पुरस्कार (भाग-II)

Total Questions: 30

21. 1901 में 'विलयनों में रासायनिक गतिकी और परासरणी दाब के नियमों की खोज द्वारा प्रदान की गई असाधारण सेवाओं की पहचान' के लिए नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया था? [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) जैकब्स हेनरिक्स वैन'टी हॉफ
Solution:वर्ष 1901 में नीदरलैंड्स के जैकब्स हेनरिक्स वैन'टी हॉफ (Jacobus Henricus Van't Hoff) को विलयनों में रासायनिक गतिकी और परासरणी दाब के नियमों की खोज द्वारा प्रदान की गई असाधारण सेवाओं की पहचान के लिए रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

22. पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित दर्शन झावेरी भारत की एक ....... नृत्यांगना हैं। [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) मणिपुरी
Solution:पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित दर्शना झावेरी भारत की एक शास्त्रीय मणिपुरी नृत्यांगना हैं। उन्हें वर्ष 2002 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

23. 12 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, जिसे विवेकानंद जयंती के रूप में भी जाना जाता है, भारत सरकार ने देश के 82 सर्वश्रेष्ठ ....... को पुरस्कार प्रदान किए। [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) कृषि उद्यमियों
Solution:12 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, जिसे विवेकानंद जयंती के रूप में भी जाना जाता है, भारत सरकार ने देश के 82 सर्वश्रेष्ठ कृषि उद्यमियों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया, जिन्हें भारत सरकार की केंद्रीय क्षेत्र योजना - कृषि क्लीनिक और कृषि व्यवसाय (एसी एंड एबीसी) के तहत प्रशिक्षित किया गया था।

24. 7 जनवरी, 2023 को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का समापन हुआ। निम्नलिखित में से किसने डॉ. सी.वी. रमन बर्थ सेंटेनरी अवॉर्ड (Dr. C.V. Raman Brith Centenary Award) जीता? [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) प्रोफेसर एस.आर. निरंजना
Solution:7 जनवरी, 2023 को राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का समापन हुआ। गुलबर्गा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और मैसूर विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी अध्ययन विभाग के प्रोफेसर एस.आर. निरंजना ने डॉ. सी.वी. रमन बर्थ सेंटेनरी अवॉर्ड जीता।

25. हिंदुस्तानी गायक पंडित एम. वेंकटेश कुमार को 2022 में निम्नलिखित में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया ? [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) कालिदास सम्मान
Solution:धारवाड़, कर्नाटक के प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित एम. वेंकटेश कुमार को वर्ष 2022 में कालिदास पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कालिदास सम्मान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला एक पुरस्कार है। यह सम्मान वर्ष 1980 में पहली बार प्रदान किया गया था।

26. निम्नलिखित में से किस एल्बम के लिए रिकी केज (Ricky Kej) ने 2023 में अपना तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता? [CGL (T-I) 27 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) डिवाइन टाइड्स
Solution:वर्ष 2023 में रिकी केज ने तीसरी बार ग्रैमी पुरस्कार जीता। उन्हें स्टीवर्ट कॉपलैंड के साथ उनके एलबम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए यह पुरस्कार मिला। रिकी केज भारतीय मूल के एक अमेरिकी संगीतकार और पर्यावरणविद् हैं।

27. निम्नलिखित में से किस भारतीय संगीतकार ने वर्ष 2023 में गैमी पुरस्कार (Grammy award) जीता? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) रिकी केज
Solution:वर्ष 2023 में रिकी केज ने तीसरी बार ग्रैमी पुरस्कार जीता। उन्हें स्टीवर्ट कॉपलैंड के साथ उनके एलबम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए यह पुरस्कार मिला। रिकी केज भारतीय मूल के एक अमेरिकी संगीतकार और पर्यावरणविद् हैं।

28. सान्या में आयोजित प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड पेजेंट के 68वें संस्करण के विजेता के रूप में मेक्सिको की वैनेसा पोंस डी लियोन (Vanessa Ponce De Leon) को किसने ताज पहनाया? [CHSL (T-I) 16 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) मानुषी छिल्लर
Solution:सान्या में आयोजित प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड पेजेंट के 68वें संस्करण के विजेता के रूप में मेक्सिको की वैनेसा पोंस डी लियोन (Vanessa Ponce De Leon) को भारतीय सुंदरी मानुषी छिल्लर (67वें संस्करण) ने विजेता का ताज पहनाया था। वर्ष 2023 में मिस वर्ल्ड पेजेंट के 71वें संस्करण की विजेता चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Krystyna Pyszkova) हैं।

29. निम्नलिखित में से कौन दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्तकर्ता में से एक हैं? [CHSL (T-I) 16 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) शशि कपूर
Solution:शशि कपूर को वर्ष 2014 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया था। वर्ष 2021 के लिए यह पुरस्कार वहीदा रहमान को प्रदान किया गया है।

30. निम्नलिखित में से किस शख्सियत ने 'छऊ' नृत्य में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2021 जीता? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) भुवन कुमार
Solution:वर्ष 2021 में भुवन कुमार को 'छऊ' नृत्य में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था। वर्ष 2022 और 2023 में 'छऊ' नृत्य के लिए यह पुरस्कार क्रमशः साधु चरण महतो और परीक्षित महतो को प्रदान किया गया है।