भारत का संवैधानिक विकास

Total Questions: 10

1. किस अधिनियम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के सिविल सेवक की भर्ती के लिए आधार के रूप में खुली प्रतियोगिता की व्यवस्था लागू की, जिसका अर्थ था कि भारतीय सिविल सेवा सबके लिए खुल गई? [कांस्टेबल GD 3 मार्च, 2019 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) 1853 का चार्टर एक्ट
Solution:1853 के चार्टर एक्ट द्वारा सिविल सेवकों की भर्ती एवं चयन हेतु खुली प्रतियोगिता शुरू की गई। इसके अलावा इस एक्ट द्वारा विधायी शक्तियों को कार्यपालिका शक्तियों से पृथक करने की व्यवस्था की गई तथा विधि निर्माण हेतु भारतीय (केंद्रीय) विधान परिषद की स्थापना की गई।

2. भारत सरकार अधिनियम ....... के अंतर्गत ब्रिटिश भारत में अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन समाप्त कर दिया गया थाI [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) 1858
Solution:भारत सरकार अधिनियम, 1858 द्वारा भारतीय प्रशासन का नियंत्रण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से छीनकर ब्रिटिश क्राउन को स्थानांतरित कर दिया गया। कोर्ट ऑफ डायरेक्टर और बोर्ड ऑफ कंट्रोल को समाप्त कर दिया गया तथा 'भारत सचिव' (भारत मंत्री) का नया पद सृजित किया गया।

3. मॉर्ले-मिंटो सुधारों की शुरुआत के समय भारत का वायसराय कौन था? [MTS (T-I) 11 जुलाई, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) लॉर्ड मिंटो
Solution:मॉर्ले-मिंटो सुधारों की शुरुआत के समय लॉर्ड मिंटो भारत का वायसराय तथा जॉन मार्ले भारत सचिव था। इनके द्वारा किए गए सुधारों को मॉर्ले-मिंटो सुधारों के नाम से जाना जाता है। ब्रिटिश संसद द्वारा पारित संवैधानिक सुधार, जिन्हें औपचारिक रूप से भारतीय परिषद अधिनियम, 1909 कहा गया, सामान्यतया मॉर्ले-मिंटो सुधारों के नाम से प्रसिद्ध है।

4. भारत सरकार अधिनियम 1919 पारित होने के बाद सरकार के कार्य का अध्ययन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सांविधिक आयोग स्थापित किया गया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) साइमन कमीशन
Solution:भारत सरकार अधिनियम, 1919 पारित होने के बाद सरकार के कामकाज का अध्ययन करने के लिए वर्ष 1927 में साइमन कमीशन का गठन किया गया था। इस अधिनियम द्वारा पहली बार भारत में लोक सेवा आयोग की स्थापना का प्रावधान किया गया।

5. किस अधिनियम के तहत भारत पर ब्रिटिश साम्राज्य का शासन स्थापित किया गया था? [MTS (T-I) 14 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) भारत सरकार अधिनियम, 1858
Solution:1858 ई. के भारत सरकार अधिनियम (गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1858) द्वारा भारतीय प्रशासन का नियंत्रण कंपनी से छीनकर ब्रिटिश क्राउन को सौंप दिया गया। इंग्लैंड में इस अधिनियम द्वारा एक भारत राज्य सचिव (भारत सचिव या भारत मंत्री) का प्रावधान किया गया और उसकी सहायता के लिए 15 सदस्यों की एक भारत परिषद गठित की गई।

6. 1773 ई. के रेग्युलेटिंग एक्ट के प्रावधान के अनुसार, फोर्ट विलियम के प्रेसीडेंसी गवर्नर जनरल के रूप में ....... को नियुक्त किया गया था। [SSC JE सिविल परीक्षा 23 मार्च, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) वॉरेन हेस्टिंग्स
Solution:1773 ई. के रेग्युलेटिंग एक्ट के प्रावधान के अनुसार, फोर्ट विलियम (कोलकाता) के प्रेसीडेंसी गवर्नर जनरल के रूप में वॉरेन हेस्टिंग्स को नियुक्त किया गया था। 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट के तहत कलकत्ता में एक सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई थी

7. निम्नलिखित में से किस अधिनियम के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा व्यावसायिक गतिविधियों और ब्रिटिश संसद द्वारा राजनीतिक गतिविधियों की देखभाल की जानी थी? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) पिट्स इंडिया अधिनियम, 1784
Solution:पिट्स इंडिया अधिनियम, 1784 के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा व्यावसायिक गतिविधियों और ब्रिटिश संसद द्वारा राजनीतिक गतिविधियों की देखभाल की जानी थी। इस प्रकार इस अधिनियम द्वारा द्वैध शासन की व्यवस्था आरंभ की गई

8. 1813 के चार्टर अधिनियम ने भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के अगले ....... वर्षों तक के लिए बढ़ा दिया था। [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) 20
Solution:1813 ई. का चार्टर अधिनियम के प्रमुख प्रावधान निम्नवत हैं- (i) कंपनी के शासन को 20 वर्षों के लिए बढ़ाना, (ii) कंपनी के भारत के साथ व्यापार करने के एकाधिकार को छीन लिया गया, लेकिन उसे चीन के साथ व्यापार और पूर्वी देशों के साथ चाय के व्यापार के संबंध में 20 वर्षों के लिए एकाधिकार प्राप्त रहा।

9. ....... के चार्टर अधिनियम ने भारत के साथ व्यापार पर ईस्ट इंडिया कंपनी के एकाधिकार को निलंबित कर दिया। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (II-पाली) को]

Correct Answer: (d) 1813
Solution:1813 के चार्टर अधिनियम के माध्यम से ब्रिटिश संसद ने चाय और चीन के साथ व्यापार को छोड़कर ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत के साथ व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया था, जबकि 1833 के चार्टर अधिनियम के द्वारा कंपनी के समस्त व्यापारिक कार्य समाप्त कर दिए गए तथा कंपनी को भविष्य में केवल राजनीतिक कार्य ही करने थे।

10. ....... का पिट्स इंडिया एक्ट ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के वाणिज्यिक और राजनीतिक कार्यों के बीच अंतर करता है। [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 1784
Solution:ब्रिटिश सरकार ने कंपनी के मामलों पर तथा उसके भारतीय प्रशासन पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के लिए 1784 ई. में पिट्स इंडिया एक्ट पारित किया। इसने ब्रिटिश सरकार और ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा नियंत्रण की दोहरी प्रणाली की स्थापना की। कंपनी, राज्य का एक अधीनस्थ विभाग बन गई और भारत में इसके द्वारा अधिकृत क्षेत्रों को 'ब्रिटिश आधिपत्य का क्षेत्र' कहा गया।