प्रमुख योजनाएं (भाग-I)

Total Questions: 50

11. मित्र (MITRA) योजना की घोषणा पहली बार वर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट में किस क्षेत्र में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए की गई थी? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) वस्त्र उद्योग
Solution:केंद्रीय बजट वर्ष 2021-22 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के वस्त्र उद्योग को विश्व में प्रतिस्पर्धी बनाने हेतु मित्र (MITRA) योजना की घोषणा की थी। ध्यातव्य है कि MITRA का तात्पर्य है-Mega Integrated Textile Regional and Apparel.

12. वर्ष 2015 में भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए अमृत-AMRUT (अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन) मिशन का प्राथमिकता क्षेत्र क्या है? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) सीवरेज के बाद जलापूर्ति
Solution:जून, 2015 में भारत सरकार द्वारा कायाकल्प और शहरी परिवर्तन हेतु अमृत (AMRUT: Atal Mission for Reju- venation and Urban Transformation) योजना शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पानी की आपूर्ति, सीवरेज तथा सेप्टेज प्रबंधन, शहरी परिवहन, पार्क आदि जैसे बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है।

13. किस राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 में फसल बीमा पोर्टल 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' की शुरुआत की गई? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) हरियाणा
Solution:हरियाणा राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 में फसल बीमा पोर्टल मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' लांच किया गया जिसके माध्यम से किसान फसल बीमा से संबंधित शिकायतों को दर्ज कर सकते हैं। ध्यातव्य है कि 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ प्रीमीयम राशि 2.5 प्रतिशत, सब्जियों मसालों के लिए 750 रु. प्रति एकड़ व फलों के लिए 1,000 रु. प्रति एकड़ देना होगा। सब्जियों और मसालों के लिए न्यूनतम मुआवजा राशि प्रति एकड़ 15000 रु. व अधिकतम 30,000 रु. तथा फलों के लिए न्यूनतम मुआवजा राशि 20000 रु. व अधिकतम 40000 रु. होगी।

14. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ....... के आयु वर्ग के भारतीय नागरिकों के लिए है। [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 18 से 50 वर्ष
Solution:9 मई, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से तीन योजनाएं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना लांच की गई। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 18 से 50 वर्ष आयु के खाताधारक व्यक्ति पात्र हैं।

15. ट्रांसजेंडर समुदाय और भीख मांगने के कार्य में लगे व्यक्तियों के कल्याण के उपायों के लिए, वर्ष 2022 में शुरू की गई योजना का नाम क्या है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) SMILE (स्माइल)
Solution:फरवरी, 2022 में भारत सरकार द्वारा स्माइल (SMILE : Support for Marginalized Individuals for livelihood and Enterprise) अर्थात 'आजीविका और उद्यम के लिए वंचित व्यक्तियों की सहायता' योजना को शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय और भीख मांगने के कार्य में लगे व्यक्तियों का कल्याण करना है।

16. ट्रांसजेंडर (विपरीतलिंगी) समुदाय और भीख मांगने वाले लोगों के कल्याण और पुनर्वास के लिए फरवरी, 2022 में कौन-सी योजना शुरू की गई थी? [MTS (T-I) 07 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) स्माइल (SMILE) योजना
Solution:फरवरी, 2022 में भारत सरकार द्वारा स्माइल (SMILE : Support for Marginalized Individuals for livelihood and Enterprise) अर्थात 'आजीविका और उद्यम के लिए वंचित व्यक्तियों की सहायता' योजना को शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय और भीख मांगने के कार्य में लगे व्यक्तियों का कल्याण करना है।

17. 2022-23 से 2025-26 तक चार वर्ष की अवधि के लिए पूर्वोत्तर में बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास परियोजनाओं को निधि देने के लिए शुरू की गई योजना का नाम क्या है? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) PM-DevINE
Solution:12 अक्टूबर, 2022 को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल (पीएम-डिवाइन) योजना वर्ष 2022-23 से 2025- 26 तक 4 साल की अवधि के लिए 6,600 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ अनुमोदित किया गया, जिसका लक्ष्य पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास करना है।

18. पीएम-डिवाइन (PM-DevINE) ....... भारत के लिए प्रधानमंत्री की विकास पहल है। [MTS (T-I) 12 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) उत्तर-पूर्व
Solution:12 अक्टूबर, 2022 को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल (पीएम-डिवाइन) योजना वर्ष 2022-23 से 2025- 26 तक 4 साल की अवधि के लिए 6,600 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ अनुमोदित किया गया, जिसका लक्ष्य पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास करना है।

19. शहरी भारत में ढांचागत कमियों के निराकरण के लिए 2005 में शुरू किए गए प्रमुख कार्यक्रम का नाम क्या है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन
Solution:वर्ष 2005 में भारत सरकार द्वारा जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य शहरी भारत में बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता में सुधार करना था। इस योजना को वर्ष 2014 में बंद कर दिया गया।

20. प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की घोषणा किस वर्ष के केंद्रीय बजट में की गई थी? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) 2021-22
Solution:केंद्रीय बजट 2021-22 में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की घोषणा की गई। इस योजना का उद्देश्य देश के सुदूर हिस्सों में देखभाल स्वास्थ्य प्रणालियों की क्षमता विकसित करना है।