प्राचीन भारत का इतिहास (Part-II)

Total Questions: 23

1. कुशल ग्रामीण प्रशासन के लिए प्रसिद्ध राजवंश था- [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) चोल
Solution:चोल शासन की सबसे उल्लेखनीय विशेषता वह असाधारण शक्ति तथा क्षमता है, जो स्वायत्तशासी ग्रामीण संस्थाओं के संचालन में परिलक्षित होती है। वस्तुतः इस काल में स्वायत्त शासन पूर्णतया ग्रामों में ही क्रियान्वित किया गया।

2. धार्मिक कविताओं का संकलन 'कुरल' किस भाषा में है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (b) तमिल
Solution:कुरल तमिल साहित्य का बाइबिल तथा लघुवेद माना जाता है। इसे 'मुप्पाल' भी कहा जाता है। इसकी रचना सुप्रसिद्ध कवि तिरुवल्लुवर ने की थी। अनुश्रुतियों के अनुसार, तिरुवल्लुवर ब्रह्मा के अवतार थे।

3. दक्षिण भारत के किस वंश के राजा ने रोम राज्य में एक दूत 26 ई.पू. में भेजा था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) पाण्ड्य
Solution:दक्षिण भारत के पाण्ड्य वंश के राजा ने रोम राज्य में एक दूत 26 ई.पू. में भेजा था। पाण्ड्य वंश के शासकों ने भारत के दक्षिणी हिस्से पर शासन किया। इनकी राजधानी मदुरई थी।

4. सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

सूची-Iसूची-II
(A) मीनाक्षी मंदिर1. तिरुमाल (आंध्र प्रदेश)
(B) वेंकटेश्वर मंदिर2. मदुरई (बालाजी विश्वनाथ)
(C) महाकाल मंदिर3. हावड़ा (प. बंगाल)
(D) बेलूर मठ4. उज्जैन

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)2143
(c)4312
(d)3421
Correct Answer: (b)
Solution:मीनाक्षी मंदिर का निर्माण पाण्ड्यों ने अपनी राजधानी मदुरई में करवाया था। महाकाल मंदिर उज्जैन में तथा वेंकटेश्वर मंदिर तिरुमाल (आंध्र प्रदेश) में स्थित है। बेलूर मठ में रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1897 ई. में हावड़ा (प. बंगाल) में स्वामी विवेकानंद द्वारा की गई थी।

5. किसकी प्रशासनीय प्रणाली की अद्वितीय विशेषता ग्राम स्वायत्तता का विकास थी ? [M.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) चोल
Solution:चोल प्रशासनीय प्रणाली की अद्वितीय विशेषता ग्राम स्वायत्तता का विकास थी। चोलों के अधीन ग्राम प्रशासन में ग्राम सभा की कार्यकारिणी समितियों की कार्यप्रणाली का विस्तृत विवरण उत्तरमेरूर से प्राप्त लेखों के माध्यम से प्प्राप्त होते हैं।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा नाटक कालिदास ने नहीं लिखा था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) जानकीहरणम्
Solution:कालिदास द्वारा रचित प्रमुख रचनाएं अभिज्ञानशाकुंतलम्, कुमारसंभवम्, ऋतुसंहारम्, मालविकाग्निमित्रम्, विक्रमोर्वशीयम्, तथा मेघदूतम् हैं, जबकि कुमारदास द्वारा रचित रचना जानकीहरणम् है।

7. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक कालिदास द्वारा लिखित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) उत्तररामचरितम्
Solution:उत्तररामचरितम् महाकवि भवभूति का प्रसिद्ध नाटक है, जिसके सात अंकों में राम के उत्तर जीवन की कथा है।

8. "पोथी पढ़-पढ़ जग मुआ, पंडित भया न कोय, [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।"

यह पंक्तियां किसने लिखी हैं?

Correct Answer: (a) कबीर
Solution:प्रश्नगत पक्तियां कबीर की हैं। बीजक के रचयिता कबीर हैं। यह कबीरपंथी संप्रदाय के अनुयायियों का मुख्य धार्मिक ग्रंथ है, जिसमें कबीर के दोहों का संकलन है।

9. कल्हण द्वारा रचित राजतरंगिणी निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) कश्मीर के इतिहास से
Solution:पाणिनि व्याकरणाचार्य थे, अष्टाध्यायी उनकी प्रसिद्ध कृति है। कामसूत्र के लेखक वात्स्यायन थे। चंद्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री चाणक्य ने राजनीतिशास्त्र पर प्रसिद्ध ग्रंथ अर्थशास्त्र की रचना की। कल्हण ने राजतरंगिणी में कश्मीर का इतिहास लिखा।

10. 'चरक संहिता' नामक पुस्तक किस विषय से संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) चिकित्सा
Solution:विशाखदत्त नाटककार थे, मुद्राराक्षस इनकी प्रसिद्ध रचना है। इनके देवीचंद्रगुप्तम नाटक से रामगुप्त की ऐतिहासिकता पर प्रकाश पड़ता है। वाराहमिहिर गुप्तयुगीन खगोलशास्त्री थे। बृहज्जातक, पंचसिद्धांतिका, वृहत्संहिता आदि इनके प्रमुख ग्रंथ हैं। चरक कनिष्क के दरबार में राजवैद्य थे, चरक संहिता (चिकित्सा संबंधी शास्त्र) इनकी प्रसिद्ध कृति है। ब्रह्मगुप्त प्रसिद्ध गणितज्ञ थे, इन्होंने 'ब्रह्मस्फुट सिद्धांत' एवं 'खण्डखाद्यक' की रचना की है।