बंगाल की खाड़ी के द्वीपसमूह ( द्वीपसमूह)

Total Questions: 14

1. दस डिग्री चैनल पृथक करता है- [U.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) अंडमान को निकोबार द्वीप से
Solution:दस डिग्री चैनल (Ten Degree Channel) अंडमान द्वीपसमूह (लघु अंडमान द्वीप) को निकोबार द्वीपसमूह (कार निकोबार द्वीप) से अलग करता है।

2. निम्नलिखित द्वीपों के युग्मों में से कौन-सा एक 'दश अंश जलमार्ग' द्वारा आपस में पृथक किया जाता है? [I.A.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) अंडमान एवं निकोबार
Solution:दस डिग्री चैनल (Ten Degree Channel) अंडमान द्वीपसमूह (लघु अंडमान द्वीप) को निकोबार द्वीपसमूह (कार निकोबार द्वीप) से अलग करता है।

3. निम्नलिखित में से किस द्वीप युग्म को टेन डिग्री चैनल अलग करता है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl) (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) अंडमान तथा निकोबार
Solution:दस डिग्री चैनल (Ten Degree Channel) अंडमान द्वीपसमूह (लघु अंडमान द्वीप) को निकोबार द्वीपसमूह (कार निकोबार द्वीप) से अलग करता है।

4. श्रीहरिकोटा द्वीप अवस्थित है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (c) पुलिकट झील के समीप
Solution:श्रीहरिकोटा द्वीप आंध्र प्रदेश में पुलिकट झील के समीप स्थित है। यह द्वीप पुलिकट झील को बंगाल की खाड़ी से पृथक करता है। यहां भारत का उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र 'सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र' स्थित है।

5. राम सेतु (Adam's Bridge) शुरू होता है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) धनुष्कोडि से
Solution:राम सेतु (Adam's Bridge) भारत के पंबन द्वीप के अंतिम छोर धनुष्कोडि से प्रारंभ होकर श्रीलंका के मन्नार द्वीप तक एक श्रृंखला में उथले जलीय भाग के रूप में विस्तारित है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा भौगोलिक रूप से ग्रेट निकोबार के सबसे निकट है? [I.A.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) सुमात्रा
Solution:ग्रेट निकोबार भारत का दक्षिणतम द्वीप है। यह 6°45' N से 7°15' N अक्षांश एवं 93°37' E से 93°56' E के मध्य स्थित है। यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 540 किमी. दूर स्थित है। यह इंडोनेशिया के द्वीप सुमात्रा से सबसे कम दूरी (लगभग 145 किमी.) पर स्थित है। बोर्नियो, जावा एवं श्रीलंका की दूरी ग्रेट निकोबार से सुमात्रा की दूरी की तुलना में काफी अधिक है।

7. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का सर्वोच्च शिखर 'पल्याण शिखर' (सैडल पीक) स्थित है- [I.A.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (d) उत्तरी अंडमान में
Solution:अंडमान द्वीपसमूह का सर्वोच्च शिखर सैडल पीक (732 मी.) उत्तरी अंडमान द्वीप पर दिग्लीपुर के निकट स्थित है।

8. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में सबसे अधिक ऊंचाई वाली चोटी कौन है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (a) सैडल पीक
Solution:अंडमान द्वीपसमूह का सर्वोच्च शिखर सैडल पीक (732 मी.) उत्तरी अंडमान द्वीप पर दिग्लीपुर के निकट स्थित है।

9. अंडमान व निकोबार- [M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (b) बंगाल की खाड़ी में द्वीपसमूह हैं।
Solution:अंडमान व निकोबार, बंगाल की खाड़ी में द्वीपसमूह हैं।

10. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में द्वीपों की संख्या कितनी है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (e) 572
Solution:अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में द्वीपों (Islands/Islets/Rock outcrops) की कुल संख्या 836 है, जिनमें लगभग 22 मुख्य द्वीप निकोबार द्वीपसमूह में हैं। अण्डमान निकोबार द्वीप समूह में द्वीपों (Islands) की संख्या 572 है।