भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान (Part-5) (रेलवे)

Total Questions: 50

1. भारत के संविधान को संविधान सभा द्वारा कब अपनाया गया था? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 26 नवंबर, 1949
Solution:भारत का संविधान को संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर, 1949 को अपनाया गया था। इस दिन को संविधान दिवस या राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में जाना जाता है।

2. भारतीय संविधान में समावेशित स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्श____________के संविधान से लिए गए हैं। [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) फ्रांस
Solution:भारतीय प्रस्तावना ने स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के अपने आदर्शों को फ्रांसीसी संविधान से उधार लिया था।
  • फ्रांस के संविधान के अनुसार भारतीय राज्य को 'भारत गणराज्य' के रूप में मान्यता दी जाने लगी।

3. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रपति का अधिकार नहीं है? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री की नियुक्ति करना।
Solution:राज्यों के मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यों के राज्यपाल द्वारा की जाती है न कि भारत के राष्ट्रपति द्वारा।
  • राष्ट्रपति को निम्नलिखित की नियुक्तियां करने के लिए अधिकार है:

(i) राज्यों के राज्यपाल ।

(ii) भारत के सर्वोच्च न्यायालय और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश।

(iii) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री।

(iv) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक।

(v) मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त।

(vi) संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्य।

(vii) अटॉर्नी जनरल, आदि।

4. भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी ? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) 9 दिसम्बर, 1946
Solution:संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन हॉल में हुई थी। जिसे अब संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष के नाम से जाना जाता है।

5. संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
Solution:हमारे संविधान का निर्माण प्रारुप समिति (Drafting committee) के द्वारा किया गया था, जिसके अध्यक्ष डा. भीमराव अंबेडकर थे। डा. भीमराव अंबेडकर के अलावा इस समिति में 6 सदस्य और थे, मतलब कि प्रारुप समिति के कुल सदस्यों की संख्या 7 थी।

6. भारत के संविधान में राज्य की नीति का निदेशक सिद्धांत किस संविधान से लिया गया था? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) आयरलैंड
Solution:भारत के संविधान के भाग IV (अनुच्छेद 36-51) में राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत (DPSP) शामिल हैं। सबसे पहले ये आयरलैंड (Ireland) के संविधान में लागू किये गये थे।

7. निम्नलिखित में से कौन भारत में केन्द्र-राज्य संबंधों से संबंधित नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) कोठारी आयोग
Solution:कोठारी आयोग स्वतंत्रता के बाद भारत में गठित छठा आयोग था, जिसका गठन 14 जुलाई 1964 के एक प्रस्ताव के द्वारा भारत सरकार द्वारा शिक्षा के सभी स्तरों एवं सभी पक्षों के विकास हेतु समान सिद्धांतों एवं नीतियों पर एवं शिक्षा के राष्ट्रीय प्रतिरूप पर सरकार को परामर्श देने के लिए किया गया गया था।
  • कोठारी आयोग द्वारा अनुशंसित राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा प्रणाली को 10+2+3 पैटर्न में वर्गीकृत गया था।

8. निम्नलिखित में से कौन-से राज्य में विधान परिषद (Legislative Council) नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) केरल
Solution:वर्तमान में भारत में विधान परिषद वाले छह राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र कर्नाटक हैं।
  • 2020 में, आंध्र प्रदेश विधान सभा ने विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया। अंततः परिषद को समाप्त करने के लिए भारत की संसद द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जानी बाकी है।
  • 2019 में, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2019 के माध्यम से जम्मू और कश्मीर विधान परिषद को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर राज्य को जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभक्त कर दिया गया है।

9. अक्टूबर 2020 के अनुसार भारत के पन्द्रहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) एन. के. सिंह
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 280 के अन्तर्गत प्रत्येक पाचवें वर्ष या आवश्यकतानुसार उससे पहले भी राष्ट्रपति द्वारा वित्त आयोग का गठन किया जाता है।
  • नवंबर 2017 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा एन.के. सिंह की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग का गठन किया गया है।
  • इसकी सिफारिशें वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए होगी।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा 2014 में भारत का 29वाँ राज्य बना था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) तेलंगाना
Solution:2 जून 2014 को भारत के 29वें राज्य के रूप में तेलंगाना का गठन किया गया है।
  • इसे आंध्र प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग से अलग करके नवगठित राज्य बनाया गया, जिसकी राजधानी हैदराबाद है।