बौद्ध धर्म

Total Questions: 29

1. प्राचीन बौद्ध ग्रंथ निम्न में से किस भाषा में लिखे गए थे ? [MTS (T-I) 22 अक्टूबर, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) पालि
Solution:प्राचीन बौद्ध ग्रंथ पालि भाषा में लिखे गए थे। बौद्ध साहित्य में मुख्यतः बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध के उपदेशों का संग्रह है।

2. 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व में लिखा गया 'पालि कैनन' किस धर्म का मूल ग्रंथ है ? [कांस्टेबल GD 2 मार्च, 2019 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) बौद्ध धर्म
Solution:'पालि कैनन' बौद्ध धर्म के मूल ग्रंथ हैं। यह थेरवाद बौद्ध परंपरा में शास्त्रों का मानक संग्रह है।

3. रामभर स्तूप, वह स्थान जहां भगवान बुद्ध का अंतिम संस्कार किया गया था, भारत के किस राज्य में स्थित है ? [MTS (T-I) 07 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश
Solution:रामभर स्तूप, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में स्थित है। इसी स्थल पर भगवान बुद्ध का अंतिम संस्कार (दाह संस्कार) किया गया था। प्राचीन बौद्ध अभिलेखों में इसे 'मुकुट-बंधन चैत्य' के नाम से निरूपित किया गया है।

4. बौद्ध वास्तुकला में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक ध्यान कक्ष और भिक्षुओं के रहने का स्थान है ? [MTS (T-I) 19 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) विहार (Viharas)
Solution:बौद्ध धर्म के भिक्षुओं के लिए चैत्य और विहारों का निर्माण किया गया था। चैत्य का शाब्दिक अर्थ है-चिता संबंधी। चैत्य बौद्ध भिक्षुओं का प्रार्थना कक्ष या पूजा स्थल था। जहां कई सारे मिक्षु और साधक अपने आराध्य बुद्ध की उपासना करते थे। चैत्य गृहों के समीप ही मिक्षुओं के रहने के लिए आवास बनाए गए, जिन्हें विहार कहा गया।

5. बौद्ध वास्तुकला के संदर्भ में, चैत्य का क्या अर्थ है ? [MTS (T-I) 09 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) प्रार्थना कक्ष
Solution:बौद्ध धर्म के भिक्षुओं के लिए चैत्य और विहारों का निर्माण किया गया था। चैत्य का शाब्दिक अर्थ है-चिता संबंधी। चैत्य बौद्ध भिक्षुओं का प्रार्थना कक्ष या पूजा स्थल था। जहां कई सारे मिक्षु और साधक अपने आराध्य बुद्ध की उपासना करते थे। चैत्य गृहों के समीप ही मिक्षुओं के रहने के लिए आवास बनाए गए, जिन्हें विहार कहा गया।

6. 'अष्ट महास्थान' का तात्पर्य बुद्ध के जीवन से जुड़े आठ महत्वपूर्ण स्थानों से है। निम्न में से कौन-सा स्थान उनमें से एक नहीं है ? [C.P.O.S.L. (T-I) 23 नवंबर, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) रायगढ़
Solution:बौद्ध धर्म में आठ प्रमुख स्थलों लुंबिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, संकिसा, वैशाली एवं राजगृह को अष्ट महास्थान की संज्ञा दी गई है। उनमें से प्रथम चार क्रमशः बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति, धर्मचक्रप्रवर्तन तथा महापरिनिर्वाण से संबंधित हैं।

7. बौद्ध काल का सबसे पुराना स्तूप कौन-सा है ? [MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) सांची स्तूप
Solution:बौद्ध काल का सबसे पुराना स्तूप 'सांची स्तूप' है। सांची स्तूप मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है। ध्यातव्य है कि इसे वर्ष 1989 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। इसका निर्माण अशोक ने कराया था। सांची स्तूप की खोज हेनरी टेलर ने की थी।

8. बौद्ध स्थापत्य कला के स्मारकों में प्रार्थना कक्षों को ........ कहा जाता था । [MTS (T-I) 15 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) चैत्य गृह
Solution:बौद्ध धर्म के भिक्षुओं के लिए चैत्य और विहारों का निर्माण किया गया था। चैत्य का शाब्दिक अर्थ है-चिता संबंधी। शवदाह के पश्चात बचे हुए अवशेषों को भूमि में गाड़कर उसके ऊपर जो समाधियां बनाई गईं, उन्हीं को प्रारंभ में चैत्य या स्तूप कहा गया। चैत्य गृहों के समीप ही भिक्षुओं के रहने के लिए आवास बनाए गए, जिन्हें विहार कहा गया।

9. निम्नलिखित में से कौन-सी संरचना बौद्ध धर्म से संबंधित है ? [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) स्तूप
Solution:स्तूप बौद्ध धर्म की सबसे पवित्र संरचना है। यह एक समाधिनुमा भवन है, जिसे बुद्ध के अवशेषों को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया था। आगे चलकर बुद्ध के शिष्यों के अवशेषों को भी स्तूपों में रखा जाने लगा।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द "स्तूप" की संरचना से संबंधित नहीं है ? [Phase-XI 30 जून, 2013 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) विमान
Solution:विमान स्तूप संरचना का भाग नहीं है, यह मंदिर वास्तुकला (Temple Architecture) का माग है। स्तूप संरचना के प्रमुख भाग-छत्र, हर्मिका, तोरण, वैदिका आदि हैं।