भारत का भूगोल (Part-III)

Total Questions: 39

1. 'हुदहुद चक्रवात' से भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा तटीय क्षेत्र प्रभावित हुआ था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) आंध्र प्रदेश तट
Solution:उष्णकटिबंधीय चक्रवात हुदहुद अक्टूबर, 2014 में बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ था। इसने भारत के आंध्र प्रदेश, ओडिशा तट से टकराते हुए देश के आंतरिक भाग में प्रवेश किया। इस चक्रवात से भारत का आंध्र प्रदेश तट सर्वाधिक प्रभावित हुआ था। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह भी इससे प्रभावित रहा था।

2. बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवात क्यों अधिक आते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) बंगाल की खाड़ी में अधिक गर्मी के कारण
Solution:बंगाल की खाड़ी में अधिक ताप के कारण बने निम्नदाब के कारण अधिक चक्रवात उत्पन्न होते हैं। यहां से उठने वाले चक्रवात घड़ी की सुइयों की दिशा के विपरीत घूमते हुए चलते हैं। अतः बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में उत्पन्न होने वाले चक्रवात तमिलनाडु और श्रीलंका को (जनवरी-मार्च) तथा मध्य बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवात आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा को प्रभावित करते हैं। मानसून काल (जून-सितंबर) के मध्य इन चक्रवातों की उत्पत्ति मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में होती है, जिससे ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल सर्वाधिक प्रभावित होते हैं। मानसून पश्चात (अक्टूबर-दिसंबर) दक्षिण एवं मध्य बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवात तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बंगाल तट को प्रभावित करते हैं। अतः स्पष्ट है कि कथन (a) सही है।

3. सूची 1 को सूची II से सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

सूची-I (प्राकृतिक आपदा) सूची-II (प्रभावित क्षेत्र/प्रदेश) 
1. बाढ़i. हिमालय क्षेत्र
2. भूकंपii. उत्तर प्रदेश व बिहार के मैदान
3. सूखाiii. पश्चिम व मध्य भारत के क्षेत्र
4. सुनामीiv. भारत का दक्षिणी तटीय क्षेत्र

कूट:

1234
(a)iiiiiiiv
(b)iiiiiiiv
(c)iviiiiii
(d)iiiiiiiv
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन निम्नानुसार है-
सूची-I (प्राकृतिक आपदा) सूची-II (प्रभावित क्षेत्र/प्रदेश) 
बाढ़उत्तर प्रदेश व बिहार के मैदान
भूकंपहिमालय क्षेत्र
सूखापश्चिम व मध्य भारत के क्षेत्र
सुनामीभारत का दक्षिणी तटीय क्षेत्र

4. 'रेगुर' (Regur) किसका नाम है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) काली मिट्टी
Solution:काली मिट्टी को स्थानीय रूप से रेगुर/रेगड़ (Regur) या कपास मिट्टी या उष्णकटिबंधीय चेर्नोजेम (Chernozem) आदि अलग-अलग नामों से जाना जाता है। भारत में इस मिट्टी का विस्तार मुख्यतः महाराष्ट्र और साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों के क्षेत्र पर मिलता है।

5. कौन-सी मिट्टी कपास की खेती के लिए सबसे उपयुक्त है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (a) काली
Solution:काली मिट्टी में तीव्र जलधारण की क्षमता पाई जाती है। यह भीगने पर ठोस और चिपचिपी हो जाती है और सूखने पर आकुंचित एवं दरारयुक्त हो जाती है। इसलिए इसे 'स्वतः जुताई' वाली मिट्टी भी कहा जाता है। यह मिट्टी कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है। इस मिट्टी का रंग गहरा काला से हल्का काला और चेस्टनट की तरह होता है। सामान्यतः इसमें लोहा, चूना, कैल्शियम, पोटाश, एल्युमीनियम और मैग्नीशियम कार्बोनेट की प्रचुरता पाई जाती है, परंतु नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और जैव पदार्थों (ह्यूमस) की कमी पाई जाती है।

6. भारत में सबसे बड़ा मिट्टी का वर्ग है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) कछारी मिट्टी
Solution:कछारी मिट्टी (जलोढ़ मिट्टी) सर्वाधिक क्षेत्र में पाई जाने वाली महत्वपूर्ण मिट्टी है। यह मिट्टी देश के लगभग 33.5 प्रतिशत भागों के लगभग 11 लाख वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है। यह मिट्टी पंजाब से असम तक के विशाल मैदानी भाग के साथ-साथ नर्मदा, ताप्ती, महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी घाटियों में फैली हुई है।

7. तेजाबी मिट्टी को कृषि योग्य बनाने हेतु निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जा सकता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (a) लाइम
Solution:तेजाबी (Acidic) मिट्टी को कृषि योग्य बनाने के लिए सामान्यतः चूने (Lime) का प्रयोग किया जाता है। उल्लेखनीय है कि मिट्टी के अधिक अम्लीय या अधिक क्षारीय होने पर वह सामान्य फसलों की कृषि के लिए उपयुक्त नहीं रहती है।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा कृषि पद्धतियों का सही क्रम है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) मिट्टी तैयार करना
Solution:दिए गए प्रश्न में कृषि पद्धतियों का सही क्रम इस प्रकार है-मिट्टी तैयार करना बुआई सिंचाई कटाई।

9. निम्नलिखित में भारत का कौन-सा क्षेत्र मृदा अपरदन (इरोजन) से अत्यधिक प्रभावित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) चम्बल घाटी
Solution:दिए गए विकल्पों में चंबल घाटी मृदा अपरदन से अत्यधिक प्रभावित है।

10. मध्य प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जिले में मृदा अपरदन (मिट्टी का कटाव) की समस्या है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) मुरैना
Solution:म. प्र. में चंबल और अन्य नदियों द्वारा अवनालिका अपरदन के कारण मुरैना, भिंड एवं ग्वालियर जिलों की अधिकांश भूमि बीहड़ एवं बंजर हो गई है।