बैठने की व्यवस्था (भाग-III)Total Questions: 5011. छः बहनें हिना, दीपिका, जेना, कमला, ललिता, मीना दो पंक्तियों में बैठी हैं। उनमें से तीन का मुख उत्तर की ओर है और अन्य तीन का मुख दक्षिण की ओर है। एक ही पंक्ति में बैठी सभी बहनों का मुख समान दिशा की ओर है। मीना का मुख दक्षिण की ओर है और वह कोने में नहीं बैठी है। ललिता का मुख हिना की ओर है जो मीना के दायीं ओर बैठी है। इशिता, जेना के ठीक दाएँ पर है। दीपिका के सम्मुख कौन बैठा है? [SSC MTS 17/05/2023 (Afternoon)](a) हिना(b) मीना(c) ललिता(d) कमलाCorrect Answer: (d) कमलाSolution:12. एक परीक्षा भवन में सात छात्र अदिति, सिंडी, जेनी, कीर्ति, नीति, प्रीति और स्वीटी एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं, परंतु जरूरी नहीं है कि वे इसी क्रम में बैठे हैं। सिंडी, स्वीटी के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठी है। अदिति और प्रीति सिंडी की निकटतम पड़ोसी हैं। प्रीति और स्वीटी के बीच दो से अधिक छात्र बैठे हैं। जेनी, नीति की इकलौती पड़ोसी है। जेनी, अदिति के दाएँ पर बैठी है। कीर्ति के स्थान के अनुसार नीति का स्थान क्या है? [SSC MTS 18/05/2023 (Morning)](a) बाएँ से पाँचवाँ(b) दाएँ से पाँचवाँ(c) दाएँ से तीसरा(d) बाएँ से तीसराCorrect Answer: (b) दाएँ से पाँचवाँSolution:13. छः लड़कियाँ प्रिया, मुस्कान, रानी, सिरजाना, टीना और लक्ष्मी एक पंक्ति में दक्षिण की ओर मुख करके बैठी हैं (परंतु जरूरी नहीं वे कि इसी क्रम में बैठी हों)। मुस्कान, टीना के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। सिरजाना, टीना के बाईं और से दूसरे स्थान पर है। लक्ष्मी, रानी के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। रानी, मुस्कान के ठीक दाईं ओर है। प्रिया के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है? [SSC MTS 18/05/2023 (Afternoon)](a) मुस्कान(b) सिरजाना(c) टीना(d) लक्ष्मीCorrect Answer: (c) टीनाSolution:14. M, N, O, P, Q, और R एक वृत्ताकार मेज पर एक-दूसरे की ओर मुख करके बैठे हैं। O, R के ठीक बाईं ओर बैठा है और N, O की बाईं ओर, दूसरे स्थान पर बैठा है। M, Q की बाईं ओर, दूसरे स्थान पर बैठा है। R और M के ठीक मध्य में कौन बैठा है ? [SSC MTS 18/05/2023 (Evening)](a) Q(b) P(c) o(d) NCorrect Answer: (b) PSolution:15. पाँच पुरुष अंकित, विशाल, चैंडलर, दक्ष और जॉय एक मेज पर उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। अंकित, दक्ष के ठीक बाईं ओर बैठा है, जो कोने पर नहीं बैठा है। जॉय, बिशाल और चैंडलर के ठीक मध्य में बैठा है। सबसे बाएँ छोर पर कौन बैठा है? [SSC MTS 18/05/2023 (Evening)](a) बिशाल(b) चैंडलर(c) अंकित(d) जॉयCorrect Answer: (c) अंकितSolution:16. आठ खिलाड़ी अनिल, कमल, राम, संजय, आकाश, विवेक, राहुल और रामू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। संजय, अनिल के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। राहुल, अनिल के दाईं ओर से चौथे स्थान पर है। राम, राहुल या संजय का निकटतम पड़ोसी नहीं है। आकाश, राम के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। कमल, विवेक के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। रामू के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर कौन है? [SSC MTS 19/05/2023 (Morning)](a) विवेक(b) संजय(c) राहुल(d) कमलCorrect Answer: (a) विवेकSolution:17. आठ लड़के अनिल, कमल, राम, संजय, आकाश, विवेक, राहुल और रामू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के विपरीत दिशा में मुख करके बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। राम, रामू और अनिल दोनों का निकटतम पड़ोसी है। संजय, रामू के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर है। रामू, अनिल के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। राम, कमल के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। विवेक, अनिल का निकटतम पड़ोसी नहीं है। आकाश, रामू के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। विवेक के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन है? [SSC MTS 19/05/2023 (Morning)](a) अनिल(b) राहुल(c) संजय(d) आकाशCorrect Answer: (a) अनिलSolution:18. सात शिक्षक अनिल, कमल, राम, संजय, आकाश, विवेक और राहुल एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के विपरीत दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। संजय, अनिल के ठीक दाईं ओर है। अनिल, राहुल के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर है। विवेक, आकाश का निकटतम पड़ोसी नहीं है। कमल, विवेक के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। अनिल के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन है? [ SSC MTS 19/05/2023 (Afternoon)](a) संजय(b) विवेक(c) राम(d) कमलCorrect Answer: (c) रामSolution:19. आठ लड़कियाँ मानसी, श्वेता, मोनिका, पायल, आरती, काजल, लक्ष्मी और रानी एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठीं हों)। मानसी, श्वेता के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर है। श्वेता, रानी के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। काजल, पायल के दाईं ओर से चौथे स्थान पर है। पायल, रानी के ठीक बाईं ओर है। लक्ष्मी, रानी के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। मोनिका, रानी और श्वेता दोनों की निकटतम पड़ोसी है। मोनिका के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर कौन है? [SSC MTS 19/05/2023 (Afternoon)](a) श्वेता(b) लक्ष्मी(c) काजल(d) आरतीCorrect Answer: (b) लक्ष्मीSolution:20. सात लड़कियाँ मानसी, श्वेता, मोनिका, पायल, आरती, काजल और लक्ष्मी एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठीं हो) । [SSC MTS 13/06/2023 (Afternoon)]पायल, मानसी के ठीक बाईं ओर है। मानसी, लक्ष्मी के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर है। काजल, आरती की निकटतम पड़ोसी नहीं है। श्वेता, काजल के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। मोनिका के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?(a) पायल(b) काजल(c) श्वेता(d) आरतीCorrect Answer: (c) श्वेताSolution:Submit Quiz« Previous12345Next »