Solution:विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला को जोड़ने वाली मुख्य कड़ी मैकाल पहाड़ियाँ (Maikal Hills) हैं। ये पहाड़ियाँ अमरकंटक के पास इन दोनों प्रणालियों को जोड़ती हैं, जबकि इनके बीच से होकर पश्चिम की ओर नर्मदा नदी बहती है। सतपुड़ा रेंज मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य के मध्य फैला है। पर्वत श्रृंखला लगभग 900 किमी. की दूरी तक फैली हुई है। विंध्य रेंज और सतपुड़ा रेंज एक दूसरे के समानांतर स्थित हैं। सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला दक्षिण में दक्कन के पठार को उत्तर में गंगा के मैदान से अलग करती है।
• राजपीपला रेंज, सतपुड़ा पर्वतमाला का पश्चिमी विस्तार है, जो मुख्य रूप से भारत के गुजरात राज्य के नर्मदा जिले में स्थित है।
• महादेव पहाड़ियाँ मध्य भारत के मध्य प्रदेश राज्य में सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला का एक प्रमुख उत्तरी भाग हैं। ये बेटुल, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में फैली हैं। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी यहाँ स्थित है, और धूपगढ़ (1350 मीटर) इस श्रेणी के साथ-साथ पूरे सतपुड़ा की सबसे ऊँची चोटी है।
• कैमूर पर्वत भारत की एक प्रमुख पर्वत श्रृंखला है, जो विंध्याचल पर्वतमाला का पूर्वी विस्तार मानी जाती है। यह श्रृंखला मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्यों में फैली हुई है।