Solution:भारत ने कनाडा से एक मजबूत केन्द्र के साथ संघीय अवधारणा का सिद्धांत अपनाया है।
• कनाडा का संविधान संघात्मक व्यवस्था का अर्थ-संघीय रूप है, जो मजबूत केन्द्र का प्रतिनिधित्व करती है। भारत में भी इसी प्रकार की प्रणाली विद्यमान है।
संविधान के प्रमुख स्रोत:
• भारत सरकार अधिनियम, 1935: संघीय योजना, राज्यपाल का कार्यालय, न्यायपालिका, लोक सेवा आयोग, आपातकालीन प्रावधान।
• ब्रिटेन (Britain): संसदीय शासन, विधि का शासन, एकल नागरिकता, मंत्रिमंडलीय प्रणाली, द्विसदनीय संसद।
• संयुक्त राज्य अमेरिका (USA): मूल अधिकार, न्यायिक पुनरावलोकन, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, राष्ट्रपति पर महाभियोग, उपराष्ट्रपति का पद, प्रस्तावना।
• आयरलैंड (Ireland): राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत (DPSP)।
• कनाडा (Canada): मजबूत केंद्र के साथ संघीय व्यवस्था, अवशिष्ट शक्तियों का केंद्र में निहित होना, केंद्र द्वारा राज्यपालों की नियुक्ति।
• जर्मनी (Germany - वाइमर संविधान): आपातकाल के दौरान मूल अधिकारों का निलंबन।
• सोवियत संघ (USSR / रूस): मौलिक कर्तव्य, प्रस्तावना में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के आदर्श।
• फ्रांस (France): गणतंत्रात्मक ढांचा, प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के आदर्श।
• दक्षिण अफ्रीका (South Africa): संविधान संशोधन की प्रक्रिया।
• ऑस्ट्रेलिया (Australia): समवर्ती सूची, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक।
• जापान (Japan): विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया।