प्रकाश और प्रकाशिकी (भौतिक विज्ञान) (Part-I)

Total Questions: 50

31. एक माध्यम के निरपेक्ष अपवर्तनांक का मान हमेशा ________ होता है। [RRC Group D 24/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 1 से अधिक
Solution:किसी माध्यम का अपवर्तनांक हमेशा 1 से अधिक या उसके बराबर होता है क्योंकि किसी माध्यम के अपवर्तनांक (n) की परिभाषा, निर्वात में प्रकाश की चाल (c), और माध्यम में प्रकाश की चाल (v) का अनुपात होता है, अर्थात n = c/v; 1 से कम अपवर्तनांक का अर्थ है कि प्रकाश की चाल, निर्वात में प्रकाश की चाल से अधिक है, जो वास्तविक जीवन में संभव नहीं है। किसी प्रकाशिक माध्यम का अपवर्तनांक एक विमाहीन संख्या है जो स्नेल के अपवर्तन के नियम द्वारा वर्णित उस माध्यम की प्रकाश झुकने की क्षमता का संकेत देता है।

32. एक प्रकाश किरण एक अवतल दर्पण के ध्रुव पर आपतित होती है। आपतित किरण और मुख्य अक्ष के बीच निर्मित न्यून कोण क्या कहलाता है?

Correct Answer: (d) आपतन कोण
Solution:शब्दावली : वक्रता केंद्र (C) - उस गोले का केंद्र जिसका दर्पण एक हिस्सा है। वक्रता की त्रिज्या (R) - उस गोले की त्रिज्या जिसका दर्पण एक हिस्सा है। ध्रुव (pole) - दर्पण की गोलाकार सतह का ज्यामितीय केंद्र। मुख्य अक्ष - दर्पण के ध्रुव को उसके वक्रता केंद्र से मिलाने वाली सीधी रेखा।

33. निम्नलिखित में से किस दर्पण द्वारा हमेशा आभासी एवं सीधा प्रतिबिंब निर्मित होता है? [RRC Group D 24/08/2022 (Afternoon)]

(A) उत्तल दर्पण

(B) समतल दर्पण

(C) अवतल दर्पण

Correct Answer: (c) A और B दोनों
Solution:गोलीय दर्पण एक ऐसा दर्पण होता है जिसका आकार गोलाकार सतह से कटे हुए टुकड़े जैसा होता है। गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते हैं: अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण।

34. एक श्वेत प्रकाश पुंज किसी त्रिभुजाकार कांच के प्रिज्म के माध्यम से वर्ण-विक्षेपित होकर सात रंगों की एक पट्टिका निर्मित करता है। इनमें से कौन से कथन सही है? [RRC Group D 24/08/2022 (Afternoon)]

(i) लाल रंग घटक का अपवर्तनांक न्यूनतम होता है।

(ii) बैंगनी रंग घटक का विचलन न्यूनतम होता है।

(iii) कांच में श्वेत प्रकाश के सभी घटकों की चाल समान होती है।

Correct Answer: (a) केवल (i)
Solution:

वह परिघटना जिसके कारण श्वेत प्रकाश प्रिज्म से गुजरने पर सात रंगों में विभाजित हो जाता है, विक्षेपण कहलाता है। सफेद प्रकाश रंगों के सात बैंडों से बना होता है, जिनमें से प्रत्येक में अलग-अलग तरंग दैर्ध्य होते हैं। एक माध्यम से गुजरने पर, प्रत्येक रंग का प्रकाश अलग-अलग गति से गमन करता है और इसलिए प्रकाश के विभाजन के लिए अपवर्तन के विभिन्नकोण होते हैं। लाल प्रकाश की तुलना में बैंगनी प्रकाश का विचलन अधिक होता है क्योंकि प्रकाशकी बैंगनी किरणों के लिए प्रिज्म का अपवर्तनांकअधिक होता है।

35. परावर्तन के नियम इनमें से किस दर्पण के लिए सत्य हैं? [RRC Group D 24/08/2022 (Evening)]

(A) अवतल दर्पण

(B) उत्तल दर्पण

(C) समतल दर्पण

Correct Answer: (b) A, B और C
Solution:परावर्तन के नियमों के अनुसार, 'आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है और आपतित किरण, दर्पण के अभिलम्ब पर आपतन बिंदु और परावर्तित किरण, सभी एक ही तल में होती हैं।'

36. एक अवतल दर्पण किसी वस्तु का वास्तविक, उल्टा और छोटा प्रतिबिंब निर्मित करता है। वस्तु कहां स्थित होगी? [RRC Group D 25/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) वक्रता केंद्र से परे
Solution:अवतल दर्पण वास्तविक और आभासी दोनों प्रकार के प्रतिबिम्ब बनाते हैं।

37. माध्यम A से माध्यम B की ओर जाते समय एक प्रकाश किरण अभिलंब की ओर झुकती है। इनमें से कौन से कथन सही हैं? [RRC Group D 25/08/2022 (Afternoon)]

(A) माध्यम A, माध्यम B की तुलना में प्रकाशिक रूप से सघन है।

(B) माध्यम A में प्रकाश की चाल, माध्यम B की तुलना में अधिक है।

(C) माध्यम B का अपवर्तनांक, माध्यम A के अपवर्तनांक से अधिक है।

Correct Answer: (d) B और C दोनों
Solution:यह अपवर्तन की एक घटना (phenomenon) है। यह ध्वनि, जल और अन्य तरंगों के साथ होता है। क्योंकि माध्यम जितना विरल होगा, प्रकाश की गति उतनी ही तेज होगी, जब प्रकाश विरल माध्यम से सघन माध्यम में प्रवेश करता है, तो गति कम हो जाती है और इसलिए प्रकाश समान समय में सीमा तक पहुँचने के लिए अभिलम्ब की ओर झुककर एक छोटा रास्ता अपनाता है।

38. एक बिंदु प्रकाश स्रोत से एक समानांतर किरण पुंज उत्पन्न करने के लिए इनमें से किस प्रकाशिक उपकरण का प्रयोग किया जा सकता है? [RRC Group D 25/08/2022 (Evening)]

(A) उत्तल लेंस

(B) अवतल लेंस

(C) अवतल दर्पण

(D) उत्तल दर्पण

Correct Answer: (b) (A) और (C) दोनों
Solution:अवतल दर्पण और उत्तल लेंस समान रूप से कार्य करते हैं। एक बिंदु स्रोत से जब प्रकाश किरण अवतल दर्पण या उत्तल लेंस से टकराती है, तो प्रकाश की किरणें हमेशा समानांतर होती हैं और प्रतिबिंब अनंत पर बनती है।

39. किसी वस्तु को एक उत्तल दर्पण के सामने अनंत और दर्पण के ध्रुव के बीच स्थित किसी बिंदु पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब होगा। [RRC Group D 25/08/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) आभासी और सीधा
Solution:

 उत्तल दर्पण (अपसारी दर्पण) प्रकाश की किरणों को अपसारित करता है, जो इसकी परावर्तक सतह पर पड़ती हैं। यह एक गोलीय दर्पण है जहां परावर्तक सतह प्रकाश स्रोत की ओर उभरी हुई होती है। उत्तल दर्पण में बनने वाला प्रतिबिम्ब हमेशा आभासी और सीधा होता है, चाहे वस्तु की स्थिति कुछ भी हो।

40. वक्रता केंद्र से गुजरने वाली प्रकाश की किरण अवतल दर्पण पर आपतित होती है। यह के कोण से परावर्तित होती है। [RRC Group D 26/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) 0°
Solution:ऐसा इसलिए है क्योंकि आपतन कोण 0° है। वक्रता केंद्र से गुजरने वाली किरण दर्पण पर सामान्य रूप से आपतित होती है। आपतन कोण - अभिलम्ब तथा प्रकाश की किरण के बीच के कोण को आपतन कोण कहते हैं। परावर्तन कोण (Angle of reflection) - परावर्तित किरण और संपर्क बिंदु पर रेखांकित परावर्तक सतह के अभिलम्ब के बीच का कोण।