प्राचीन भारतीय इतिहास के स्त्रोत

Total Questions: 48

31. किस सूत्र से ज्यामिति व गणित के अध्ययन का आरंभ माना जाता है?

Correct Answer: (a) शुल्व सूत्र
Solution:शुल्ब सूत्र उल्लेखनीय है जिसमें यज्ञवेदी के निर्माण के लिए विविध प्रकार की मापों का विधान है। ज्यामिति और गणित का अध्ययन यहीं से आरंभ होता है। जातकर्म नामकरण, उपनयन, विवाह, श्राद्ध आदि इसी से संबंधित है।

32. प्राचीन बौद्ध ग्रंथ किस भाषा में लिखे गये हैं?

Correct Answer: (b) पालि
Solution:प्राचीन बौद्ध ग्रंथ पालि भाषा में लिखे गये हैं। यह भाषा मगध यानी दक्षिणी बिहार में बोली जाती थी। पाली को प्राकृत भाषा का एक रूप कहा जाता है।

33. बुद्ध के पूर्वजन्मों की कथाएं किस नाम से जानी जाती हैं?

Correct Answer: (c) जातक
Solution:बौद्धों के धार्मिकेत्तर साहित्य में सबसे महत्वपूर्ण और रोचक है, गौतम बुद्ध के पूर्व जन्मों की कथाएं जो जातक कहलाती हैं और प्रत्येक कथा एक प्रकार की लोक कथा है। ऐसी कथाओं की संख्या लगभग 550 से अधिक है।

34. निम्नलिखित में से जैन ग्रंथों की रचना किस भाषा में हुई है?

Correct Answer: (d) प्राकृत
Solution:जैन ग्रंथों की रचना प्राकृत भाषा में की गयी है ईसा की छठीं सदी में इन्हें अंतिम रूप से गुजरात के वल्लभी नगर में संकलित किया गया था।

35. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

कथन (1) कौटिल्य का अर्थशास्त्र पंद्रह खंडों में विभक्त है।

कथन (2) कौटिल्य के अर्थशास्त्र का तीसरा व पांचवां खंड अधिक पुराना है।

उपर्युक्त में से कौन-सा कथन असत्य है?

Correct Answer: (b) केवल (2)
Solution:कौटिल्य का अर्थशास्त्र विधिग्रंथ है यह पंद्रह अधिकरणों या खंडों में विभक्त है जिनमें दूसरा और तीसरा अधिकरण अधिक पुराना है। इसके प्राचीनतम अंश मौर्यकालीन समाज और अर्थतंत्र की झलक देते हैं।

36. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-I (कवि)

सूची-II (कृति)

(A) विशाखदत्त

1. विक्रमांकदेवचरित

(B) बाणभट्ट

2. गौड़वहों

(C) वाक्पति

3. हर्षचरित

(D) बिल्हण

4. मुद्राराक्षस

ABCD
(a)1243
(b)2314
(c)4123
(d)4321
Correct Answer: (d)
Solution:

कवि

कृति

विशाखदत्त

मुद्राराक्षस

बाणभट्ट

हर्षचरित

वाक्पति

गौड़वहों

विशाखदत्त

विक्रमांकदेवचरित

विकल्प में दिए गए कवियों व उनकी कृतियों से संबंधित सुमेलन निम्नानुसार है।

 

          A 

          B

      C

      D

(a)

1

2

4

3

(b)

2

3

1

4

(c)

4

1

2

3

(d)

4

3

2

1

37. निम्नलिखित में से कालिदास द्वारा लिखित नाटक मालविकाग्निमित्रम् किस पर आधारित है?

Correct Answer: (b) पुष्यमित्र शुंग के शासनकाल की घटनाओं पर
Solution:

कालिदास का नाटक मालविकाग्निमित्रम, पुष्यमित्र शुंग के शासनकाल की कुछ घटनाओं पर आधारित है। अतः विकल्प (b) सही है।

38. निम्नलिखित दिए गए कवियों को उनकी रचनाओं से सुमेलित कीजिए।

सूची-I (कवि)

सूची-II (रचनाएं)

(A) जयसिंह

1. हम्मीरकाव्य

(B) न्यायचंद्र

2. भोजप्रबंध

(C) बिल्लाल

3. द्वाश्रय महाकाव्य

(D) हेमचन्द्र

4. कुमारपाल चरित

 

A

B

C

D

(a)

2

3

1

4

(b)

4

1

2

3

(c)

4

2

1

3

(d)

3

4

1

2

 

Correct Answer: (b)
Solution:

सुमेलन निम्न प्रकार है

कविरचनाएं
जयसिंहकुमारपालचरित
न्यायचंद्रहम्मीरकाव्य
बिल्लालभोजबंध
हेमचंद्रद्रव्य महाकाव्य

 

39. राजतरंगिणी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

कथन (1) कल्हण ने इसकी रचना 12 वीं शताब्दी में की थी।

कथन (2) यह चंदेल राजाओं के चरितों का संग्रह है।

उपर्युक्त में से कौन-सा कथन असत्य है?

Correct Answer: (b) केवल (2)
Solution:राजतरंगिणी आरंभिक इतिहास लेखन का सबसे अच्छा उदाहरण है। इसकी रचना 12वीं शताब्दी में कल्हण ने की थी। यह कश्मीर के राजाओं के चरितों का संग्रह है।

40. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

कथन (1) मनुस्मृति प्रारम्भिक भारत का एक प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथ है।

कथन (2) इसकी रचना संस्कृत भाषा में की गई है।

उपर्युक्त में से कौन-सा कथन असत्य है?

Correct Answer: (a) केवल (1)
Solution:'मनुस्मृति' मनु द्वारा संस्कृत भाषा में रचित एक विधिग्रंथ है। इसकी रचना दूसरी शताब्दी ई.पू. के दौरान की गई थी।