फुटबॉल

Total Questions: 15

11. किस देश ने फीफा अंडर-20 विश्व कप 2019 जीता था? [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) यूक्रेन
Solution:पोलैंड में आयोजित फीफा अंडर-20 विश्व कप का खिताब यूक्रेन ने दक्षिण कोरिया को पराजित कर जीता था। वर्ष 2023 में अर्जेंटीना में आयोजित फीफा अंडर-20 विश्व कप का खिताब उरुग्वे ने इटली को पराजित कर जीता है। वर्ष 2025 में इसका आयोजन चिली में किया जाएगा।

12. निम्नलिखित में से किस टीम ने SAFF (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) महिला चैंपियनशिप 2022 जीती? [CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) बांग्लादेश
Solution:SAFF (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) महिला चैंपियनशिप, 2022 का खिताब नेपाल को पराजित कर बांग्लादेश ने जीता है। SAFF महिला चैंपियनशिप, 2024 अक्टूबर, 2024 में नेपाल में आयोजित होगी।

13. फीफा (FIFA) महिला विश्व कप 2023 की मेजबानी कौन- सा देश करेगा? [CHSL (T-I) 09 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
Solution:20 जुलाई से 20 अगस्त, 2023 के मध्य फीफा (FIFA) महिला विश्व कप, 2023 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में किया गया। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए फाइनल मुकाबले में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से पराजित कर पहली बार महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया।

14. स्पेन की कौन-सी फुटबॉल टीम बर्नब्यू में अपने घरेलू खेल खेलती है? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) रियल मैड्रिड (Real Madrid)
Solution:स्पेन की फुटबॉल टीम रियल मैड्रिड बर्नब्यू में अपने घरेलू खेल खेलती है।

15. डूरंड कप (Durand Cup) की स्थापना शिमला में वर्ष ....... में हुई थी। [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (I-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) 1888
Solution:डूरंड कप की स्थापना शिमला में 1888 ई. में हुई थी। डूरंड कप फुटबॉल से संबंधित है। यह एशिया की सबसे पुरानी तथा विश्व की तीसरी सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता है। पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन ब्रिटिश इंडियन आर्मी द्वारा 1888 ई. में किया गया था। इस प्रतियोगिता का नामकरण इसके संस्थापक और ब्रिटिश भारत में 1884-1894 ई. के दौरान विदेश सचिव रहे सर मार्टीमर डूरंड के नाम पर किया गया था।