प्राचीन भारत का इतिहास (Part-II)

Total Questions: 23

11. 'रामचंद्रिका' किसकी प्रसिद्ध रचना है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) केशवदास
Solution:'रामचंद्रिका' एवं 'रसिकप्रिया' हिंदी कविता के रीतिकालीन कवि केशवदास (1555-1617 ई.) की रचनाएं हैं।

12. 'सौंदरानंद' किसकी रचना है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (a) अश्वघोष
Solution:अश्वघोष कुषाण शासक कनिष्क के राजकवि थे। उनकी रचनाओं में तीन प्रमुख हैं- (1) बुद्धचरितम्, (2) सौंदरानंद तथा (3) सारिपुत्रप्रकरण।

13. निम्नलिखित में से परमार राजवंश के इतिहास पर प्रकाश डालने वाला स्रोत कौन-सा है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:परमार राजवंश के इतिहास पर प्रकाश डालने वाले स्रोत हैं- पद्मगुप्त का नवसाहसांक चरित, मेरुतुंग का प्रबंध चिंतामणि, सीयक द्वितीय का इर्सोल अभिलेख, भोज के बांसवाड़ा तथा बेतमा के अभिलेख तथा उदयादित्य के समय की उदयपुर प्रशस्ति आदि। पद्मगुप्त के नवसाहसांक चरित में परमार वंश की उत्पत्ति आबू पर्वत से बताई गई है।

14. 'शाकुंतलम' किसने लिखा है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (c) कालिदास
Solution:कालिदास को 7 ग्रंथों के प्रणयन का श्रेय दिया जाता है- (1) रघुवंश, (2) कु मारसंभवम्, (3) मेघदूतम्, (4) ऋतुसंहारम्, (5) मालविकाग्निमित्रम्, (6) विक्रमोर्वशीयम् तथा (7) अभिज्ञानशाकुंतलम्। इनमें प्रथम दो महाकाव्य, दो खंडकाव्य तथा अंतिम तीन नाटक ग्रंथ हैं। ध्यातव्य है कि प्रश्न में 'शाकुंतलम' के रचनाकार के विषय में पूछा गया है, अतः प्रश्नगत विकल्पों में से कोई भी इसका रचनाकार नहीं है। यद्यपि आयोग ने अभिज्ञानशाकुंतलम् से साम्य के आधार पर इसका उत्तर कालिदास माना है।

15. 'गीत गोविंद' काव्य के रचयिता कौन हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) जयदेव
Solution:गीत गोविंद के रचयिता जयदेव बंगाल के अंतिम सेन शासक लक्ष्मणसेन के आश्रित महाकवि थे। अतः जयदेव ने बारहवीं शताब्दी में गीत गोविंद की रचना की है। इसे गीतिकाव्य कहना उचित होगा। इसमें 12 सर्ग हैं तथा प्रत्येक सर्ग गीतों से समन्वित हैं।

16. पंचतंत्र' मूल रूप से लिखी गई- [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) विष्णु शर्मा द्वारा
Solution:प्राचीन भारतीय पुस्तक पंचतंत्र (मूलतः संस्कृत में रचित) का पंद्रह भारतीय और चालीस विदेशी भाषाओं में अनुवाद हुआ। इसके मूल लेखक विष्णु शर्मा माने जाते हैं। रूडगर्टन के अनुसार, पंचतंत्र के लगभग 50 से अधिक भाषाओं में 200 से अधिक स्वरूप उपलब्ध हैं। यह भारत की सर्वाधिक बार अनुवादित साहित्यिक पुस्तक मानी जाती है। मुगल काल में पंचतंत्र का फारसी अनुवाद 'अयार-ए-दानिश' (अबुल फजल द्वारा) शीर्षक के तहत कराया गया था।

17. मुद्राराक्षस के रचयिता कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) विशाखदत्त
Solution:मुद्राराक्षस की रचना विशाखदत्त ने की थी। इस ग्रंथ से मौर्य इतिहास, मुख्यतः चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर प्रकाश पड़ता है। इसमें चंद्रगुप्त मौर्य को 'वृषल' तथा 'कुलहीन' कहा गया है। धुंडिराज ने मुद्राराक्षस पर टीका लिखी है।

18. आल्हा ऊदल संबंधित थे- [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) महोबा से
Solution:आल्हा ऊदल महोबा से संबंधित थे। ये चंदेल शासक परमार्दिदेव (परमल) (1165-1203 ई.) के सेनानायक थे, जो 1182 ई. में पृथ्वीराज चौहान के आक्रमण का डटकर सामना करने के बाद वीरगति को प्राप्त हुए। चंदेलों एवं चौहानों के इस संघर्ष का वर्णन चंदबरदाई कृत 'पृथ्वीराज रासो' एवं जगनिक कृत परमाल रासो के 'आल्हाखंड' से प्राप्त होता है।

19. निम्नलिखित राजपूत वंशों में से किसने, आठवीं शताब्दी में, दिलिका (देहली) शहर की स्थापना की थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) तोमर वंश
Solution:आठवीं शताब्दी में दिलिका (देहली) शहर की स्थापना तोमर वंश के अनंगपाल ने की। चंदबरदाई की रचना 'पृथ्वीराज रासो' में तोमर वंश के राजा अनंगपाल को दिल्ली का संस्थापक बताया गया है। बाद में चौहान शासकों ने दिल्ली को अपने अधिकार में ले लिया।

20. धंगदेव किस वंश का शासक था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) जेजाकमुक्ति के चंदेल
Solution:जेजाकभुक्ति के चंदेलों में धंगदेव सबसे प्रसिद्ध एवं शक्तिशाली राजा हुआ। वह वैदिक अथवा ब्राह्मण धर्म का अनुयायी था। इसने 'महाराजाधिराज' की उपाधि धारण की। धंग ने प्रयाग के संगम में शिव की आराधना करते हुए शरीर का त्याग किया।