बैठने की व्यवस्था (भाग-III)

Total Questions: 50

31. D, N, U, L और O एक सीधी रेखा में उत्तर की ओर मुख करके खड़े हैं। N, D के ठीक दाईं ओर खड़ा है, जो एक छोर पर खड़ा है। O, L के ठीक बाईं ओर खड़ा है, जो छोर पर नहीं खड़ा है। ० के ठीक बाईं ओर कौन खड़ा है? [SSC MTS 16/06/2023 (Morning)]

Correct Answer: (c) N
Solution:

32. सात लड़कियाँ, मानसी, श्वेता, मोनिका, पायल, आरती, काजल और लक्ष्मी एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की विपरीत दिशा की ओर मुख करके बैठी हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठीं हों)। काजल, लक्ष्मी के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। पायल, मानसी और लक्ष्मी दोनों की निकटतम पड़ोसी है। मोनिका, लक्ष्मी की निकटतम पड़ोसी नहीं है। आरती, काजल के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। पायल के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है? [SSC MTS 16/06/2023 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) श्वेता
Solution:

33. सात मित्र H, J, K, L, M, N, और O एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। H, L के ठीक दाईं ओर बैठा है। J और K के ठीक बीच में N बैठा है। M, O के ठीक बाईं ओर बैठा है। N, M के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। O के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है? [SSC MTS 19/06/2023 (Morning)]

Correct Answer: (d) L
Solution:

34. पाँच मित्र एंथनी, बंटी, गिरिधर, राहुल और तरुण को एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठाया गया है, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हो। बंटी पंक्ति के बाएँ छोर पर बैठा है। एंथनी और गिरिधर के बीच केवल दो मित्र बैठे हैं। एंथनी, बंटी के ठीक बगल में बैठा है और राहुल, बंटी के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। राहुल और गिरिधर के बीच कौन बैठा है? [SSC MTS 19/06/2023 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) तरुण
Solution:

35. आठ सहेलियाँ कटरीना, करीना, माधुरी, जूही, रानी, ऐश, प्रीति और काजोल एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठी हैं। करीना और काजोल पंक्ति के छोर पर बैठी हैं परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठी हों। ऐश, जूही और माधुरी के ठीक बीच में बैठी है ऐश के बाईं ओर केवल दो सहेलियाँ बैठी हैं। रानी, प्रीति के ठीक दाईं ओर बैठी है। केवल एक सहेली कटरीना के दाईं ओर बैठी है। बाईं ओर से पाँचवें स्थान पर कौन बैठा है? [SSC MTS 19/06/2023 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) प्रीति
Solution:

36. राम, श्याम, पंकज, तिलक और गौरव एक सीधी रेखा में दक्षिण की ओर मुख करके बैठे हैं। तिलक और गौरव अंतिम छोरों पर बैठे हैं। राम, गौरव के ठीक बाईं ओर और पंकज के ठीक दाईं ओर बैठा है। तिलक के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है? [SSC MTS 19/06/2023 (Evening)]

Correct Answer: (a) श्याम
Solution:

37. प्रीति, रानी, सृति, तानिया, उरुषा, और विधि एक वृत्त में केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं। विधि, सृति के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है, और तानिया तथा उरुषा के बीच में बैठी है। सृति, रानी या तानिया की पड़ोसी नहीं है। प्रीति के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है? [SSC MTS 19/06/2023 (Evening)]

Correct Answer: (d) रानी
Solution:

38. छः मित्र X, Y, J, M, N, और ० एक कतार में उत्तर की ओर मुख करके खड़े हैं। Y, O के ठीक पीछे है। J, कतार मैं सबसे पीछे खड़ा है। [SSC MTS 20/06/2023 (Morning)]

M, N और X के ठीक बीच में खडा है। Y, X के बाद नहीं खड़ा है। कतार में आगे से चौथे स्थान पर कौन खड़ा है?

Correct Answer: (d) M
Solution:

39. रोहन, राजीव, रितु, ऋषव और रितिका एक वृत्त में केंद्र से विपरीत दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। रोहन और राजीव एक साथ नहीं बैठे हैं। ऋषव और रितिका एक-दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं, और राजीव, ऋषव के ठीक बाईं ओर बैठा है। रितु के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है? [SSC MTS 20/06/2023 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) रोहन
Solution:

40. छः लड़कियाँ मानसी, श्वेता, मोनिका, पायल, आरती और काजल एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठी हैं। (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठी हों)। श्वेता, आरती के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। पायल, काजल के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। काजल, मोनिका के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। काजल, श्वेता के ठीक बाई ओर है। आरती के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है? [SSC MTS 20/06/2023 (Evening)]

Correct Answer: (c) पायल
Solution: