पुस्तकें/लेखक (बिहार)

Total Questions: 4

1. 22 मार्च, 2018 को बिहार राज्य के 106वें स्थापना दिवस के अवसर पर किसने पटना में 'नील के धब्बे' नामक पुस्तक का विमोचन किया? [64 B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (a) उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
Solution:22 मार्च, 2018 को बिहार के 106 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित एक समारोह में तत्कालीन उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचार पर केंद्रित चार पुस्तकों का विमोचन किया। जिन पुस्तकों का लोकार्पण हुआ, उसमें विंध्याचल प्रसाद द्वारा लिखित उपन्यास 'नील के धब्बे' भी शामिल था।

2. 'उदवंत प्रकाश' के लेखक हैं- [60 to 62 B.P.S.C. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) मौली कवि
Solution:उदवंत प्रकाश' 18वीं सदी की रचना है, जिसके रचनाकार भौली कवि थे। मौली कवि ने दो अन्य रचनाओं 'उदवंत विनोद' एवं 'बाण सिंह' की भी रचना की थी।

3. 'राजनीति रत्नाकर' के लेखक हैं- [60 to 62 B.P.S.C. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) चंदेश्वर
Solution:'राजनीति रत्नाकर' नामक पुस्तक का लेखक चंदेश्वर को माना जाता है। विद्यापति ने पदावली, कीर्तिलता एवं कीर्तिपताका की रचना की। विद्यापति को 'मैथिल कोकिल' एवं 'अभिनव जयदेव' की उपाधि प्रदान की गई है।

4. सन् 1872 ई. में 'बिहार हेराल्ड' आरंभ किया था- [66 B.P.S.C. (Re-Exam), 2020]

Correct Answer: (c) बाबू गुरु प्रसाद सेन ने
Solution:बाबू गुरु प्रसाद सेन ने 1872 ई. में बिहार में सर्वप्रथम अंग्रेजी अखबार 'दि बिहार हेराल्ड' को प्रकाशित किया था।