प्रजाति/जनजातियां (Part-I)Total Questions: 4531. 'धुमकरिया' किस जनजाति की सामाजिक संस्था है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016](a) उरांव(b) हो(c) गोंड(d) कोलCorrect Answer: (a) उरांवSolution:उरांव जनजाति का युवागृह 'धुमकरिया' कहलाता है। उरांव जनजाति में समगोत्रीय विवाह निषिद्ध है। उरांव समाज में बाल विवाह की प्रथा नहीं है। उरांवों में विवाह का सर्वाधिक प्रचलित रूप 'आयोजित विवाह' है। इसमें विवाह का प्रस्ताव वर पक्ष के सामने रखा जाता है। इस विवाह में वर पक्ष को वधू-मूल्य देना पड़ता है। उरांव गांव का मुखिया 'महतो' कहलाता है। उरांव गांव की पंचायत को 'पंचोरा' कहा जाता है।32. निम्नलिखित में से किस हिंदू त्यौहार को थारू लोग शोक पर्व के रूप में मनाते हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2002](a) दशहरा(b) दीपावली(c) होली(d) नागपंचमीCorrect Answer: (b) दीपावलीSolution:थारू जनजाति दीपावली (दीवाली) को शोक पर्व के रूप में मनाते हैं।33. भारत के निम्नलिखित में से किन राज्यों में 'थारू जनजाति' निवास कर रही है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2017](a) बिहार तथा मध्य प्रदेश(b) झारखंड तथा मध्य प्रदेश(c) छत्तीसगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश(d) उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेशCorrect Answer: (d) उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेशSolution:2011 की जनगणना के अनुसार, थारू जनजाति उत्तर प्रदेश (105291), उत्तराखंड (91,342) एवं बिहार (159939) में निवास कर रही है। यह उत्तराखंड की सबसे बड़ी तथा उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी (गोंड एवं खरवार के बाद) तथा बिहार की भी तीसरी सबसे बड़ी (संथाल एवं गोंड के बाद) जनजाति है।34. 'थारू' लोगों का निवास कहां है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1991](a) अरुणाचल प्रदेश(b) उत्तर प्रदेश(c) मध्य प्रदेश(d) बिहार(e) b & dCorrect Answer: (e) b & dSolution:2011 की जनगणना के अनुसार, थारू जनजाति उत्तर प्रदेश (105291), उत्तराखंड (91,342) एवं बिहार (159939) में निवास कर रही है। यह उत्तराखंड की सबसे बड़ी तथा उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी (गोंड एवं खरवार के बाद) तथा बिहार की भी तीसरी सबसे बड़ी (संथाल एवं गोंड के बाद) जनजाति है।35. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre.) 2013](जनजाति)(राज्य)1. लिम्बूसिक्किम2. कार्बीहिमाचल प्रदेश3. डोंगरिया कोंधओडिशा4. बोंडातमिलनाडुउपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?(a) केवल 1 और 3(b) केवल 2 और 4(c) केवल 1, 3 और 4(d) 1, 2, 3 और 4Correct Answer: (a) केवल 1 और 3Solution:लिम्बू या याक्थुंग जनजाति सिक्किम, प. बंगाल, नेपाल, भूटान एवं तिब्बत में पाई जाती है। कार्बी (मिकिर) जनजाति पूर्वोत्तर भारत में मुख्यतः असम के पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाती है। असम के कार्बी-एंगलांग जिले में इनका सघन वास है। डोंगरिया कोंध जनजाति का संबंध ओडिशा से है।डोंगरिया कोंध का संबंध आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से भी है। बोंडा जनजाति का संबंध भी ओडिशा से ही है। अतः स्पष्ट है कि 1 और 3 युग्म सही सुमेलित हैं।36. निम्न में से कौन धौलाधार श्रेणी क्षेत्र की प्रमुख जनजाति है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2001, 2003 U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002](a) अबोर(b) गद्दी(c) लेप्चा(d) थारूCorrect Answer: (b) गद्दीSolution:धौलाधार श्रेणी की मुख्य जनजातियों में गद्दी, लद्दाखी, गुज्जर, बकरवाल, लाहोला, बारी आदि प्रमुख हैं।37. गद्दी (Gaddi) लोग निवासी हैं- [44th B.P.S.C. (Pre) 2000](a) मध्य प्रदेश के(b) हिमाचल प्रदेश के(c) अरुणाचल प्रदेश के(d) मेघालय केCorrect Answer: (b) हिमाचल प्रदेश केSolution:गद्दी जनजाति हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर एवं लद्दाख में निवास करती है।38. संथाल निवासी हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1995](a) मध्य भारत के(b) दक्षिणी भारत के(c) पश्चिमी भारत के(d) पूर्वी भारत केCorrect Answer: (d) पूर्वी भारत केSolution:संथाल जनजाति भारत की बड़ी और मुख्य जनजातियों में से एक है। इनका निवास पूर्वी भारत के राज्यों प. बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा के साथ त्रिपुरा में है।39. निम्नांकित में कौन सुमेलित नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002](a) भील-गुजरात(b) जौनसारी-उत्तराखंड(c) संथाल-छत्तीसगढ़(d) खासी-मेघालयCorrect Answer: (c) संथाल-छत्तीसगढ़Solution:संथाल जनजाति भारत की बड़ी और मुख्य जनजातियों में से एक है। इनका निवास पूर्वी भारत के राज्यों प. बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा के साथ त्रिपुरा में है।40. संथालों में विवाह का सबसे सामान्य रूप कौन-सा है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016](a) इतूत(b) सांगा(c) निर-बलोक(d) बुपलाCorrect Answer: (d) बुपलाSolution:संथालों में विवाह को 'बापला' (बुपला) कहा जाता है। बापला कई प्रकार के होते हैं। संथालों में वर पक्ष की ओर से वधू पक्ष को दिया जाने वाला वधू-मूल्य 'गोनोग' (Gonog) कहलाता है। शादियां तोड़ी भी जा सकती हैं। इस मामले में स्त्री-पुरुष दोनों को समान अधिकार प्राप्त हैं। 'बिटलाहा' संथाल समाज में सबसे कठोर सजा है। यह एक प्रकार का सामाजिक बहिष्कार है। संथाल गांव (आतो) का प्रधान 'मांझी' कहलाता है।Submit Quiz« Previous12345Next »