भारतीय अर्थव्यवस्था (Part-III)

Total Questions: 64

21. GATT कार्यालय कब और कहां स्थापित किया गया? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) जेनेवा, 1948
Solution:गैट का तात्पर्य प्रशुल्क एवं व्यापार पर सामान्य समझौता (General Agreement on Tariffs and Trade: GATT) से है। व्यापार बढ़ाने एवं प्रशुल्क घटाने के उद्देश्य से वर्ष 1947 में जेनेवा में 53 देशों की एक बैठक बुलाई गई। समझौते पर 30 देशों ने असहमति जताई थी। इस प्रकार 23 देशों के मध्य हुए समझौते के आधार पर 1 जनवरी, 1948 से GATT क्रियाशील हो गया।

22. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों की संख्या है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) 5
Solution:UNSC का तात्पर्य 'संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद' (United Nations Security Council) से है। इसके 5 स्थायी तथा 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। यह संयुक्त राष्ट्र का एक महत्वपूर्ण अंग है।

23. संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्यों की संख्या कितनी है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) 191
Solution:प्रश्नकाल में संयुक्त राष्ट्र संघ के 191 सदस्य थे। इसका 191वां सदस्य 27 सितंबर, 2002 को पूर्वी तिमोर बना। 28 जून, 2006 को मोंटेनेग्रो को संयुक्त राष्ट्र संघ का 192वां सदस्य तथा जुलाई, 2011 में दक्षिण सूडान इसका 193वां सदस्य बना। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य हैं।

24. निम्नलिखित में से कौन-सा BRICS देशों में से एक नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) कनाडा
Solution:1 जनवरी, 2024 से ब्रिक्स (BRICS) सदस्य देश निम्न हैं- ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथिओपिया, ईरान तथा यू.ए.ई।

25. निम्न में से कौन-सा देश 'आसियान' का सदस्य नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) वियतनाम
Solution:वर्ष 1967 में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में दक्षिण-पूर्वी राष्ट्रों के संगठन आसियान की स्थापना हुई थी। वर्ष इसका मुख्यालय जकार्ता में है। आसियान के 10 सदस्य देश हैं- इंडोनेशिया, थाईलैंड, ब्रुनेई, लाओस, सिंगापुर, वियतनाम, मलेशिया, फिलिपींस, म्यांमार तथा कंबोडिया।

26. एक सामाजिक नेटवर्क के रूप में प्रतिनिधित्व किया जा सकता है [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (e) a & b
Solution:सामाजिक नेटवर्क स्वाभाविक रूप से ग्राफ के रूप में तैयार किए जाते हैं, जिन्हें हम कभी-कभी सामाजिक ग्राफ या ट्री के रूप में संदर्भित करते हैं।

27. गार्टनर के अनुसार, 4- चरण परिपक्वता मॉडल को क्रम में व्यवस्थित किया जा सकता है [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) सूचना, सहभागिता, लेन-देन और परिवर्तन
Solution:गार्टनर के अनुसार, 4-चरण के ई-गवर्नेस परिपक्वता मॉडल को निम्न क्रम में व्यवस्थित किया जा सकता है सूचना > सहभागिता लेन-देन > परिवर्तन। ये चार चरण सरकारी कार्यों में ई-गवर्नेस और ऑनलाइन सेवाओं की डिलीवरी में आईसीटीज (ICTs) के उपयोग से संबंधित है।

28. मध्य प्रदेश वित्त निगम का मुख्यालय है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) इंदौर
Solution:मध्य प्रदेश वित्त निगम, लघु एवं मध्यम आकार के उद्योगों को वित्तीय सहायता तथा संबंधित सेवाएं प्रदान करने के क्षेत्र में संलग्न है। इसका मुख्यालय इंदौर में स्थित है। मध्य भारत वित्त निगम की स्थापना वर्ष 1955 में राज्य निगम अधिनियम, 1951 के तहत हुआ। नवंबर, 1956 में मध्य प्रदेश राज्य के बनने के बाद इसका नाम 'मध्य प्रदेश वित्त निगम' कर दिया गया।

29. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) एंटोनियो गुटेरेस
Solution:वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हैं। वे संयुक्त राष्ट्र संघ के 9वें महासचिव हैं। उन्होंने 1 जनवरी, 2017 को यह पद ग्रहण किया था।

30. निम्नलिखित में से कौन, जो पूर्व में भारत शासन में आर्थिक कार्य का सचिव था, सितंबर, 2008 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर बना? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008*]

Correct Answer: (d) डी. सुब्बाराव
Solution:केंद्र सरकार में वित्त सचिव रहे डॉ. दुब्बुरी सुब्बाराव (डी. सुब्बाराव) प्रश्नकाल के दौरान RBI के गवर्नर थे। वर्तमान में RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास हैं।