पाषाण काल

Total Questions: 8

1. मनुष्य के आरंभिक विकास के प्रागैतिहासिक काल को सामान्यतः_______ के नाम से जाना जाता है। [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) पुरापाषाण युग (Old stone age)
Solution:प्रागैतिहासिक काल (युग) के पहले के युग को पुरापाषाण काल कहा जाता है। पुरापाषाण काल के बाद मध्यपाषाण काल और फिर नवपाषाण काल या उत्तर पाषाणकाल आता है। हैंड-एक्स, क्लीवर और स्क्रैपर आदि विशिष्ट उपकरणों पर आधारित पुरापाषाण कालीन संस्कृति के अवशेष सोहन नदी घाटी तथा नर्मदा नदी घाटी आदि से प्राप्त हुए हैं।

2. शुतुरमुर्ग पुरापाषाण काल में भारत में पाए गए थे। शुतुरमुर्ग के अंडे के छिलके बड़ी मात्रा में पाए गए हैं - [JE मैकेनिकल परीक्षा 22 मार्च, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) पटने
Solution:भारत में शुतुरमुर्ग पुरापाषाण काल में पाए गए थे। इनके अंडों के छिलके बड़ी मात्रा में पटने से प्राप्त हुए है, जो महाराष्ट्र में स्थित है।

3. भारत में पुरापाषाण युग के कितने चरण हैं ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) तीन
Solution:भारत में पुरापाषाण काल/युग को तीन मागों में बांटा गया है। निम्न पुरापाषाण काल, मध्यपुरापाषाण काल तथा उच्च पुरापाषाण काल।

4. संभवतः ...... मेहरगढ़ में कपास की खेती होती थी I [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) 7000 साल पहले
Solution:पुरातात्विक साक्ष्यों के अनुसार, संभवतः मेहरगढ़ में लगभग 7000 वर्ष पूर्व कपास उगाई जाती थी। मेहरगढ़ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित एक पुरातात्विक स्थल है, और दक्षिण एशिया में खेती तथा पशुपालन के साक्ष्य वाले सबसे शुरुआती स्थलों में से एक है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक नवपाषाण सांस्कृतिक स्थल नहीं है ? [कांस्टेबल GD 13 फरवरी, 2019 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कुंतासी
Solution:कुंतासी पुरातात्विक स्थल सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित है, जिसे एक सैधवकालीन बंदरगाह के रूप में जाना जाता है। यह स्थल भारत के गुजरात राज्य में स्थित है। अन्य तीनों स्थल नवपाषाणकालीन स्थल हैं।

6. प्राचीन भारतीय इतिहास के किस काल में मिट्टी के बर्तनों का पता लगाया गया था ? [Phase-XI 28 जून, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) नवपाषाण
Solution:भारतीय इतिहास के नवपाषाण काल में मिट्टी के बर्तन बनाने की प्रक्रिया की व्यवस्थित शुरुआत हुई। इसी काल में, आग के उपयोग की जानकारी तथा कृषि की शुरुआत, स्थायी जीवन आदि गतिविधियों से मानव परिचित हुआ। हालांकि मध्यपाषाण काल के अंतिम चरण में ही कृषि, पशुपालन के प्रारंभिक साक्ष्य मिलने लगते हैं, किंतु इनकी व्यवस्थित शुरुआत नवपाषाण काल से ही मानी जाती है।

7. मनुष्य इतिहास में किस काल से खाद्य उत्पादक बना ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) नवपाषाण युग
Solution:नवपाषाण काल में मानव द्वारा कृषि कार्य की शुरुआत हुई। अतः मनुष्य खाद्य उत्पादक नवपाषाण काल में बना। इसी समय आग के उपयोग को मानव द्वारा सीख लिया गया। कृषि की प्राचीनतम शुरुआत लहुरादेव (संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश) से हुई है। जहां से चावल के साक्ष्य लगभग 9000 ई.पू. से 7000 ई.पू. के मध्य में मिलते हैं।

8. भारत में, महापाषाण कब्रें (megaliths) बनाने की प्रथा लगभग पहले शुरू हुई थी I [MTS (T-I) 15 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 3000 साल
Solution:भारत में महापाषाण करें (megaliths) बनाने की प्रथा लगभग 3000 साल पूर्व प्रारंभ हुई थी। यह प्रथा दक्षिण भारत, उत्तर-पूर्वी भारत और कश्मीर में प्रचलित थी। महापाषाण शब्द ग्रीक शब्द मेगास से लिया गया है। जिसका अर्थ है-महान और लिथोस का अर्थ है पत्थर।