पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

Total Questions: 66

11. निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे स्थिर पारिस्थितिकी तंत्र है? [M.P.P.C.S.(Pre) 2023]

Correct Answer: (c) समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र
Solution:समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र सबसे अधिक स्थिर (Stable) पारिस्थितिकी तंत्र है। समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र अपनी रासायनिक संरचना, प्रकृति, घुलित ऑक्सीजन, प्रकाश व तापमान के कारण सबसे अधिक स्थिर तंत्र है। इसके साथ ही समुद्र विश्व का विशालतम पारिस्थितिक तंत्र है।

12. स्वच्छ जल समुदाय में 'लैन्टिक आवास' का उदाहरण है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) तालाब एवं दलदल
Solution:स्थिर जल के आवास लैन्टिक आवास के अंतर्गत आते हैं, जैसे- आर्द्रभूमि, तालाब, झील, जलाशय इत्यादि, जबकि लोटिक आवास गतिशील जल के आवास को निरूपित करता है, जैसे नदी।

13. वह क्षेत्र जो दो पारिस्थितिकी तंत्रों के मध्य सीमा रेखा अथवा संक्रमण क्षेत्र के रूप में कार्य करता है - [M.P.P.C.S.(Pre) 2022]

Correct Answer: (d) इकोटोन
Solution:इकोटोन दो अलग-अलग प्रकार के समुदायों को अलग करने वाली वनस्पति का क्षेत्र है। इसे संक्रमण क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। उदाहरण- वनों और घास के मैदानों को जोड़ने वाला क्षेत्र या मैदानी क्षेत्रों के बीच चलने वाली एक धारा। इस क्षेत्र की वनस्पति अत्यधिक विशिष्ट है। क्षेत्र संकीर्ण या चौड़ा हो सकता है।

14. 'साइलेंट वैली परियोजना' निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) केरल
Solution:'साइलेंट वैली परियोजना' का संबंध केरल राज्य से है। यह शांत घाटी में स्थित है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

15. 'रेड डाटा बुक' अथवा 'रेड लिस्ट' से संबंधित संगठन है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) आई.यू.सी.एन.
Solution:IUCN (इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर) द्वारा प्रकाशित 'रेड डाटा बुक्स' में विलुप्ति के कगार पर खड़े संकटग्रस्त पौधे और जंतु प्रजातियों की सूचियां सम्मिलित की जाती है।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का विश्व स्तर पर स्वीकृत राष्ट्रीय 'हॉटस्पाट' नहीं है? [M.P.P.C.S.(Pre) 2023]

Correct Answer: (b) नारो हिल्स
Solution:भारत में चार जैव विविधता 'हॉटस्पॉट' (Hotspot) स्थल हैं। ये हॉटस्पॉट हैं पूर्वी हिमालय (हिमालय हॉटस्पॉट का भाग), पश्चिमी घाट, निकोबार द्वीप समूह (सुंडालैंड हॉटस्पॉट का भाग), पूर्वोत्तर भारत एवं अंडमान द्वीपसमूह (इंडो-बर्मा हॉटस्पॉट का भाग)। विश्व में कुल 36 हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। नारो हिल्स मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित है। यह विश्व स्तर पर स्वीकृत राष्ट्रीय हॉटस्पॉट नहीं है, परंतु नारो हिल्स राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत जैव विविधता विरासत स्थल है। इसे वर्ष 2009 में जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया |

17. निम्नलिखित में से हमारे देश का कौन-सा क्षेत्र 'जैव-विविधता का तप्त स्थल' कहलाता है? [M.P.P.C.S.(Pre) 2022]

Correct Answer: (b) पश्चिमी घाट
Solution:भारत में चार जैव-विविधता हॉटस्पॉट- हिमालय, पश्चिमी घाट तथा श्रीलंका, इंडो-बर्मा एवं सुंडालैंड हैं। नार्मन मायर के अनुसार उन क्षेत्रों को जैव विविधता हॉटस्पॉट कहते हैं, जो पौधों, जंतुओं एवं सूक्ष्मजीवों के समृद्ध जीवीय समुदायों को धारण करते हैं तथा जिनमें स्थानिक प्रजातियों का बाहुल्य होता है।

18. 'ग्रीन हाउस प्रभाव' क्या है- [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (a) गैसों के वायुमंडल में जमा होने से पृथ्वी के वातावरण का गर्म होना
Solution:ग्रीन हाउस प्रभाव में वायुमंडलीय गैसों (मुख्यतया कार्बन डाइऑक्साइड) द्वारा अवरक्त विकिरण को अवशोषित कर लिए जाने से वायुमंडल का तापमान बढ़ता है।

19. वैश्विक ताप की वृद्धि के लिए निम्न में से कौन-सी गैस का योगदान अधिकतम है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) कार्बन डाइऑक्साइड
Solution:WMO ग्रीन हाउस गैस बुलेटिन (नवंबर, 2023) के अनुसार, महत्वपूर्ण दीर्घायु ग्रीन हाउस गैसों का ग्रीन हाउस प्रभाव या वैश्विक तापन के प्रति आपेक्षिक योगदान निम्नवत है-

कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂)

लगभग 64%

मीथेन (CH)

लगभग 19%

HCFCs

लगभग 2%

क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs)

लगभग 8%

नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O)

लगभग 6%

अन्य

लगभग 1%

20. 'क्योटो प्रोटोकॉल' निम्न से संबंधित है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) जलवायु परिवर्तन
Solution:क्योटो प्रोटोकॉल जलवायु परिवर्तन से संबंधित एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है, जो UNFCCC (United Nations Framework Convention on Climate Change) से संबद्ध है। यह ग्रीन हाउस गैसों के निकास को कम करने से संबंधित है, न कि केवल ग्रीन हाउस गैसों से। अतः विकल्प (c) सही उत्तर होगा।