पादप कार्यिकी

Total Questions: 19

1. यीस्ट में जनन ....... की प्रक्रिया से होता है। [CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) मुकुलन
Solution:यीस्ट में जनन मुकुलन (Budding) की प्रक्रिया से होता है। इस प्रक्रिया में कोशिका से बाह्य वृद्धि होकर एक या एक से अधिक छोटी रचनाएं बन जाती हैं और केंद्रक सूत्री विभाजन (Mitosis) द्वारा विभाजित होकर दो भागों में बंट जाता है। मुकुलन प्रक्रिया काफी तेज होती है, जिसके कारण यीस्ट कोशिकाओं की श्रृंखला सी बन जाती है, जिसे आभासी कवक जाल (Pseudomycelium) कहते हैं।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा पौधों में प्रजनन का अलैंगिक रूप नहीं है? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) परागण
Solution:अलैंगिक जनन की क्रिया में पौधे प्रायः अपने समान अर्थात जनक (Parent) के एकदम समान उत्पन्न करती हैं; इसलिए अलैंगिक जनन को एकल जीव जनन कहते हैं। अलैंगिक जनन की प्रमुख विधियां निम्नलिखित हैं-कायिक प्रवर्धन, मुकुलन, बीजाणु निर्माण, कलिका, पुनरुद्भवन आदि। परागण लैंगिक जनन का भाग है, जिसमें परागकणों के परागकोश (Anther) से वर्तिकाग्र (Stigma) तक पहुंचने की क्रिया को परागण (Pollination) कहते हैं।

3. एक अर्धपारगम्य झिल्ली के माध्यम से पानी डालें और दूषित पदार्थों को हटा दें। [CHSL (T-I) 16 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) परासरण
Solution:एक अर्धपारगम्य झिल्ली (Semipermeable membrane) के माध्यम से विलायक (Solvent) अर्थात पानी डालने पर उसके अणु झिल्ली के आर-पार जा सकते हैं, लेकिन विलेय (Solute) अर्थात जो दूषित पदार्थ के अणु झिल्ली के आर- पार नहीं जा सकते या हटा दिए जाते हैं, उसे परासरण (Osmosis) कहते हैं।

4. भ्रूण की वह अवस्था जिसमें सभी शारीरिक भागों की पहचान हो सके ....... कहलाता है। [MTS (T-I) 09 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) गर्भ
Solution:भ्रूण (embryo) के विकास की वह अवस्था जिसमें प्रमुख शारीरिक अंग बन जाते हैं और पहचाने जा सकते हैं, गर्भ (fetus) कहलाती है। यह आमतौर पर मानव गर्भावस्था के 8-9 सप्ताह के बाद होता है।

5. वे जीव जो पादपों द्वारा संश्लेषित भोजन ग्रहण करते हैं, ....... कहलाते हैं। [MTS (T-I) 04 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) विषमपोषी
Solution:वे जीव जो पादपों द्वारा संश्लेषित भोजन ग्रहण करते हैं, विषमपोषी कहते हैं; जैसे मनुष्य, गाय, बिल्ली, हिरण आदि। पौधे प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, जिस कारण इन्हें स्वपोषी कहते हैं।

6. थैलोफाइटा में कौन-से पौधे शामिल हैं? [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) उल्वा, कारा और क्लैडोफोरा
Solution:थैलोफाइटा पादप जगत का सबसे निचला समूह है जिसमें ऐसे पौधे शामिल हैं जिनका शरीर जड़, तना और पत्ती में विभेदित नहीं होता (थैलस जैसी संरचना)। इसमें मुख्य रूप से शैवाल (जैसे उल्वा, कारा, क्लैडोफोरा) और कुछ कवक शामिल हैं।

7. निम्नलिखित में से कौन-सा, टेरिडोफाइटा (Pteridophyta) का उदाहरण नहीं है? [MTS (T-I) 12 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) फ्यूनेरिया
Solution:टेरिडोफाइटा समूह के पौधे नमी, छायादार स्थानों, जंगलों एवं पहाड़ों पर अधिकता से पाए जाते हैं। पौधे का शरीर जड़, तना एवं पत्तियों में विभेदित रहता है। पौधे बीजाणु जनक होते हैं और जनन की क्रिया बीजाणु द्वारा होती है। इक्वीसीटम (Equisetum), सिलैजिनेला (Selaginella), टेरिस (Pteris), लाइकोपोडियम, ड्रायोप्टेरिस आदि टेरिडोफाइटा के उदाहरण हैं, किंतु फ्यूनेरिया (Funaria) टेरिडोफाइटा का उदाहरण नहीं है, बल्कि ब्रायोफाइटा समूह का उदाहरण है।

8. जिम्नोस्पर्म के बारे में गलत कथन का चयन कीजिए। [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) जिम्नोस्पर्म बीज रहित फूल वाले पौधे हैं।
Solution:जिम्नोस्पर्म (Gymnosperm) बीजीय पौधों (Spermatophytes) का वह उपसंघ (Subphylum) है, जिसके अंतर्गत वे पौधे आते हैं जिनमें बीज तो बनते हैं परंतु वे बीज नग्न रूप से पौधे पर लगे रहते हैं। अर्थात बीजाण्ड (Ovules) अथवा उनसे विकसित बीज (Seeds) किसी खोल, भित्ति या फल में बंद नहीं होते हैं। जिम्नोस्पर्म में प्रायः वायु-परागण (Wind pollination) होता है, जो तीव्र होता है। इस प्रकार (b) का कथन गलत है।

9. पादपों में ....... मध्य पटल (middle lamella), प्राथमिक भित्ति और द्वितीयक मित्तियों में मौजूद होता है और यह भित्ति विस्तार के समय विकास के प्रारंभिक चरणों में संचित होता है। [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) पेक्टिन
Solution:पादपों की कोशिका भित्ति तीन परतों की बनी होती है, पहला अंतराकोशिका पदार्थ या मध्य पटल (Intercellular substance or middle lamella), दूसरा प्राथमिक भित्ति (Primary wall) और तीसरा द्वितीयक भित्ति (Secondary wall)। पादपों में पेक्टिन (Pectin) मध्य पटल, प्राथमिक भित्ति और द्वितीयक भित्तियों में मौजूद होता है और यह भित्ति विस्तार के समय विकास के प्रारंभिक चरणों में संचित होता है।

10. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान निम्नलिखित चरणों के सही क्रम का चयन कीजिए। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

i. क्लोरोफिल प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित करने में सहायता करता है।

ii. प्रकाश ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरित हो जाती है और जल का अणु ऑक्सीजन और हाइड्रोजन अणुओं में विभाजित हो जाता है।

iii. कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बोहाइड्रेट में रूपांतरित हो जाती है।

Correct Answer: (a) ये सदैव i > ii > iii के क्रम में क्रमिक रूप से घटित होते हैं।
Solution:प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान क्लोरोफिल प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित करने में सहायता करता है। प्रकाश ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरित हो जाती है और जल का अणु ऑक्सीजन और हाइड्रोजन अणुओं में विभाजित हो जाता है तथा अंत में कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बोहाइड्रेट में रूपांतरित हो जाती है। अतः प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया सदैव i > ii > iii के क्रम में घटित होती है।