भारत : जनसंख्या (भाग-3)

Total Questions: 50

21. भारत के प्रमुख राज्यों के जनसंख्या घनत्व (2001) का सही अवरोही क्रम है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) प. बंगाल, केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश
Solution:जनगणना 2001 के अनुसार, भारत के प्रमुख राज्यों के जनसंख्या घनत्व का सही अवरोही क्रम इस प्रकार था पश्चिम बंगाल (903), बिहार (881), केरल (820) एवं उत्तर प्रदेश (690)। जनगणना 2011 के अनुसार, सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों का अवरोही क्रम निम्न है- बिहार (1106), प. बंगाल (1028), केरल (860) एवं उत्तर प्रदेश (829)।

22. भारत के निम्नलिखित राज्यों को उनकी जनसंख्या घनत्व (2001) के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। सही उत्तर के चयन हेतु नीचे दिए गए कूट का उपयोग कीजिए - [U.P.P.C.S. (Mains) 2009 U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

1. बिहार

2. केरल

3. उत्तर प्रदेश

4. पश्चिम बंगाल

Correct Answer: (c) 4, 1, 2, 3
Solution:जनगणना 2001 के अनुसार, भारत के प्रमुख राज्यों के जनसंख्या घनत्व का सही अवरोही क्रम इस प्रकार था पश्चिम बंगाल (903), बिहार (881), केरल (820) एवं उत्तर प्रदेश (690)। जनगणना 2011 के अनुसार, सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों का अवरोही क्रम निम्न है- बिहार (1106), प. बंगाल (1028), केरल (860) एवं उत्तर प्रदेश (829)।

23. निम्नलिखित में से कौन-सा एक राज्य सबसे घना बसा है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (a) बिहार
Solution:जनगणना, 2001 के सदंर्भ में सर्वाधिक घना बसा राज्य पश्चिम बंगाल था। उसके बाद बिहार का स्थान था। अतः (a) सही उत्तर है। जनगणना 2011 के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक घना बसा राज्य बिहार (1106) है। दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल (1028) है।

24. जनगणना 2001 के अनुसार, निम्न राज्यों में से किसका जनसंख्या घनत्व अधिकतम है? [I.A.S. (Pre) 2003 U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]

Correct Answer: (d) पश्चिम बंगाल
Solution:जनगणना, 2001 के सदंर्भ में सर्वाधिक घना बसा राज्य पश्चिम बंगाल था। उसके बाद बिहार का स्थान था। अतः (a) सही उत्तर है। जनगणना 2011 के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक घना बसा राज्य बिहार (1106) है। दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल (1028) है।

25. 1991 की जनगणना के अनुसार, देश का सबसे घनी आबादी वाला राज्य है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1993 M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (d) प. बंगाल
Solution:1991 की जनगणना के अनुसार, देश का सबसे अधिक जनघनत्व वाला राज्य पश्चिम बंगाल था, जिसका जनघनत्व 767 व्यक्ति/वर्ग किमी. था। जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार, बिहार भारत का सबसे घनी आबादी वाला राज्य है।

26. 1991 की जनगणना के आधार पर जनसंख्या का घनत्व क्रमिक रूप से कम होते हुए निम्न में से चार राज्य कौन-से हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश
Solution:जनगणना 1991 के अनुसार, विकल्प (b) सही है। जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक जनघनत्व वाले 5 राज्यों का आरोही क्रम निम्न है- बिहार (1106), प. बंगाल (1028), केरल (860), उत्तर प्रदेश (829) तथा हरियाणा (573)।

27. भारत के 'बीमारू' राज्यों में सबसे घना आबाद राज्य है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) बिहार
Solution:प्रश्नकाल तथा जनगणना 2011 के अनुसार भी विकल्प (a) ही सही है। बीमारू (BIMARU) राज्यों के अंतर्गत 4 राज्य बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश आते हैं। प्रश्नगत राज्यों का जनघनत्व (व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.) इस प्रकार है-
राज्य19912011
बिहार6851106
उत्तर प्रदेश548829
मध्य प्रदेश158236
राजस्थान129200

28. भारत में निम्न राज्यों में उच्च से निम्न जनसंख्या घनत्व का 2011 की जनगणना के अनुसार सही क्रम क्या है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) बिहार-पंजाब-झारखंड-उत्तराखंड
Solution:
राज्यजनसंख्या घनत्व (2011)
बिहार1106
पंजाब551
झारखंड414
उत्तराखंड189

उपर्युक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि उच्च से निम्न जनसंख्या घनत्व के क्रम के लिए विकल्प (c) बिहार-पंजाब-झारखंड-उत्तराखंड सत्य है।

29. वर्ष 1991 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों की जनसंख्या घनत्व के आधार पर क्या सही अवरोही क्रम है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

1. आंध्र प्रदेश           2. महाराष्ट्र

3. तमिलनाडु          4. पश्चिम बंगाल

Correct Answer: (b) 4, 3, 2, 1
Solution:जनगणना, 2011 के अनुसार तथा प्रश्नकाल के दौरान भी विकल्पगत राज्यों का सही अवरोही क्रम प्रदर्शित करने वाला विकल्प (b) (पश्चिम बंगाल > महाराष्ट्र > आंध्र प्रदेश)।

30. जनगणना 2011 के अनुसार, निम्न में से किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) बिहार
Solution:
राज्यजनघनत्व (2011 अंतिम)
बिहार1106
उत्तर प्रदेश829
पंजाब551
केरल860
महाराष्ट्र365