बल और दाब (Part-III)

Total Questions: 50

1. पृथ्वी पर किसी वस्तु का भार 200 N और द्रव्यमान 20 kg है। गुरुत्वीय त्वरण का मान क्या होगा? [RRB Group D 05/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) 10 m/s²
Solution:भार = द्रव्यमान × गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण, दिया गया है, भार = 200 N और द्रव्यमान = 20 kg. तब,

गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण =  200/20

= 10 m/s².

2. 3 kg द्रव्यमान की पिस्तौल से 20 g द्रव्यमान की एक गोली 150 ms¹ वेग से क्षैतिज रूप से दागी जाती है। पिस्तौल का प्रतिक्षेप वेग क्या है? [RRB Group D 05/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) -1.0ms¹
Solution:पिस्तौल के प्रतिक्षेप वेग की गणना निम्नलिखित समीकरण का उपयोग करके की जा सकती है : m, (गोली का द्रव्यमान) x v₁ (गोली का वेग) = m₂ (पिस्तौल का द्रव्यमान) x v₂ (पिस्तौल का वेग)

⇒ (0.020 kg) × (150 ms⁻¹)=(3kg) ×  V₂

⇒ V₂=1.0 ms⁻¹

इसलिए, पिस्तौल का प्रतिक्षेप वेग -1.0 ms⁻¹ है (प्रतिक्षेप वेग गोली के वेग के विपरीत दिशा में है)।

3. पृथ्वी पर किसी वस्तु का भार 60 N है। चंद्रमा पर इसका भार क्या होगा ? [RRB Group D 05/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 10 N
Solution:

4. 2 किलोग्राम की एक पिस्तौल में 150 ms¹ वेग के साथ एक 25 ग्राम की एक गोली क्षैतिज रूप से चलाई गयी है। पिस्तौल का प्रतिक्षित वेग कितना है ? [RRB Group D 05/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) - 1.87 ms¹
Solution:

दिया गया है : गोली का द्रव्यमान (m) = 25 ग्राम = 0.025 किग्रा , गोली का वेग (v) = 150 m/s, पिस्तौल का द्रव्यमान (M) = 2 kg, पिस्तौल का वेग (V) = ?

निकाय की प्रारंभिक वेग '0' है क्योंकि यह विराम स्थिति में है। गोली चलाने के बाद, V = - mv/M = - 0.025 * 150 / 2 = -1.87 ms⁻¹.

5. 30 ग्राम द्रव्यमान की एक गोली को 2 किग्रा द्रव्यमान की पिस्तौल से 150 ms ¹ वेग से क्षैतिज रूप से दागा जाता है। पिस्तौल का प्रतिक्षेप वेग क्या है? [RRB Group D 05/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) - 2.25 ms⁻¹
Solution:

6. पृथ्वी पर किसी वस्तु का भार 200 N है। इसका द्रव्यमान ((g=10ms⁻²) क्या है? [RRB Group D 05/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) 20 kg
Solution:दिया गया है : वस्तु का भार 200 N, गुरुत्वीय त्वरण = 10 m/s²
वस्तु का भार = द्रव्यमान × गुरुत्वीय त्वरण
द्रव्यमान = भार/गुरुत्वीय त्वरण = 200/10 = 20 kg.

7. पृथ्वी पर किसी वस्तु का भार चंद्रमा पर इसके भार का कितने गुना होता है? [RRB Group D 08/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) 6
Solution:6. चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर उसके भार का लगभग छठा भाग होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण का मान पृथ्वी पर त्वरण का लगभग छठा भाग है।

8. 3 kg की एक पिस्तौल से 150 ms⁻¹ बेग के साथ एक 30 gm की गोली क्षैतिज रूप से चलाई गयी है। पिस्तौल का प्रतिक्षिप्त वेग कितना है? [RRB Group D 08/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) -1.5 ms⁻¹
Solution:

दिया गया है : गोली का द्रव्यमान (m) = 30 g = 0.03 kg, गोली का वेग (v) = 150 ms⁻¹, पिस्तौल का द्रव्यमान (M) = 3 kg, पिस्टल का वेग (V) = ? ∴ पहले पिस्टल का प्रारंभिक संवेग 'शून्य' होता है क्योंकि दोनों विरामावस्था में होते है।

फायरिंग के बाद

V = -mv/M = -0.03×150/3 = -1.5 ms⁻¹.

9. एक कार सड़क के किनारे से 0.5 s में जमीन पर गिरती है। माना g = 10 ms⁻² है। सड़क का किनारा जमीन से कितने ऊपर है ? [RRB Group D 09/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) 1.25
Solution:

दिया गया है, समय = 0.5 s, प्रारंभिक वेग (u) = 0 m/s.

∴ s = ut + 1/2 at²

प्रश्न के अनुसार,

s = 0 × 0.5 + 1/2 × 10 × 0.5 × 0.5

⇒ s = 0 + 1.25 = 1.25 m.

10. पृथ्वी की सतह पर मापे जाने पर एक वस्तु का भार 60N है। चंद्रमा की सतह पर इसका भार क्या होगा ? [RRB Group D 09/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) 10 N
Solution:दिया गया है, पृथ्वी की सतह पर वस्तु का भार (Wₑ) = 60 N
अब, चंद्रमा पर वस्तु का भार (Wm) = 1/6 × Wₑ ⇒ Wm = 1/6 × 60 = 10 N.