution:वारांगना, गणिका, सदासुहागिन इत्यादि 'वेश्या' के पर्यायवाची शब्द हैं।

38. 'वामांगी' का पर्यायवाची शब्द है : [MP PCS (Pre) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (a) पत्नी
Solution:'वामांगी' शब्द का सही अर्थ है बाएँ अंग की अधिकारी अर्थात् पत्नी। शास्त्रों में पत्नी के लिए वामांगी शब्द प्रयुक्त होता है। अतः यह पत्नी का पर्यायवाची है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य-

पयार्यवाची शब्द

पृथ्वी इला, धरती, धरणी, अवनी, अचला, क्षिति इत्यादि।

नदी सरिता, तरंगिणी, तटिनी, निम्नगा इत्यादि।

पत्नी भार्या, दारा, जाया, अर्द्धांगिनी, घरवाली इत्यादि।

पथिक यात्री, राही, पन्थी, बटोही इत्यादि।

मयूख किरण, रश्मि, मरीचि, अंशु इत्यादि ।

39. 'वेश्या' के चार पर्याय दिए गए हैं। इनमें त्रुटिपूर्ण कौन-सा है? [P.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (c) कुलटा
Solution:'वेश्या' के पर्याय गणिका, वारांगना, रण्डी, मंगलमुखी, रामजनी, सदासुहागिन, पतुरिया इत्यादि हैं, जबकि कुलटा, स्वैरिणी, पुंश्चली, छिनाल इत्यादि 'व्यभिचारिणी' के पर्याय हैं।

40. 'वसुन्धरा' का पर्यायवाची शब्द है- [स्टाफ नर्स परीक्षा, 2017]

Correct Answer: (a) क्षिति
Solution:'वसुन्धरा' के पर्यायवाची पृथ्वी, क्षिति, अवनि, उर्वी, मेदिनी, इला, धरा इत्यादि हैं, जबकि रत्नाकर, कलाधर तथा दिनकर क्रमशः समुद्र, चन्द्रमा तथा सूर्य का पर्यायवाची हैं।