पूर्वी भारत में सभ्यता का प्रसार

Total Questions: 12

1. निम्नलिखित में ईसा की पहली और दूसरी सदियों में उड़ीसा के बंदरगाहों में किन वस्तुओं का व्यापार होता था?

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:ईसा की पहली और दूसरी सदियों में उड़ीसा के बंदरगाहों से मोती, हाथ-दांत और मलमल का अच्छा व्यापार चलता था। भुवनेश्वर से 60 किलोमीटर दूर खारवेल की राजधानी कलिंग के स्थल खुदाई में रोम की कई वस्तुएं मिली हैं।

2. किस वंश को पितृभक्त वंश भी कहा जाता है।

Correct Answer: (b) माठर वंश
Solution:चौथी सदी के मध्य से छठी सदी तक उड़ीसा में स्थापित राज्यों में सबसे महत्वपूर्ण माठर वंश का राज्य है, इस वंश को पितृभक्त वंश भी कहते हैं।

3. सूची-I को सूची - II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

 (राजवंश)(राज्य क्षेत्र)
(A) माठर वंश1. दक्षिण कलिंग में आंध्र की सीमाओं तक
(B) वशिष्ठ वंश2. महाकांतार के वन्य प्रदेशों में
(C) नल वंश3. महानदी के पार उत्तर और समुद्र तटवर्ती क्षेत्रों में
(D) मानवंश4.  महानदी व कृष्णा नदी के बीच

 

(A)

(B)

(C)

(D)

(a)

1

2

3

4

(b)

2

1

2

3

(c)

3

2

1

4

(d)

1

3

2

4

Correct Answer: (b)
Solution:विकल्प में दिए गए राजवंश और राज्य क्षेत्रों से संबंधित सुमेलन निम्नानुसार है-
 (राजवंश) (राज्य क्षेत्र)
माठर वंशमहानदी और कृष्णा नदी के बीच
वशिष्ठ वंशदक्षिण कलिंग में आंध्र की सीमाओं तक
नल वंशमहाकांतार के वन्य प्रदेशों में
मान वंशमहानदी के पार उत्तर और समुद्र तटवर्ती क्षेत्रों में

4. उत्तरी बंगाल के स्थानीय अधीनस्थ राजा क्या कहलाते थे?

Correct Answer: (a) सामंत महाराज
Solution:उत्तरी बंगाल के स्थानीय अधीनस्थ राजा सामंत महाराज कहलाते थे। उत्तरी बंगाल में सामंत महाराजाओं ने अपना-अपना प्रशासन तंत्र स्थापित किया। 600 ई. में आकर यह प्रदेश 'गौड़' कहलाने लगा।

5. निम्नलिखित में से किसमें पुंडूवर्धन के मिले ताम्रपत्रों पर अभिलेख अभिलिखित है-

1. भूमि के विक्रय के अभिलेख

2. पुंडूवर्धन ताम्रपत्रों पर अनुदान के अभिलेख मिलते हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही है?

 

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:पुंडूवर्धन में मिले ताम्रपत्रों पर भूमि हस्तांतरण के इन अभिलेखों से पता चलता है कि इस प्रक्रिया में प्रमुख लिपिकारों, शिल्पियों, भूस्वामियों आदि के नाम रहते थे, जो गुप्त साम्राज्य में गवर्नरों द्वारा संचालित स्थानीय प्रशासन से संबद्ध होते थे।

6. निम्नलिखित में से 'खड्ग वंश' का शासन किस क्षेत्र में था?

Correct Answer: (b) ढाका क्षेत्र में
Solution:ढाका क्षेत्र में 'खड्ग वंश' का शासन था, इस क्षेत्र में खड्ग के अतिरिक्त लोकनाथ नामक ब्राह्मण सामंत तथा राट वंश का भी राज्य था।

7. बंगाल तथा उड़ीसा क्षेत्र में बनी दंडभुक्ति प्रशासन इकाई का संबंध किससे था?

Correct Answer: (b) न्याय व्यवस्था संबंधी
Solution:दंडभुक्ति नाम की राजस्व और प्रशासन संबंधी इकाई बंगाल और उड़ीसा के बीच वाले सीमांत क्षेत्रों के लिए बनाई गई थी, जिसमें दंड का अर्थ 'सजा' और भुक्ति का अर्थ 'भोग' से है।

8. निम्नलिखित में से स्थानीय समितियों के नियंत्रण में किन लोगों का हस्तक्षेप रहता था?

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:स्थानीय समितियों के नियंत्रण में मुख्य-मुख्य शिल्पियों वणिकों भू- स्वामियों एवं लिपिकारों का नियंत्रण रहता था। ये समितियां स्थानीय राजा-प्रतिनिधियों की मदद करती थी, लेकिन गांव की जमीन की बिक्री के मामले में गांव के किसानों की सलाह ली जाती थी।

9. निम्नलिखित में से किस आधुनिक राज्य को प्राग्ज्योतिष कहा जाता था ?

Correct Answer: (b) असम
Solution:आधुनिक राज्य असम को प्राचीनकाल में कामरूप और प्राग्ज्योतिष कहा जाता था। उपर्युक्त नाम का प्रयोग कामरूप की राजधानी के लिए भी किया जाता था।

10. निम्नलिखित में से किस वंश को 'भूमि का पुत्र' कहा गया है?

Correct Answer: (c) वर्मन वंश
Solution:वर्मन वंश का दावा है कि उसकी उत्पत्ति 'असुर नरक' से हुई थी, महाकाव्यों और पुराणों के अनुसार विष्णु और पृथ्वी का वह पुत्र था। इसीलिए इस वंश को भौम अर्थात 'भूमि का पुत्र' भी कहा जाता है।