प्रमुख व्यक्तित्व (भाग-I)

Total Questions: 30

11. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किस पूर्व मिस इंडिया ने पश्चिम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य को लोकप्रिय बनाया? [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) इंद्राणी रहमान
Solution:संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पूर्व मिस इंडिया इंद्राणी रहमान ने पश्चिम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य को लोकप्रिय बनाया। इंद्राणी रहमान का जन्म चेन्नई में हुआ था। इंद्राणी रहमान को पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

12. "जनजातीय गौरव दिवस" (Janjatiya Gaurav Diwas) ....... की जयंती पर मनाया जाता है। [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) बिरसा मुंडा
Solution:'जनजातीय गौरव दिवस' बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है। बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे।

13. कौन-सी ओडिसी नृत्यांगना 2006 में पद्म श्री से सम्मानित होने वाली विदेशी मूल की पहली नर्तकी बनी थी? [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) इलियाना सितारिस्ती
Solution:इलियाना सितारिस्ती (ओडिसी नृत्यांगना) वर्ष 2006 में पद्मश्री से सम्मानित होने वाली विदेशी मूल की पहली नर्तकी बनी थीं। इलियाना इटली के बर्गमो की मूल निवासी हैं। वह मयूरभंज छऊ की शिक्षिका हैं, जिसका अध्ययन उन्होंने गुरु हरिनायक के मार्गदर्शन में किया था।

14. सत्यजीत रे को वर्ष 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वह एक प्रसिद्ध ....... थे। [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) फिल्म निर्माता और निर्देशक
Solution:सत्यजीत रे एक प्रसिद्ध भारतीय गीतकार, फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक थे। सत्यजीत रे को वर्ष 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इनका जन्म कलकत्ता में हुआ था। इनकी पहली फिल्म पाथेर पांचाली थी।

15. वह 'घटम के देवता' (God of Ghatam) के नाम से भी जाने जाते हैं। पिछली पंक्ति में 'वह निम्न में से किसे संदर्भित करता है? [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) टी. एच. विनायकराम
Solution:टी.एच. विनायकराम एक भारतीय तालवादक हैं। विनायकराम घटम पर अपनी महारत के लिए जाने जाते हैं। घटम एक मिट्टी का बर्तन होता है। घटम का उपयोग दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत में एक वाद्ययंत्र के रूप में किया जाता है।

16. 1921 में किसने विश्व भारती नामक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान की स्थापना की ? [MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) रबींद्रनाथ टैगोर
Solution:विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर ने वर्ष 1921 में विश्व भारती नामक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान की स्थापना की थी। रबींद्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध रचना गीतांजलि है।

17. किस भारतीय संगीतकार हस्ती का जन्मस्थान पश्चिम बंगाल है? [MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) बप्पी लहरी
Solution:प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार बप्पी लहरी का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ। बप्पी लहरी ने भारतीय संगीत जगत में संश्लेषित डिस्को संगीत के उपयोग को लोकप्रिय बनाया। एक वर्ष में 180 से अधिक गाने रिकॉर्ड करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई थी।

18. ....... ग्रैमी जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। [MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) तन्वी शाह
Solution:तन्वी शाह ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं। तन्वी शाह को 'जय हो' गीत के लिए 52वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में ए.आर. रहमान और गुलजार के साथ मोशन पिक्चर, टेलीविजन या अन्य विजुअल मीडिया के लिए लिखे गए सर्वश्रेष्ठ गीत का ग्रैमी अवॉर्ड साझा किया गया।

19. डॉ. तीजन बाई, जिन्हें पद्म विभूषण (2019) से सम्मानित किया गया था, ....... राज्य की एक प्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका और कलाकार हैं। [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) छत्तीसगढ़
Solution:डॉ. तीजन बाई, जिन्हें पद्म विभूषण, 2019 से सम्मानित किया गया था, वे छत्तीसगढ़ राज्य की एक प्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका और कलाकार हैं। देश-विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली तीजनबाई को बिलासपुर विश्वविद्यालय द्वारा डीलिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

20. निम्नलिखित में से किस भारतीय शास्त्रीय नर्तक/नर्तकी को भरतनाट्यम और ओडिसी दोनों नृत्य शैली में निपुणता हासिल है? [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) सोनल मानसिंह
Solution:सोनल मानसिंह एक भारतीय शास्त्रीय नर्तकी और भरतनाट्यम तथा ओडिसी दोनों नृत्य शैली में निपुणता हासिल की हैं। वर्ष 2003 में इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। सोनल मानसिंह का जन्म मुंबई में हुआ था।