फुटबॉल

Total Questions: 15

1. एक फुटबॉल टीम में कितने खिलाड़ी मैदान (field players) पर होते हैं? [MTS (T-I) 08 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 11
Solution:एक फुटबॉल टीम में 11 खिलाड़ी मैदान पर होते हैं।

2. सुपर बाउल, फुटबॉल का एक वार्षिक चैंपियनशिप खेल ...... में आयोजित किया जाता है। [MTS (T-I) 13 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:सुपर बाउल, फुटबॉल का एक वार्षिक चैंपियनशिप खेल है, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जाता है।

3. निम्नलिखित में से किस शहर में FIFA U-17 महिला विश्व कप 2022 का फाइनल आयोजित किया गया था? [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) नवी मुंबई
Solution:11-30 अक्टूबर, 2022 के मध्य FIFA U-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में किया गया। इसमें 16 देशों की टीमों ने भागीदारी की। फाइनल मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में खेला गया जिसमें स्पेन ने कोलंबिया को पराजित कर खिताब जीता।

4. फुटबॉल मैच में, यदि किसी भी टीम में ...... से कम खिलाड़ी हों, तो फुटबॉल मैच शुरू नहीं किया जा सकता है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) 7
Solution:फुटबॉल मैच आमतौर पर 11 खिलाड़ियों की दो टीमों द्वारा खेले जाते हैं। गोलकीपर 11 खिलाड़ियों की कुल संख्या में शामिल होता है। यदि कोई टीम मैच के समय कम-से-कम 7 खिलाड़ियों को मैदान में नहीं उतार पाती है, तो फुटबॉल मैच शुरू नहीं किया जा सकता है।

5. फुटबॉल 2027 एशियाई कप की मेजबानी ....... द्वारा की जाएगी। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) सऊदी अरब
Solution:फुटबॉल 2027 एशियाई कप की मेजबानी सऊदी अरब द्वारा की जाएगी। सऊदी अरब पहली बार इसकी मेजबानी करेगा।

6. एक फुटबॉल मैच ....... की दो बराबर अवधियों तक चलता है। [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 45 मिनट
Solution:एक आम फुटबॉल का मैच दो हॉफ (भाग) का होता है। प्रत्येक भाग की अवधि 45 मिनट की होती है। इन दोनों हॉफ के मध्य 15 मिनट का अंतराल भी होता है। इस प्रकार फुटबॉल मैच की अवधि 90 मिनट की होती है।

7. निम्नलिखित में से किस राज्य ने 2022 संतोष ट्रॉफी जीती है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) केरल
Solution:वर्ष 2022 में सत्र 2021-22 की राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी का खिताब केरल ने पश्चिम बंगाल को हराकर जीता था। सत्र 2022-23 में संतोष ट्रॉफी का खिताब कर्नाटक ने मेघालय को पराजित कर जीता है। सत्र 2023-24 की संतोष ट्रॉफी सेना (Services) की टीम ने गोवा की टीम को हराकर अपने नाम किया।

8. रोवर्स कप किस खेल से संबंधित है? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) फुटबॉल
Solution:रोवर्स कप फुटबॉल के खेल से संबंधित है। यह वेस्टर्न इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन (WIFA) द्वारा आयोजित एक वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट है। भारी लागत और प्रयोजन सौदों के मुद्दों के कारण इस टूर्नामेंट को वर्ष 2001 में स्थगित कर दिया गया है।

9. फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी ....... द्वारा की गई थी। [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) भारत
Solution:फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप, 2022 का मेजबान देश भारत था। वर्ष 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप का खिताब स्पेन ने कोलंबिया को पराजित कर जीता है। वर्ष 2024 में इसका मेजबान देश डोमिनिकन गणराज्य होगा।

10. डूरंड कप 2022 निम्नलिखित में से किस टीम ने जीता था? [CHSL (T-I) 16 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) बंगलुरू एफसी
Solution:डूरंड कप 2022 का खिताब बंगलुरू एफसी ने जीता था। डूरंड कप, 2023 का खिताब मोहन बागान एसजी ने ईस्ट बंगाल को पराजित कर जीता है।