भारतीय अर्थव्यवस्था (Part-II)

Total Questions: 49

21. नाबार्ड की स्थापना कब की गई थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) 12 जुलाई, 1982
Solution:राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (National Bank For Agriculture and Rural Development: NABARD) भारत में कृषि एवं ग्रामीण विकास क्षेत्र को वित्त प्रदान करने वाली सर्वोच्च संस्था है। इसकी स्थापना 12 जुलाई, 1982 को हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में है। नाबार्ड ग्रामीण वित्त की शीर्षस्थ संस्था के रूप में अनेक वित्तीय संस्थाओं (राज्य भूमि विकास बैंक, राज्य सहकारी बैंक, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक) को पुनर्वित्त सुविधाएं प्रदान करता है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऋण देती हैं।

22. प्रथम क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना किस वर्ष में की गई? [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) 1975
Solution:देश में सर्वप्रथम 2 अक्टूबर, 1975 को पांच क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक स्थापित किए गए, जो हैं- मुरादाबाद (उ.प्र.), गोरखपुर (उ.प्र.), भिवानी (हरियाणा), जयपुर (राजस्थान) और माल्दा (प. बंगाल)।

23. रंगराजन समिति का गठन किसलिए किया गया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) विनिवेश
Solution:भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों के शेयरों के पूंजी विनिवेश के लिए 'रंगराजन समिति' गठित की गई थी।

24. हाल ही में प्रस्तुत एम. नरसिम्हन समिति का प्रतिवेदन किस विषय पर है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (b) बैंकिंग सुधार
Solution:अगस्त, 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्तीय क्षेत्र के सभी पहलुओं में सुधार हेतु एम. नरसिम्हन की अध्यक्षता में समिति का गठन किया था। पुनः द्वितीय नरसिम्हन समिति का गठन बैंकिंग सुधार के लिए किया गया था।

25. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की स्थापना कब हुई थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) अप्रैल, 1990
Solution:भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की स्थापना 2 अप्रैल, 1990 को हुई थी। यह भारत की एक प्रमुख विकास वित्तीय संस्था है। इसका मुख्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश में है। यह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र की शीर्ष वित्तीय संस्था के रूप में कार्य करता है।

26. बाजार के अस्तित्व के लिए सबसे अनिवार्य क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) कीमतें
Solution:बाजार वह स्थान है, जहां वस्तुओं एवं सेवाओं का क्रय-विक्रय होता है। वस्तुओं एवं सेवाओं का क्रय-विक्रय उनकी उत्पादन लागत के आधार पर किया जाता है, जिसे वस्तु अथवा सेवा की कीमत कहते हैं। अतः बाजार के अस्तित्व के लिए कीमत आधारभूत तत्व होता है।

27. निम्न में कौन-सा मानव विकास सूचकांक (ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स) में शामिल नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) सामाजिक असमानता
Solution:UNDP ने सर्वप्रथम वर्ष 1990 में मानव विकास रिपोर्ट प्रकाशित की थी। HDI को तीन सूचकों से बनाया गया है- (i) जन्म के समय जीवन प्रत्याशा, (ii) शिक्षा का स्तर तथा (iii) जीवन का स्तर। इसमें शिक्षा सूचकांक को मूलतः सकल नामांकन अनुपात और प्रौढ़ साक्षरता दर के आधार पर निर्धारित किया जाता था। अतः प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। वर्ष 2010 से शिक्षा सूचकांक की गणना 'स्कूलावधि के औसत वर्ष' तथा 'स्कूलावधि के अनुमानित वर्ष' के आधार पर किया जाने लगा है। वर्ष 2010 से ही असमानता समायोजित (Inequalily Adjusted) HDI भी मानव विकास रिपोर्ट के तहत प्रस्तुत किया जाने लगा है।

28. मानव विकास सूचकांक का आधार क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन स्तर
Solution:UNDP ने सर्वप्रथम वर्ष 1990 में मानव विकास रिपोर्ट प्रकाशित की थी। HDI को तीन सूचकों से बनाया गया है- (i) जन्म के समय जीवन प्रत्याशा, (ii) शिक्षा का स्तर तथा (iii) जीवन का स्तर। इसमें शिक्षा सूचकांक को मूलतः सकल नामांकन अनुपात और प्रौढ़ साक्षरता दर के आधार पर निर्धारित किया जाता था। अतः प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। वर्ष 2010 से शिक्षा सूचकांक की गणना 'स्कूलावधि के औसत वर्ष' तथा 'स्कूलावधि के अनुमानित वर्ष' के आधार पर किया जाने लगा है। वर्ष 2010 से ही असमानता समायोजित (Inequalily Adjusted) HDI भी मानव विकास रिपोर्ट के तहत प्रस्तुत किया जाने लगा है।

29. भारत के किस राज्य ने मानव विकास प्रतिवेदनों का प्रकाशन सर्वप्रथम किया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (c) मध्य प्रदेश
Solution:राज्य स्तरीय मानव विकास रिपोर्ट जारी करने वाला भारत का पहला राज्य मध्य प्रदेश है, जिसने अपनी पहली मानव विकास रिपोर्ट वर्ष 1995 में जारी की थी।

30. हाल ही में सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में 6-14 वर्ष आयु वर्ग में कितने प्रतिशत बच्चे औसतन विद्यालय जाते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) 93%
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। ASER (ग्रामीण) रिपोर्ट, 2022 के अनुसार, देशभर के विभिन्न राज्यों के 6-14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे वर्ष 2022 में 72.9 प्रतिशत (अनुमानित) विद्यालय में नामांकित हैं।