पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

Total Questions: 66

51. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) बाघों के लिए
Solution:कान्हा राष्ट्रीय उद्यान बाघों के लिए प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है।

52. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) सौर ऊर्जा
Solution:नवीकरणीय ऊर्जा प्राकृतिक प्रक्रिया के तहत लगातार प्राप्त होती रहती है। सौर, पवन, ज्वारीय, पनबिजली ऊर्जा आदि प्राकृतिक संसाधन नवीकरणीय ऊर्जा के उदाहरण हैं। सौर ऊर्जा कभी न समाप्त होने वाली तथा प्रदूषण रहित ऊर्जा है। सौर ऊर्जा वैकल्पिक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है। यह हमें सूर्य से प्राप्त होती है।

53. निम्नलिखित में से कौन-सा एक जीवाश्म ईंधन नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) यूरेनियम
Solution:पौधों के वे उत्पाद जो कि हजारों वर्षों से पृथ्वी के नीचे दबे पड़े थे या पौधों के वे जीवाश्म जिनका उपयोग हम ईंधन के रूप में करते हैं, जीवाश्म ईंधन कहलाते हैं। जीवाश्म ईंधन वर्तमान में ऊर्जा के प्रमुख स्रोत हैं। एक बार इनका उपयोग करने के पश्चात इन्हें दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता। जैसे- कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि। यूरेनियम नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन हेतु कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

54. भारत का सबसे पहला जैविक खेती पर आधारित राज्य कौन-सा है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) सिक्किम
Solution:सिक्किम भारत का सबसे पहला पूर्ण जैविक खेती पर आधारित राज्य है।

55. मेट्रोपॉलिटन शहरों में निम्नलिखित में से कौन-सा/से मुख्य वायु प्रदूषक है/हैं? [M.P.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) CO₂ एवं NO₂
Solution:मेट्रोपॉलिटन शहरों में गाड़ियों और औद्योगिक कारखानों से निकलने वाले धुएं में कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, सीसा, ओजोन इत्यादि उपस्थित होता है, जो दिए गए सभी विकल्पों में उपस्थित है। अतः आयोग ने इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया है।

56. ग्रीन मफलर किस प्रदूषण से संबंधित है? [M.P.P.C.S.(Pre) 2023]

Correct Answer: (c) ध्वनि
Solution:ग्रीन मफलर ध्वनि प्रदूषण से संबंधित है। ध्वनि प्रदूषण को कम या नियंत्रित करने के लिए वृक्षों को सड़कों के किनारे, औद्योगिक क्षेत्रों तथा शोर युक्त स्थानों पर लगाया जाता है, क्योंकि वृक्ष ध्वनि तरंगों को अवशोषित करते हैं। अशोक तथा नीम के वृक्ष इसके लिए प्रमुख रूप से उपयोगी माने जाते हैं। ये वृक्ष ध्वनि प्रदूषण में साइलेंसर की तरह कार्य करते हैं, इसलिए इन्हें ग्रीन मफलर कहा जाता है।

57. भोपाल गैस त्रासदी में किस गैस के रिसने पर बड़े पैमाने पर मृत्यु हुई- [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (b) एम.आई.सी.
Solution:भोपाल गैस त्रासदी में मिथाइल आइसोसाइनेट (Methyl Isocynate-MIC) नामक जहरीली गैस के रिसाव से व्यापक जन हानि हुई।

58. इनमें से किस पर्यावरणविद् को 'जल पुरुष' के नाम से जाना जाता है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) राजेंद्र सिंह
Solution:राजेंद्र सिंह को 'भारत के जल पुरुष' के लोकप्रिय नाम से जाना जाता है। राजेंद्र सिंह 'तरुण भारत संघ' नामक गैर-सरकारी संगठन के चेयरमैन हैं। वर्ष 2001 में इन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एवं वर्ष 2015 में स्टॉकहोम वाटर प्राइज दिया गया। इस प्रश्न-पत्र के अंग्रेजी संस्करण में इस प्रश्न के विकल्प (b) में 'राजेंद्र सिंह' की जगह 'राजेंद्र चौधरी' दिया गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया है। ध्यातव्य है कि सुंदरलाल बहुगुणा चिपको आंदोलन से संबंधित हैं। चिपको आंदोलन के प्रणेता श्री चंडी प्रसाद भट्ट हैं। इस आंदोलन में आंदोलनकर्ताओं ने पेड़ों से चिपककर उन्हें कटने से बचाया, जबकि डॉ. सलीम अली प्रसिद्ध पक्षी विज्ञान विशेषज्ञ (Ornithologist) हैं। जम्मू एवं कश्मीर (श्रीनगर) में उनके नाम से 'सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान' स्थापित किया गया है।

59. जल प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) 1974
Solution:जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1974 में अधिनियमित किया गया, इसे वर्ष 1988 में संशोधित किया गया।

60. भारत में 'केंद्रीय गंगा प्राधिकरण' की स्थापना कब की गई थी? [M.P. P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) 1985
Solution:'केंद्रीय गंगा प्राधिकरण' का गठन तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अध्यक्षता में फरवरी, 1985 में किया गया। सितंबर, 1995 में इसका नाम बदल कर 'राष्ट्रीय नदी संरक्षण प्राधिकरण' (NRCA) कर दिया गया। इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।