जनसंख्या एवं नगरीकरण (भाग-I)

Total Questions: 35

31. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, 2021 की जनगणना (जो Covid 19 के कारण स्थगित हो गई थी) में पहली बार ....... का डेटा एकत्र करना था। [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) अन्य पिछड़ा वर्ग
Solution:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, 2021 की जनगणना (जो Covid-19 के कारण स्थगित हो गई थी) में पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग का डेटा एकत्र करना था।

32. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में लिंगानुपात कितना है? [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (I-पाली), CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 19 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) प्रति हजार पुरुषों पर 943 महिलाएं
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में लिंगानुपात (प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या) 943 है। यह 2001 की जनगणना से 10 अधिक है।

33. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्न में से किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है? [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (I-पाली), CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (IV-पाली), MTS (T-I) 14 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) बिहार
Solution:वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले शीर्ष राज्य बिहार (1106), पश्चिम बंगाल (1028), केरल (860), उत्तर प्रदेश (829), गोवा (394) एवं महाराष्ट्र (365) हैं। तमिलनाडु का जनसंख्या घनत्व (555) है।

34. मानक जनगणना के अनुसार, मुख्य श्रमिक वह व्यक्ति है जो एक वर्ष में कम-से-कम ....... कार्य करता है। [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) 183 दिन
Solution:मानक जनगणना के अनुसार, मुख्य श्रमिक वह व्यक्ति है जो एक वर्ष में कम-से-कम 183 दिन (या छः महीने) काम करता है।

35. जनगणना 2011 के अनुसार, 2001-11 के मध्य किस राज्य में दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर सबसे अधिक है? [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) मेघालय
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, प्रश्नगत विकल्पों में दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाले राज्य हैं-मेघालय (27.9 प्रतिशत), अरुणाचल प्रदेश (26.0 प्रतिशत), बिहार (25.4 प्रतिशत) तथा मणिपुर (24.5 प्रतिशत)।