Correct Answer: (b) यूरिया
Solution:यकृत (Liver) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि (Gland) है। यह उदर गुहा में, तंतुपट अर्थात डायफ्राम के ठीक नीचे, आंत्रयोजनी अर्थात मीसेन्ट्री से संयुक्त गहरे लाल-भूरे रंग का होता है। इसका भार लगभग तीन पौण्ड होता है। यह मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण पाचक अंग है, जिसके द्वारा अनेक क्रियाओं का संपादन किया जाता है। इसकी कुछ मुख्य क्रियाएं हैं, जैसे पित्त (Bile) का उत्पादन, रक्त प्लाज्मा के कुछ प्रोटीनों का उत्पादन, ग्लाइकोजेनोसिस क्रिया द्वारा ग्लूकोज का ग्लाइकोजन में परिवर्तन, रक्त में अमीनो अम्ल का नियमन तथा विषाक्त अमोनिया को यूरिया में परिवर्तित करना आदि।