पूर्व मध्य काल

Total Questions: 14

1. अरब यात्री सुलेमान किस शताब्दी के मध्य में भारत आया था? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) 9वीं
Solution:अरब यात्री सुलेमान जिसे सुलेमान अल-ताजिर के नाम से भी जाना जाता है, 9वीं शताब्दी के मध्य में भारत आया था। यह एक अरब यात्री और व्यापारी था।

2. जयमल और पत्ता वे योद्धा थे जिन्हें ....... के किले की रक्षा करने का प्रभार सौंपा गया था। [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) चित्तौड़
Solution:जयमल और पत्ता वे योद्धा थे जिन्हें चित्तौड़ के किले की रक्षा करने का प्रभार सौंपा गया था। जयमल और पत्ता को मुगल सम्राट अकबर की सेना के खिलाफ चित्तौड़ के किले की रक्षा करने का दायित्व सौंपा गया था। चित्तौड़, भारत के राजस्थान राज्य का एक शहर है जो अपने विशाल चित्तौड़गढ़ किले के लिए प्रसिद्ध है। यह यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है।

3. निम्नलिखित में से किस वंश के राजा ने मोढेरा का सूर्य मंदिर बनवाया था? [Phase-XI 30 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) सोलंकी
Solution:गुजरात के सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम ने मोढेरा का सूर्य मंदिर बनवाया था। भीम 1 के मंत्री विमलशाह द्वारा माउण्ट आबू में स्थित दिलवाड़ा के जैन मंदिरों में से विमलवसाही मंदिर का निर्माण करवाया गया, जिसमें संगमरमर का प्रयोग मिलता है।

4. दिल्ली पहली बार ....... के शासनकाल के दौरान एक राज्य की राजधानी बनी। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) तोमर राजपूत
Solution:दिल्ली पहली बार तोमर राजपूतों के शासनकाल में पहली बार एक राज्य की राजधानी बनी।

5. गहड़वालों ने भारत के किस क्षेत्र पर शासन किया? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) कन्नौज
Solution:गहड़वालों ने भारत के कन्नौज क्षेत्र पर शासन किया। कन्नौज का गहड़‌वाल वंश एक राजपूत राजवंश था। जिन्होंने मध्ययुगीन काल के दौरान कन्नौज क्षेत्र की सत्ता संभाली थी। ये कला के संरक्षण और हिंदू धर्म के समर्थन के लिए जाने जाते थे। गहड़वाल वंश की स्थापना चंद्रदेव द्वारा की गई थी।

6. दिल्ली शहर की स्थापना किसने की? [C.P.O. S.I. 5 जून, 2016 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) तोमर
Solution:दिल्ली की स्थापना तोमर वंश के राजाओं द्वारा की गई थी।

7. निम्नलिखित में से सबसे प्रसिद्ध चाहमान शासक कौन था? [CGL. (T-I) 05 दिसंबर, 2022 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) पृथ्वीराज तृतीय
Solution:पृथ्वीराज तृतीय जिन्हें आमतौर पर पृथ्वीराज चौहान के नाम से जाना जाता है, सबसे प्रसिद्ध चाहमान शासक थे। पृथ्वीराज तृतीय ने तराइन की पहली लड़ाई 1191 ई. में मुहम्मद गोरी को पराजित किया था। तराइन की दूसरी लड़ाई 1192 ई. में मुहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज तृतीय को पराजित किया।

8. निम्नलिखित में से कौन-से स्थान पर नियंत्रण पाने के लिए गुर्जर-प्रतिहार, राष्ट्रकूट और पाल राजवंशों के बीच प्रसिद्ध त्रिपक्षीय संघर्ष हुआ था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) कन्नौज
Solution:कन्नौज स्थान पर नियंत्रण पाने के लिए गुर्जर-प्रतिहार, राष्ट्रकूट और पाल राजवंशों के बीच त्रिपक्षीय संघर्ष हुआ। गुर्जर प्रतिहार वंश का संस्थापक नागभट्ट-I था। वहीं राष्ट्रकूट वंश का संस्थापक दंतिदुर्ग था तथा पाल वंश का संस्थापक गोपाल था।

9. प्राचीन और मध्यकालीन भारत में अक्सर देवी से संबंधित पूजा का एक रूप, जिसमें अभ्यासी अक्सर कर्मकांड के संदर्भ में जाति और वर्ग के अंतर को नजरअंदाज कर देते थे, ....... के रूप में जाना जाता था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) तांत्रिक
Solution:प्राचीन और मध्यकालीन भारत में अक्सर देवी से संबंधित पूजा का एक रूप जिसमें अभ्यासी अक्सर कर्मकाण्ड के संदर्भ में जाति और वर्ग के अंतर को नजरअंदाज कर देते थे, वे तांत्रिक के रूप में जाना जाता था।

10. निम्न में से किसने वैशेषिक दर्शन का मूल पाठ लिखा है? [CGL (T-I) 17 अगस्त, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) कणाद
Solution:वैशेषिक दर्शन का मूल पाठ कणाद ने लिखा है। यह एक भारतीय दर्शन है। यह एक स्वतंत्र भौतिक विज्ञानवादी दर्शन है।