भारत के अनुसंधान केंद्र

Total Questions: 3

1. 16 जुलाई, 1929 को स्थापित कौन-सा संगठन, जिसे पहले इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के नाम से जाना जाता था, भारत में कृषि अनुसंधान और शिक्षा का प्रभारी है? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)
Solution:ICAR कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्तशासी संस्था है। इसकी स्थापना 16 जुलाई, 1929 को इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च नाम से हुई थी। यह परिषद देश में बागवानी, मात्स्यिकी और पशु विज्ञान सहित कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान एवं शिक्षा का समन्वय, मार्गदर्शन और प्रबंधन के लिए एक सर्वोच्च निकाय है।

2. हरित क्रांति से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान है। यह कहां स्थित है? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) नई दिल्ली
Solution:हरित क्रांति से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में स्थित है। इसे पूसा संस्थान के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा प्रशासित है।

3. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की स्थापना 1851 में मुख्य रूप से ....... के लिए कोयला भंडार खोजने हेतु की गई थी। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) रेलवे
Solution:भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की स्थापना 1851 ई. में मुख्य रूप से रेलवे के लिए कोयला भंडार खोजने हेतु की गई थी। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण भारत सरकार के खान मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक संगठन है।