Solution:कोल इंडिया लिमिटेड को 18 फरवरी 2022 को 'भारत की सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
• कोल इंडिया को यह सम्मान कोलकाता में इंडस्ट्री चैबर "एसोचौम" द्वारा आयोजित "एनर्जी मीट एंड एक्सीलेंस अवार्ड" समारोह में मिला है।
• हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) भारत सरकार के स्वामित्व वाली एक 'महारत्न' सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जो तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में काम करती है, कच्चे तेल का शोधन, परिवहन, विपणन करती है और भारत में पेट्रोलियम उत्पादों, LPG, और स्नेहक (Lubricants) की आपूर्ति करती है।
• भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक प्रमुख इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम है, जो बिजली उत्पादन, पारेषण, उद्योग, परिवहन, रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है, जिसकी स्थापना 1964 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
• GAIL (गेल) (इंडिया) लिमिटेड भारत की प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनी है, जो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत एक सरकारी उपक्रम (PSU) है, जिसका मुख्य काम प्राकृतिक गैस और उसके उत्पादों (जैसे LPG, पेट्रोकेमिकल्स) का उत्पादन, संचरण (पाइपलाइन द्वारा) और विपणन करना है।