भारत : जनसंख्या (भाग-3)

Total Questions: 50

41. 1991 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित किस राज्य में शेष तीन राज्यों की तुलना में जनसंख्या घनत्व निम्नतर है? [I.A.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) सिक्किम
Solution:जनगणना 1991 में एवं जनगणना 2011 के अनुसार, भी दिए गए विकल्पों में सिक्किम का जनघनत्व न्यूनतम है। उपर्युक्त राज्यों का जनघनत्व निम्नलिखित है-
राज्यजनसंख्या घनत्व (व्यक्ति/वर्ग किमी.)
सिक्किम57 (1991)                    86 (2011)
नागालैंड73 (1991)                   119 (2011)
मेघालय79 (1991)                   132 (2011)
मणिपुर82 (1991)                  128 (2011)

42. जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों का जनसंख्या घनत्व के संबंध में सही आरोही क्रम है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) गुजरात, कर्नाटक, असम, हरियाणा
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, उपरोक्त राज्यों में जनसंख्या घनत्व का आरोही क्रम है- गुजरात (308) < कर्नाटक (319) < असम (398) < हरियाणा (573)।

43. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) बिहार भारत का सबसे सघन बसा राज्य है।
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में जनगणना 2001 के अनुसार, भारत का सबसे सघन बसा राज्य पश्चिम बंगाल था, जिसका जनसंख्या घनत्व 903 व्यक्ति/वर्ग किमी. था। जनगणना 2011 के अनुसार, बिहार भारत का सबसे सघन बसा राज्य है। अतः प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (c) का कथन सही नहीं है, जबकि जनगणना, 2011 के संदर्भ में यह कथन सत्य है।

44. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश का जनसंख्या घनत्व भारत की जनसंख्या के दोगुने से अधिक है।
Solution:2001 की जनगणनानुसार उ.प्र. का जनसंख्या घनत्व 690 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. (2011 की जनगणनानुसार 829) था। जबकि संपूर्ण भारत का जनसंख्या घनत्व 324 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. था। अतः उत्तर प्रदेश का जनसंख्या घनत्व भारत के जनसंख्या घनत्व के दोगुने से भी अधिक था। भारत का सर्वाधिक घनी आबादी वाला राज्य पश्चिम बंगाल था (2011 की जनगणनानुसार बिहार), जबकि सर्वाधिक विरल बसा राज्य अरुणाचल प्रदेश था। जनगणना 2011 के अनुसार, भारत का जनसंख्या घनत्व 382 तथा उत्तर प्रदेश का जनसंख्या घनत्व 829 है। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2001 में भारत के जनसंख्या घनत्व का आंकड़ा संशोधित कर 325 हो गया।

45. निम्नांकित कथनों में कौन सही है? कथनों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

I. पश्चिम बंगाल, भारत का सर्वाधिक घनी आबादी वाला राज्य है।

II. अरुणाचल प्रदेश, भारत का न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है।

III. 1981-91 के दौरान उत्तर प्रदेश में दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 25.36 प्रतिशत रही।

Correct Answer: (d), I, II तथा III
Solution:जनगणना 1991 के अनुसार, प. बंगाल भारत का सर्वाधिक घना बसा राज्य था, जिसका जनघनत्व 709 व्यक्ति/ वर्ग किमी. था। पुनः अरुणाचल प्रदेश का जनसंख्या घनत्व 1991 की जनगणनानुसार 10 व्यक्ति/वर्ग किमी. था जो भारत में सबसे कम था। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 1981 में 11.1 करोड़ थी, जो 1991 में बढ़कर 13.9 करोड़ हो गई अर्थात इस अवधि में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या में 25.22 प्रतिशत की दशकीय वृद्धि हुई थी। अतः स्पष्ट है कि प्रश्नकाल की संदर्भित अवधि के दौरान उपर्युक्त तीनों कथन सत्य थे। जनगणना 2011 के अनुसार, बिहार (1106 व्यक्ति / वर्ग किमी.) भारत का सर्वाधिक घनी आबादी वाला राज्य है तथा अरुणाचल प्रदेश (17 व्यक्ति/वर्ग किमी.) भारत का न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है।

46. 2011 की जनगणना के अनुसार, बिहार के किस जिले में सर्वोच्च घनी आबादी (प्रति वर्ग किमी.) दर्ज की गई है? [65th B.P.S.C. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) शिवहर
Solution:वर्ष 2011 की जनगणनानुसार, दिए गए विकल्पगत जिलों का जनसंख्या घनत्व निम्न है-
जिलेजनघनत्व
शिवहर1880
वैशाली1717
पटना1823
दरभंगा1728

47. भारत में प्रभावित साक्षरता दर की गणना की जाती है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) 7 वर्ष की उम्र से ऊपर की जनसंख्या से
Solution:भारत में प्रभावित साक्षरता दर की गणना 7 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र की जनसंख्या से की जाती है।

48. भारत की साक्षरता में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि देखी गई है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (d) 1991-2001 के बीच
Solution:प्रश्नगत दशकों में भारत की साक्षरता में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि 1991- 2001 के मध्य (लगभग 12.62%) रही थी। 2001-2011 के दशक में साक्षरता में लगभग 8.20 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

49. 2011 की जनगणना के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत में साक्षरता का प्रतिशत कितना है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (b) 74.04%
Solution:जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत में साक्षरता का प्रतिशत 74.04 था। जबकि जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, यह दर 73.0 प्रतिशत (पुरुष-80.9% एवं महिला- 64.6%) के स्तर पर है।

50. 2001 की जनगणना के अनुसार, भारत में शिक्षा का प्रतिशत हो गया था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (a) 64.8% जनसंख्या का
Solution:2001 की जनगणना के अनुसार, भारत में शिक्षा का प्रतिशत जनसंख्या का 64.8 प्रतिशत था, जबकि 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, यह दर 73.0 प्रतिशत (ग्रामीण- 67.8%, शहरी- 84.1%) है।