पौधों में पोषण (जीव विज्ञान) (Part – I)

Total Questions: 50

21. प्रकाश संश्लेषण के प्रयोगों में स्टार्च की उपस्थिति क्यों मापते हैं? [RRC Group D 08/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) निर्मित ग्लूकोज स्टार्च में रूपांतरित हो जाता है।
Solution:प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा निर्मित ग्लूकोज (C₂H₂O), एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट, का उपयोग तीन तरीकों से किया जा सकता है इसे सेल्युलोज जैसे पौधों की कोशिकाओं के विकास के लिए आवश्यक रसायनों में परिवर्तित किया जा सकता है, स्टार्च में परिवर्तित हो जाता है जिसे पौधे की आवश्यकता होने पर वापस ग्लूकोज में परिवर्तित किया जा सकता है, श्वसन की प्रक्रिया के दौरान ग्लूकोज अणुओं में संग्रहीत ऊर्जा को मुक्त करने की प्रक्रिया के दौरान इसे तोड़ा जा सकता है।

22. पौधों में, परिवहन की प्रक्रिया के लिए मुख्यतः विसरण उत्तरदायी होता है। हालांकि कुछ पदार्थों के परिवहन के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। कौन सा विकल्प ATP से प्राप्त ऊर्जा का उपयोग करके परिवहन किए गए पदार्थों को दर्शाता है? [RRC Group D 08/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) भोजन, अमीनो अम्ल और हार्मोन
Solution:भोजन, अमीनो अम्ल और हार्मोन (सक्रिय परिवहन से संबंधित)। ऊर्जा के व्यय के आधार पर, झिल्लियों के आर-पार मुख्य रूप से दो प्रकार के परिवहन होते हैं, सक्रिय परिवहन और निष्क्रिय परिवहन। निष्क्रिय परिवहन इसके लिए किसी ऊर्जा व्यय की आवश्यकता नहीं होती हे क्योंकि यह स्थानांतरित होने वाले अणु के सांद्र प्रवणता के साथ होता है। उदाहरणों में सरल  प्रसार, सुगम प्रसार और परासरण शामिल हैं।

23. पौधों के पोषण के संबंध में निमलिखित में से कौन सा कथन गलत है? [RRC Group D 09/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) जल द्वारा खनिजों और पोषक तत्वों का अवशोषण मंद होता है।
Solution:पादप पौषण एक तत्व जो पादप वृद्धि और प्रजनन, पादप उपापचय और उनकी बाहरी आपूर्ति के लिए आवश्यक या लाभदायक है। खनिज और पोषक तत्वों को पौधों में पानी द्वारा अवशोषित किया जाता है, यह जड़ क्षेत्र में मिट्टी में पानी का उपयोग करता है। मुख्य पोषक तत्व (NPK) नाइट्रोजन (N), फॉस्फोरस (P) और पोटेशियम (K)। अन्य पोषक तत्व कैल्शियम (Ca), मैत्रीशियम (Mg) और सल्फर (S)। सूक्ष्म पोषक तत्व बोरॉन (B), क्लोरीन (CI), कॉपर (Cu), आयरन (Fe), मैंगनीज (Mn), मोलिब्डेनम (Mo) और जस्ता (Zn) ।

24. भोजन और अन्य पदार्थों का परिवहन ऊपर और नीचे दोनों दिशाओं में आसन्न सहचर कोशिकाओं की सहायता से घालनी नलिकाओं में होता है। यह प्रक्रिया क्या कहलाती है? [RRC Group D 12/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) स्थानांतरण
Solution:स्थानांतरण। परासरण अर्धपारगम्य झिल्ली : (semipermeable membrane) के माध्यम से उच्व सांद्रता वाले क्षेत्र से कम सांद्रता वाले क्षेत्र में पानी की गति है, परासरण पानी और अंतःकोशिकी तरल पदार्थों के स्तर को संतुलित करके जीव के आंतरिक वातावरण को स्थिर करने में मदद करता है। प्रसार (Diffusion) एक सांद्रण प्रवणता के तहत अणुओं के संचलन की प्रक्रिया है, प्रसार कोशिकाओं के अंदर और बाहर पदार्थों की आवाजाही में मदद करता है। वाष्पोत्सर्जन (Transpiration) पौधों के विभिन्न भागों में पानी और खनिजों के संचालन में मदद करता है।

25. निम्नलिखित में से कौन सा कथन, पादपों में जल परिवहन का सही ढंग से वर्णन करता है? [RRC Group D 14/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) वह प्रक्रिया, जिसमें रंधों द्वारा जलवाष्प के रूप में जल की हानि होती है, वाष्पोत्सर्जन कहलाती है।
Solution:वाष्पोत्सर्जन पौधे के शरीर से अतिरिक्त पानी निवारण की प्रक्रिया। पौधों के ऊतकों में पानी के अणु पौधों के वायवीय भागों से अलग कर दिए जाते हैं। वाष्पोत्सर्जन के प्रकार: रंधीय वाष्पोत्सर्जन (Stomatal Transpiration) -पत्तियों की सतह पर पानी वाष्प में रूपान्तरित हो जाता है और रंधों के खुले होने पर वाष्पित हो जाता है। लेटिकुलर वाष्पोत्सर्जन (Lenticular Transpiration) वातरंध्र से पानी का वाष्पीकरण। कटिकुलर वाष्पोत्सर्जन (Cuticular Transpiration) शुष्क परिस्थितियों के दौरान क्यूटिकल वाष्पोत्सर्जन के माध्यम से पत्तियों से पानी लुप्त हो जाता है।

26. प्रकाश संश्लेषण के संबंध में इनमें से कौन सा कथन गलत है? [RRC Group D 16/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड का ऑक्सीकरण कार्बोहाइड्रेट में होता है।
Solution:प्रकाश संश्लेषण वह प्रक्रिया जिसके द्वारा हरे पौधे हरितलवक की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड, जल और सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करके तथा रासायनिक ऊर्जा को मुक्त करके कार्बोहाइड्रेट का उत्पादन करते हैं। समीकरण 6CO, (कार्बन डाइऑक्साइड) + 6H₂O (पानी) C₂H₂O (ग्लूकोज) + 60, (ऑक्सीजन)। प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले कारक कार्बन डाइऑक्साइड सांद्रता, जल की उपलब्धता, पोषक तत्वों की उपलब्धता, तापमान, सूर्य का प्रकाश एवं क्लोरोफिल (कोशिकाओं के क्लोरोप्लास्ट में पाया जाने वाला एक हरा रंगद्रव्य)।

27. निम्न में से कौन से घटक प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है? [RRC Group D 17/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) कार्बन डाइऑक्साइड, जल, सूर्य का प्रकाश और पर्णहरित (क्लोरोफिल)
Solution:प्रकाश संश्लेषण सौर ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है। ऑक्सीजन उपोत्पाद (by-product) के रूप में मुक्त होती है। संश्लेषित भोजन कार्बोहाइड्रेट (ग्लूकोज के साथ-साथ स्टार्च) के रूप में संग्रहित होता है। क्लोरोफिल (एक हरा वर्णक) क्लोरोप्लास्ट (केवल पादप कोशिकाओं में प्रकाश संश्लेषण के स्थान पर पाए जाते हैं) में पाया जाता है।

28. पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के विभिन्न चरण नीचे दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन सा इस प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के सही क्रम को दर्शाता है? [RRC Group D 18/09/2022 (Afternoon)]

a) जल के अणुओं का हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजन

b) प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तन

c) क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण

d) कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट में अपचयित होना

Correct Answer: (a) c-b-a-d

29. फलों में मुख्यतः कौन सा हार्मोन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है? [RRC Group D 20/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (c) साइटोकाइनिन (Cytokinin)
Solution:साइटोकाइनिन। कार्य कोशिका विभाजन को बढ़ावा देता है और कोशिका विस्तार को बढ़ाता है। अन्य प्रकार के पादप हार्मोन और उनके कार्य: जिबरेलिन (Gibberellin) अंकुरण, बढ़ाव वृद्धि, पुष्प विकास को नियंत्रित करता है। ऑक्सिन (Auxins) - भ्रूण विकास, जड़ और तना ट्रॉपिज़्म, शिखाग्र प्रभाविता और पुष्पण के लिए संक्रमण। एब्सिसिक अम्ल (Abscisic acid) -पौधों की वृद्धि, विकास और स्ट्रेस रिस्पॉन्स को नियंत्रित करता है।

30. मशरूम में किस प्रकार का पोषण होता है? [RRC Group D 20/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) मृतपोषि (Saprotrophic)
Solution:मृतपोषि पोषण पोषण का ऐसा तरीका जिसमें जीव अपने भोजन को पौधों और जानवरों के मृत और सड़े हुए कार्बनिक पदार्थों से प्राप्त करते हैं। मृतपोषित जीवों के उदाहरण -मशरूम, राइजोपस (ब्रेड मोल्ड), म्यूकोर (पिन मोल्ड), पीस्ट। रसायनपोषि पोषण जीव कार्बन परमाणुओं के साथ अकार्बनिक यौगिकों का उपयोग करके कई कार्बनिक यौगिकों का संश्लेषण करते हैं। उदाहरण जीवाणु। सहजीवी पोषण दो अलग-अलग जीवों द्वारा आश्रय और पोषण का पारस्परिक बंटवारा। उदाहरण-फलीदार पौधा तथा राइजोबियम जीवाणु।