प्रमुख व्यक्तित्व

Total Questions: 33

21. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया ? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) दुती चंद
Solution:अप्रैल, 2021 में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में जकार्ता एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता दुती चंद को छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार, 2021 से सम्मानित किया गया।

22. निम्नलिखित में से कौन नवंबर, 2021 में ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टेस्ट टीम की पूर्णकालिक कप्तानी करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने ? [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) पैट कमिंस
Solution:नवंबर, 2021 में पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टेस्ट टीम की पूर्णकालिक कप्तानी करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने। उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, 2021-23 का खिताब तथा आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप, 2023 का खिताब जीता है।

23. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 30 नवंबर 2022 को प्रदान किया गया, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022, ....... को दिया गया था। [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) शरत कमल
Solution:30 नवंबर, 2022 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 2022 टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंत को प्रदान किया था। वर्ष 2023 में यह पुरस्कार दो बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग चंद्रशेखर शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी को प्रदान किया गया है।

24. 2022 के 36 वें भारतीय राष्ट्रीय खेलों में योगासन में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला खिलाड़ी कौन बना? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) पूजा पटेल
Solution:वर्ष 2022 में गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में गुजरात की पूजा पटेल योगासन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। पूजा ने पारंपरिक योगासन श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था।

25. टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला पॉवरलिफ्टर ....... थीं। [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) सकीना खातून
Solution:टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला पॉवरलिफ्टर सकीना खातून थीं। सकीना खातून इस पैरालंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा. भार वर्ग में 5वें स्थान पर रहीं।

26. 2023 में हॉकी इंडिया द्वारा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया था? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) क्रेग फुल्टन
Solution:वर्ष 2023 में हॉकी इंडिया द्वारा दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

27. निम्नलिखित में से किसने जून, 2022 में अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ की युवा विश्व चैंपियनशिप (International Weightlifting Federation's youth world championship) में स्वर्ण पदक जीता? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) गुरुनायडू सनपति
Solution:गुरुनायडू सनपति ने जून, 2022 में मेक्सिको में आयोजित अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ की युवा विश्व चैंपियनशिप में 55 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

28. राहुल श्रीवास्तव पी ....... की एलो रेटिंग के साथ भारत के 74वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने। [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 2500
Solution:राहुल श्रीवास्तव पी 2500 की एलो रेटिंग के साथ भारत के 74वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने थे। मई, 2024 में भारत के 85 वें ग्रैंडमास्टर पी. श्याम निखिल बने हैं।

29. 2022 में मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल में कौन-सा भारतीय क्रिकेटर विशेष अतिथि था? [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) कपिल देव
Solution:वर्ष 2022 में मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भारतीय क्रिकेटर कपिलदेव विशेष अतिथि थे।

30. 27 मार्च, 2023 को केरल में आयोजित AFI इंडियन ग्रां प्री 2 में तमिलनाडु की अर्चना सुसीन्द्रन ने कितने स्वर्ण पदक जीते ? [CHSL (T-I) 9 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) 2
Solution:27 मार्च, 2023 को केरल में आयोजित AFI इंडियन ग्रां प्री 2 में तमिलनाडु की अर्चना सुसींद्रन ने 2 स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने यह दो स्वर्ण पदक महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में जीता था।