Solution:शेख निजामुद्दीन औलिया के आध्यात्मिक गुरु फरीदुद्दीन गंज-ए-शकर थे, जिन्हें 'बाबा फरीद' के नाम से भी जाना जाता है। इनका जन्म वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुल्तान जिले के कोठेवाल गांव में हुआ था। वे अपनी रूहानी और सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। उनकी वाणी और श्लोक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में शामिल हैं, जो उनके धार्मिक सामंजस्य के संदेश को दर्शाते हैं। इनके अन्य प्रमुख शिष्यों में अलाउद्दीन साबिर कलियारी थे।
चिश्ती संतों का क्रम
• ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती (अजमेर)
• कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी (दिल्ली)
• बाबा फरीद (अजोधन)
• निजामुद्दीन औलिया (दिल्ली)
• नसीरुद्दीन चिराग-ए-देहलवी (दिल्ली)