पौधों में पोषण (जीव विज्ञान) (Part – I)

Total Questions: 50

1. श्वसन की निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया में ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है? [RRC Group D 17/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) पाइरूवेट का CO₂, H₂O और ऊर्जा में रूपांतरण
Solution:Glycolysis cytoplasm में होता है जहां ग्लूकोज के एक 6 कार्बन अणु को pyruvate के दो 3 कार्बन अणुओं को उत्पन्न करने के लिए ऑक्सीकरण किया जाता है। वायवीय श्वसन (Aerobic respiration) में ऑक्सीजन (0₂) की आवश्यकता होती है जो की जानवरों और पौधों की कोशिकाओं के भीतर होती है। ग्लूकोज (C₂H₂O) ऑक्सीजन (602) कार्बन डाइऑक्साइड (6CO₂) जल (6H₂O) + ऊर्जा (ATP)। अवायवीय श्वसन (Anaerobic respiration) यह वह प्रक्रिया है जिसमें ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में ग्लूकोज का अधूरा ऑक्सीकरण होता है।

2. फ्लोएम में भोजन की गति का सही प्रतिनिधित्व कौन-सा चित्र करता है? [RRC Group D 18/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) C
Solution:फ्लोएम एक जीवित संवहनी ऊतक है जो संवहनी पोधों में पाया जाता है और पत्तियों में तैयार भोजन (प्रकाश संश्लेषण के दौरान) को पौधे के सभी भागों तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होता है। परिवहन की इस पूरी प्रक्रिया को phloem translocation के रूप में जाना जाता है।

3. निम्नलिखित में से कौन सा पौधों में संग्रहित कार्बोहाइड्रेट है? [RRC Group D 18/08/2022 (Evening)]

Correct Answer: (d) स्टार्च
Solution:स्टार्च (C₆H₁₀O₅)n (homopolysaccharide और अल्फा D ग्लूकोज इकाइयों का बहुलक) एक जटिल कार्बोहाइड्रेट है जो पौधों द्वारा ऊर्जा को संग्रहित करने के लिए  बनाया जाता है। ग्लाइकोजन (C₂₄H₄₂O₂₁), ग्लूकोज का संग्रहित रूप है जो अनेक ग्लूकोज के अणुओं से बना होता है और यह जंतु और कवक में पाया जाता है। सुक्रोज (C₁₂H₂₂O₁₁), एक डाईसेकेराइड है जो ग्लूकोज तथा फ्रुक्टोज सबयूनिट्स से बनी शर्करा है। ग्लूकोज (C₆H₁₂O₆) रक्त में पाई जाने वाली प्रमुख शर्करा है।

4. रंगहीन लवक (Colourless plastids) को कहा जाता है। [RRC Group D 22/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) ल्यूकोप्लास्टिड्स (leucoplastids)
Solution:ल्यूकोप्लास्टिङ रंगहीन प्लास्टिड होते हैं जो एंडोस्पर्म, कंद, बीजपत्र, जड़ों ओर पौधों के अन्य गैर-प्रकाश संश्लेषक ऊतकों में पाए जाते हैं। एपिकोप्लास्टिङ् लिपिड चयापचय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्लोरोप्लास्टिङ् -पादप कोशिका अंग हैं जो प्रकाश ऊर्जा को प्रकाश संश्लेषक प्रक्रिया के माध्यम से अपेक्षाकृत स्थिर रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं। क्रोमोप्लास्टिङ् कई फूलों और फलों के पीले, नारंगी और लाल रंग के लिए जिम्मेदार होते हैं।

5. एक पादप कोशिका में की मात्रा संचलन को सुविधाजनक बनाने के लिए इसकी संरचना को बदल देती है। [RRC Group D 22/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) जल
Solution:पानी। पादप कोशिकाएँ यूकेरियोटिक कोशिकाएँ (इनमें एक झिल्ली से घिरा केन्द्रक और अंगक होते हैं) हैं। विकास के सभी स्तरों पर पौधों में विद्युत रासायनिक संकेत मौजूद होते हैं जो तंत्रिका आवेग होते हैं। पादप हार्मोन ऑक्सिन, जिबरेलिन, साइटोकिनिन, एथिलीन, एब्सिसिक एसिड। जाइलम पौधों में जल के परिवहन की सुविधा प्रदान करता है। चार मुख्य प्रकार के पादप प्रोटीन एल्ब्यूमिन, ग्लोब्युलिन, प्रोलेमिन और ग्लूटेलिन।

6. निस्रलिखित में से किस खाद्य पदार्थ में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है? [RRC Group D 22/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) गुड़
Solution:गुड़। गुड़ में प्रति 100 ग्राम लगभग 11 मिलीग्राम आयरन होता है,। अन्य आयरन युक्त खाद्य पदार्थ मेवे, सूखे मेवे, ब्रेड, फलियां (मिश्रित बीन्स, दाल, छोले), हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक और ब्रोकोली), जई। दूध और मक्खन कैल्शियम, B2, B12, फॉस्फोरस और विटामिन E. A और K से भरपूर होते हैं। चावल प्रोटीन और विटामिन (धापमिन और नियासिन) और खनिज (जस्ता और फास्फोरस) का स्रोत है।

7. पौधों में परिवहन की कुछ विशेषताओं का उल्लेख नीचे किया गया है। कौन सा विकल्प गलत विशेषता को दर्शाता है? [RRC Group D 23/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) जल और भोजन दोनों की गति द्विदिशीय होती है।
Solution:फ्लोएम (द्विदिशीय) पौधे में भोजन के परिवहन में मदद करता है। फ्लोएम के विभिन्न तत्वों में चालनी नलिकाएं, सहकोशिकाएं, फ्लोएम पैरेन्काइमा और फ्लोएम फाइबर शामिल हैं।

8. पौधों को ऊर्जा की कम आवश्यकता क्यों होती है? [RRC Group D 24/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) क्योंकि उनमें अत्यधिक मृत कोशिकाएं पाई जाती है।
Solution:पौधों को जानवरों की तुलना में कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है जैसा कि उन्हें जानवरों की तरह भोजन और आश्रय की तलाश में नहीं जाना पड़ता है। जानवरों में हड्डियों के रूप में एक कंकाल प्रणाली होती है जो उन्हें सीधा रखती है और ताकत देती है। एक बड़े पौधे में, स्क्लेरेन्काइमा जैसी कई मृत कोशिकाएं होती हैं जिन्हें किसी ऊर्जा की आवश्यकता नहीं होती है।

9. स्वपोषी पोषण के लिए निम्न में से किसकी आवश्यकता नहीं होती है? [RRC Group D 29/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) ऑक्सीजन
Solution:ऑक्सीजन। स्वपोषी पोषण (Autotrophic nutrition) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक जीव सूरज की रोशनी की उपस्थिति में पानी, खनिज लवण और कार्बन डाइऑक्साइड जैशी सरल अकार्बनिक सामग्री से अपना भोजन तैपार करता है। विषमपोषी पोषण (Heterotrophic Nutrition) जीव भोजन के लिए अन्य जीवों पर निर्भर रहता है। मृतोपजीवी पोषण (Saprotrophic Nutrition) जीव मृत अवशेषों पर भोजन करता है, और भोजन के अंतर्ग्रहण से पहले पाचन होता है। होलोजोइक पोषण (Holozoic Nutrition) पाचन भोजन के अंतर्ग्रहण के बाद होता है, यानी शिकारी के शरीर के अंदर।

10. पौधों में श्वसन के संबंध में गलत कथन का चयन कीजिए। [RRC Group D 30/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) कार्बन डाइऑक्साइड दिन के समय के दौरान वायुमंडल में मिश्रित हो जाती है
Solution:प्रकाश संश्लेषण समय प्राकृतिक प्रकाश की पौधे दिन के उपस्थिति में ऑक्सीजन छोड़ते हैं। रात के समय पौधे ऑक्सीजन लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, जिसे श्वसन कहते हैं। पौधे वातरंचों और रेचों (अलग-अलग तनों और पतियों में मौजूद होते है) की सहायता से श्वसन करते हैं जो गैसीय विनिमय का कार्य करते हैं। तने के मामले में हवा स्टोमेटा में फैल जाती है और सांस लेने के लिए कोशिका के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरती है। गैसीय विनिमय रंधों द्वारा विसरण द्वारा होता है।