Solution:भारत रत्न और पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री), भारत के संविधान के अनुच्छेद 18 (1) के तहत उपाधियां या पदवी नहीं हैं तथा इन पुरस्कारों को प्राप्तकर्ता के नाम के आगे या पीछे उल्लिखित नहीं किया जा सकता।पद्म पुरस्कार वर्ष 1954 में प्रारंभ किए गए थे। वर्ष 1978, 1979 तथा 1993 से 1997 के अंतराल में ये पुरस्कार प्रदान नहीं किए गए थे। इन अवधियों को छोड़कर प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर ये पुरस्कार घोषित किए गए हैं।
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार से अलंकरण मानव प्रयत्न के किसी भी क्षेत्र में किए गए सर्वोत्कृष्ट स्तर के निष्पादन के सम्मान के फलस्वरूप दिया जाता है। इसके लिए सिफारिश स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को की जाती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तत्संबंधी नियमों के अनुसार, वार्षिक भारत रत्न पुरस्कारों की संख्या एक विशिष्ट वर्ष में अधिकतम तीन तक ही सीमित है। हालांकि वर्ष 1999 में चार विभूतियों (जयप्रकाश नारायण, अमर्त्य सेन, गोपीनाथ बोर्दोलोई एवं पं. रविशंकर को) तथा वर्ष 2024 में 5 विभूतियों (कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी, पी.वी. नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एम.एस. स्वामीनाथन) को यह सम्मान प्रदान किया गया है। उपर्युक्त विवेचना से स्पष्ट है कि प्रश्नगत तीनों ही कथन सही नहीं है।