जनसंख्या एवं नगरीकरण (भाग-I)

Total Questions: 35

11. 2011 की जनगणना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) 7 वर्ष और उससे अधिक आयु का व्यक्ति, जो किसी भी भाषा को समझकर लिख या पढ़ सकता है, उसे साक्षर माना जाता है।
Solution:7 वर्ष और उससे अधिक आयु वाली कुल जनसंख्या में साक्षरों के प्रतिशत को जनसंख्या की 'साक्षरता दर' कहते हैं। प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है। केरल का लिंगानुपात 1084 है। 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की साक्षरता दर 73 प्रतिशत है।

12. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में कुल महिला साक्षरता दर ....... थी। [Phase-XI 28 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:7 वर्ष और उससे अधिक आयु वाली कुल जनसंख्या में साक्षरों के प्रतिशत को जनसंख्या की 'साक्षरता दर' कहते हैं। प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है। केरल का लिंगानुपात 1084 है। 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की साक्षरता दर 73 प्रतिशत है।

13. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, भारत के किस जिले की साक्षरता दर सबसे कम है? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) अलीराजपुर
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, अलीराजपुर जिले की साक्षरता दर (36.1 प्रतिशत) सबसे कम है।

14. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर कितनी है? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (II-पाली), CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 22 अक्टूबर, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 17.7%
Solution:जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, 2001-2011 के दौरान भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 17.7 प्रतिशत रही है।

15. 2011 की जनगणना के अनुसार, आंध्र प्रदेश राज्य की साक्षरता दर ....... है [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) 67.02
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, आंध्र प्रदेश (अविभाजित) राज्य की साक्षरता दर 67.02 (लगभग 67) प्रतिशत है।

16. निम्नलिखित में से किस राज्य में 2011 की जनगणना के अनुसार, देश में अनुसूचित जनजातियों का प्रतिशत सर्वाधिक था ? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) छत्तीसगढ़
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में अनुसूचित जनजातियों की सर्वाधिक जनसंख्या मध्य प्रदेश में है जबकि प्रश्नगत विकल्पों में अनुसूचित जनजाति का सर्वाधिक प्रतिशत छत्तीसगढ़ (30.6 प्रतिशत) में है। मध्य प्रदेश में 21.1 प्रतिशत, राजस्थान में 13.5 प्रतिशत तथा महाराष्ट्र में 9.4 प्रतिशत है।

17. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, भारत के किस राज्य की महिला साक्षरता दर सर्वाधिक है? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) केरल
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, भारत के केरल (92.1 प्रतिशत) राज्य की महिला साक्षरता दर सर्वाधिक है। महाराष्ट्र एवं हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर 75.9 प्रतिशत तथा तमिलनाडु की 73.4 प्रतिशत है।

18. निम्नलिखित में से किस अवधि को भारत की जनसंख्या वृद्धि के रुके हुए या स्थिर चरण की अवधि के रूप में जाना जाता है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) 1921-1941
Solution:वर्ष 1921-1951 तक की अवधि को भारत की जनसंख्या वृद्धि के रुके हुए या स्थिर चरण की अवधि के रूप में जाना जाता है। अतः निकटतम उत्तर के रूप में विकल्प (b) का चयन किया जा सकता है।

19. जनजातीय जनसंख्या (2011) के आधार पर, उस विकल्प की पहचान कीजिए जो निम्नलिखित राज्यों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करता है। [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

A. मध्य प्रदेश

B. महाराष्ट्र

C. ओडिशा

Correct Answer: (a) C, B, A
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में जनगणना 2011 के अनुसार, अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले राज्यों का आरोही क्रम है-ओडिशा (9590756), महाराष्ट्र (10510213) तथा मध्य प्रदेश (15316784)।

20. भारत को ....... के कारण जनसांख्यिकीय लाभांश वाला देश माना जा सकता है। [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 15-64 वर्ष के बीच उच्च जनसंख्या
Solution:भारत को 15-64 वर्ष के बीच उच्च जनसंख्या के कारण जनसांख्यिकीय लाभांश वाला देश माना जा सकता है।