भारत का भूगोल (रेलवे) भाग-ITotal Questions: 501. इनमें सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है- [आरआरबी मुजफ्फरपुर सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 01.06.1997](1) कलकत्ता(2) दिल्ली(3) बंगलोर(4) कानपुरCorrect Answer: (1) कलकत्ताSolution:कलकत्ता सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। इसकी जनसंख्या 4572876 है। कलकत्ता पश्चिम बंगाल की राजधानी तथा भारत का प्रसिद्ध बंदरगाह है। विश्व जनसंख्या रिपोर्ट के अनुसार विश्व के सबसे बड़े जनसंख्या वाले नगरों में दिल्ली का स्थान दूसरा है- जबकि प्रथम स्थान पर टोक्यों है।2. निम्नलिखित बन्दरगाहों में से कौन-सा बन्दरगाह मुक्त व्यापार क्षेत्र है? [आरआरबी मुजफ्फरपुर सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 01.06.1997](1) मुंबई(2) कांडला(3) मंगलोर(4) विशाखापत्तनमCorrect Answer: (2) कांडलाSolution:कांडला : यह बंदरगाह एक समुद्री कटान (Kendla creek) पर स्थित है और भुज से 48 किमी. दूर तथा कच्छ की खाड़ी के पूर्वी सिरे पर स्थित है। यह चंदरगाह अरब सागर में अवस्थित है। इस बंदरगाह को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाया गया है। अन्य बंदरगाहों की भाँति यहाँ लाकर भरे, छाँटे और तैयार किए जाने वाले माल पर चुंगी नहीं लगती। आयात किये जाने वाले माल पर आयात शुल्क नहीं लगता।3. रणथम्भौर बाघ अभयारण्य कहाँ है? [आरआरबी मुजफ्फरपुर सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 01.06.1997](1) पश्चिमी बंगाल(2) असम(3) हिमाचल प्रदेश(4) राजस्थानCorrect Answer: (4) राजस्थानSolution:रणथम्भौर बाघ अभ्यारण्य : यह राजस्थान के मरूस्थल में अवस्थित है। इस अभ्यारण्य का विस्तार लगभग 400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विस्तृत है। मरूस्थल के बीच होने पर भी यहाँ हरियाली एवं वन्यजीवों को देखा जा सकता है। यहाँ बाघ, चिकांरा तेंदुआ, भालू, सांभर एवं मगरमच्छ आदि विविध प्रकार के जीव-जंतु पाये जाते है।4. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा किसके द्वारा निर्धारित की गई थी? [आरआरबी मुजफ्फरपुर सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 01.06.1997](1) डगलस होम्स(2) लॉर्ड माउण्टबेटन(3) सर साइरिल रेडक्लिफ(4) मेजर रोगर्सCorrect Answer: (3) सर साइरिल रेडक्लिफSolution:भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा 15 अगस्त 1947 ई. को सर साइरिल रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित की गई थी। इसे रेडक्लिफ रेखा कहा जाता है।5. झरिया (झारखण्ड) किसके लिए प्रसिद्ध है? [आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012](1) खेल का सामान(2) ताँबे की खान(3) कोयले की खान(4) सोने की खानCorrect Answer: (3) कोयले की खानSolution:झरिया कोयला क्षेत्र - यह झारखंड में स्थित कोयला के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र रानीगंज से 48 किमी. पश्चिम में स्थित है। झरिया क्षेत्र समस्त भारत का 50 प्रतिशत कोयले का उत्पादन करता है।6. निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह प्राकृतिक हार्बर है? [आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012](1) कांडला(2) पारादीप(3) तुतीकोरिन(4) मुम्बईCorrect Answer: (4) मुम्बईSolution:मुम्बई - यह एक प्राकृतिक हार्बर है। यह भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है। यह लगभग 200 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है। यहाँ से सूती-वस्त्र का निर्यात किया जाता है।7. कोची बंदरगाह कहाँ स्थित है? [आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012](1) कर्नाटक(2) केरल(3) तमिलनाडु(4) आंध्र प्रदेशCorrect Answer: (2) केरलSolution:कोच्चि बंदरगाह - यह केरल राज्य में स्थित है। यह मालाबार तट पर बेम्बानद झील के किनारे स्थित है। यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है। यहाँ जहाजों का निर्माण किया जाता है।8. कौन-सी नदी 'बंगाल के शोक' के नाम से जानी जाती है? [आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012](1) हुबली नदी(2) ब्रह्मपुत्र नदी(3) दामोदर नदी(4) स्वर्णरेखा नदीCorrect Answer: (3) दामोदर नदीSolution:दामोदर नदी बाढ़ और अपरदन के लिए कुख्यात रही है। इसका बाढ़ का जल 18 हजार वर्ग किमी. क्षेत्र को तबाह करता रहा है। यह नदी पश्चिम बंगाल में 240 किमी. बहकर हुगली नदी में मिल जाती है। इस नदी को 'बंगाल का शोक' कहा जाता है।9. ऑर्किड भारत के कौन-से भाग में उगाई जाती है? [आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012](1) उत्तरीय मैदान(2) पश्चिमी क्षेत्र(3) गीले क्षेत्र(4) ठंडे और घाटी क्षेत्रCorrect Answer: (3) गीले क्षेत्रSolution:आर्किड भारत के गीले क्षेत्र में उगाई जाती है। केरल के तटीय भागों में तथा नदी घाटियों में इसका उत्पादन किया जाता है। केरल आर्किड उत्पादन में एक प्रमुख उत्पादक राज्य है।10. इनमें से किस जगह पर तेल रिफाइनरी नहीं है? [आरआरबी इलाहाबाद टीसी एवं ट्रेन क्लर्क परीक्षा 27.10.2013](1) नुमालीगढ़(2) कोची(3) पानीपत(4) आगराCorrect Answer: (4) आगराSolution:आगरा में तेल परिशोधन संयंत्र नहीं है। देश में 14 स्थानों पर तेल परिशोधन संयंत्र हैं - ट्रॉम्बे, मंगलौर, कोच्चि, चेन्नई, विशाखानट्टनम, हल्दिया, दिग्बोई-बोंगईगाँव, कोयाली, बरौनी, मथुरा तथा पानीपत।Submit Quiz12345Next »