पर्वत चोटियां

Total Questions: 24

1. निम्नलिखित में से कौन-सी एक चोटी भारत में अवस्थित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (e) (a & b)
Solution:गुरला मान्धाता पर्वत शिखर भारत में नहीं बल्कि पश्चिमी तिब्बत में नेपाल की उत्तर-पश्चिम सीमा के निकट अवस्थित है (NCERT के अनुसार, नेपाल)। इसी प्रकार नामचा बरवा पर्वत चोटी भी अरुणाचल प्रदेश सीमा के निकट दक्षिण-पूर्वी तिब्बत (चीन) में अवस्थित है (NCERT के अनुसार भारत)। इस प्रकार गुरला मान्धाता और नामचा बरवा ये दोनों ही पर्वत शिखर भारत में अवस्थित नहीं हैं। कामेट या कामेत पर्वत उत्तराखंड के गढ़‌वाल क्षेत्र में तथा नंगा पर्वत भारत के जम्मू एवं कश्मीर (पाक अधिकृत कश्मीर) में अवस्थित है। इस प्रकार इस प्रश्न के दो विकल्प सही हैं। NCERT के अनुसार दिए गए विकल्प में केवल गुरला मन्धाता नेपाल में अवस्थित है, जबकि अन्य भारत में अवस्थित है। इस आधार पर विकल्प (a) सही उत्तर होगा।

2. गौरलाटा' चोटी किस पाट में स्थित है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) सामरीपाट
Solution:गौरलाटा चोटी सामरीपाट पर स्थित है। यह छत्तीसगढ़ राज्य में अवस्थित है। इस पर्वतीय शिखर की ऊंचाई लगभग 1225 मीटर है।

3. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

सूची-I
(भारत के राज्य)
सूची-II
(सबसे ऊंची चोटी)
A. तमिलनाडु1. धूपगढ़ चोटी
B. राजस्थान2. सारामती चोटी
C. नगालैंड3. गुरुशिखर चोटी
D. मध्य प्रदेश4. डोडा बेट्टा चोटी

 

ABCD
(a)3214
(b)1432
(c)4231
(d)4321

 

Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन निम्नवत है
सूची-I
(भारत के राज्य)
सूची-II
(सबसे ऊंची चोटी)
तमिलनाडुडोडा बेट्टा चोटी
राजस्थानगुरुशिखर चोटी
नगालैंडसारामती चोटी
मध्य प्रदेशधूपगढ़ चोटी

4. हिमालय में त्रिशूल शिखर' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/है? [U.P.R.O/A.R.O. (Mains) 2021]

  1. यह उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित है।
  2. यह चोटी 7500 मीटर से भी अधिक ऊंची है।
    नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:त्रिशूल, तीन हिमालय पर्वत चोटियों का एक समूह है, जिसकी सबसे ऊंची चोटी त्रिशूल-1 की ऊंचाई लगभग 7120 मी. है। जबकि त्रिशूल-II की ऊंचाई लगभग 6690 मी. एवं त्रिशूल-III की ऊंचाई लगभग 6008 मी. है। यह उत्तराखंड में स्थित है। यह समूह भगवान शिव के त्रिशूल के समान प्रतीत होता है।

5. हिमालय की ऊंची चोटी कंचनजंगा कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (e) (b & c)
Solution:

हिमालय पर्वत श्रेणी के पर्वतों की ऊंचाइयां एवं देश इस प्रकार हैं-

माउंट एवरेस्ट (लगभग 8848 मी.)     -नेपाल

गॉडविन ऑस्टिन (K-8611 मी.)         - भारत

कंचनजंगा (8598 मी.)                     - भारत/नेपाल

मकालू (8485 मी.) (NCERT-8481 मी.)-नेपाल

स्पष्ट है कि गॉडविन ऑस्टिन भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी है, चूंकि गॉडविन ऑस्टिन विकल्पों में नहीं है, अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (a) होगा। वर्ष 2020 में नेपाल एवं चीन ने संयुक्त रूप से माउंट एवरेस्ट की अधिकारिक ऊंचाई 8848.86 मी. घोषित किया है।

6. निम्न में सही क्रम क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (c) माउंट एवरेस्ट, गॉडविन ऑस्टिन, कंचनजंगा
Solution:

हिमालय पर्वत श्रेणी के पर्वतों की ऊंचाइयां एवं देश इस प्रकार हैं-

माउंट एवरेस्ट (लगभग 8848 मी.)     -नेपाल

गॉडविन ऑस्टिन (K-8611 मी.)         - भारत

कंचनजंगा (8598 मी.)                     - भारत/नेपाल

मकालू (8485 मी.) (NCERT-8481 मी.)-नेपाल

स्पष्ट है कि गॉडविन ऑस्टिन भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी है, चूंकि गॉडविन ऑस्टिन विकल्पों में नहीं है, अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (a) होगा। वर्ष 2020 में नेपाल एवं चीन ने संयुक्त रूप से माउंट एवरेस्ट की अधिकारिक ऊंचाई 8848.86 मी. घोषित किया है।

7. नंदा देवी चोटी- [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) गढ़वाल हिमालय का भाग है।
Solution:नंदा देवी (Nanda Devi) भारत की चौथी सर्वोच्च (K, 8611 मी., कंचनजंगा 8598 मी. तथा नंगा पर्वत के बाद) चोटी है। इसकी ऊंचाई 7817 मी. है। यह कुमाऊं हिमालय का भाग है। भारत की तीसरी सर्वोच्च चोटी नंगा पर्वत है।

8. नंदा देवी स्थित है- [Jharkhand P.C.S. (Pre.), 2013]

Correct Answer: (b) उत्तराखंड में
Solution:नंदा देवी शिखर बृहद् हिमालय पर्वत श्रृंखला में भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है।

9. नंदा देवी शिखर स्थित है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) उत्तराखंड में
Solution:नंदा देवी शिखर बृहद् हिमालय पर्वत श्रृंखला में भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है।

10. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2022]

शिखरपर्वत
1. नामचा बरवागढ़वाल हिमालय
2. नंदा देवीकुमाऊं हिमालय
3. कुमाऊं हिमालयसिक्किम हिमालय

 

उपर्युक्त युग्मों में कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:नामचा बरवा पर्वत शिखर तिब्बत (चीन) में अवस्थित है। Note- NCERT के अनुसार नामचाबरवा की स्थिति भारत के अरुणाचल प्रदेश में है। अतः यह गढ़वाल हिमालय में स्थित नहीं है। नंदा देवी पर्वत शिखर के नाम से दो शिखर हैं- नंदा देवी पश्चिमी (7817 मी.) एवं नंदा देवी पूर्वी (7434 मी.)। इनमें से नंदा देवी पश्चिमी चमोली जिले में स्थित है, जो गढ़वाल हिमालय पर्वत का पर्वत शिखर है, जबकि नंदा देवी पूर्वी चमोली, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जिलों की सीमा पर स्थित है, जो कुमाऊं हिमालय पर्वत का शिखर है। चूंकि प्रश्न में केवल नंदा देवी शिखर पूछा गया है। अतः युग्म 2 सही सुमेलित है। सिडनी बुर्रार्ड के हिमालय के प्रादेशिक विभाजन के अनुसार भी नंदा देवी कुमाऊं हिमालय का पर्वत शिखर है। नोकरेक शिखर, गारो पहाड़ी श्रृंखला का सर्वोच्च शिखर है। यह सिक्किम हिमालय पर्वत का शिखर नहीं है।