Correct Answer: (b) तद्धित
Solution:संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण के अन्त में लगने वाले प्रत्यय को 'तद्धित' प्रत्यय कहा जाता है। 'पाण्डु' में 'अ' तद्धित-प्रत्यय लगाने से पाण्डव बना है। इसके अन्य उदाहरण हैं- मनु + अ = मानव, कुरु + अ = कौरव, गुरु + अ = गौरव, लघु + अ = लाघव इत्यादि। व्यक्तिवाचक से अपत्यवाचक संज्ञाएँ किसी नाम के अन्त में तद्धित प्रत्यय जोड़ने से बनती हैं। जैसे वसुदेव-वासुदेव ('अ' तद्धित-प्रत्यय जोड़कर), कुन्ती-कौन्तेय ('एय' तद्धित-प्रत्यय जोड़कर), कुरु - कौरव ('अ' तद्धित-प्रत्यय जोड़कर), पृथा-पार्थ ('अ' तद्धित-प्रत्यय जोड़कर)।