भारत : जनसंख्या (भाग – 4)

Total Questions: 50

1. भारत में 1991-2001 में साक्षरता दर की वृद्धि है- [48th to 52nd B.P. S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) 12.6 प्रतिशत
Solution:भारत में 1991-2001 में साक्षरता दर में वृद्धि 12.6 प्रतिशत थी।

2. जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में महिला साक्षरता दर थी- [64th B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत में पुरुष साक्षरता दर 80.9 प्रतिशत तथा महिला साक्षरता दर 64.6 प्रतिशत थी। हालांकि वर्ष 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं की साक्षरता दर 65.46 प्रतिशत थी।

3. पूर्ण साक्षर प्रदेश का दावा किसने किया ? [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (b) केरल
Solution:भारत में पूर्ण साक्षर प्रदेश होने का दावा केरल द्वारा किया जाता है। केरल की साक्षरता दर 1991 में 89.81 प्रतिशत थी तथा 2001 में 90.9 प्रतिशत, जबकि जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार यह 94.0 प्रतिशत है।

4. जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत में सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) सरचिप (मिजोरम)
Solution:जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला सरचिप (मिजोरम) था, जिसका साक्षरता प्रतिशत 98.76 था। वहीं निम्नतम साक्षरता प्रतिशत वाला जिला मध्य प्रदेश का अलीराजपुर (37.22) था। जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत के 5 सर्वाधिक साक्षर जिले-
जिला साक्षरता दर
सरचिप (मिजोरम) 97.91%
आइजॉल (मिजोरम) 97.89%
माहे (पुडुचेरी) 97.87%
कोट्टायम (केरल) 97.21%
पथानामथिट्टा (केरल) 96.55%

5. केरल राज्य के बाहर प्रथम पूर्ण साक्षर जनपद है- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) वर्धमान, पश्चिम बंगाल
Solution:केरल राज्य के बाहर, पश्चिम बंगाल का वर्धमान जिला प्रथम पूर्ण साक्षर जनपद घोषित किया गया था।

6. 2001-2011 के दौरान निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य ने साक्षरता दर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2011 U.P. P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (a) बिहार ने
Solution:दिए गए विकल्पगत राज्यों में जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार साक्षरता दर में सर्वाधिक वृद्धि (2001-2011 के दौरान) बिहार राज्य में (14.8% = 61.8% 47.00%) हुई। जबकि सभी भारतीय राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में साक्षरता दर में सर्वाधिक वृद्धि (2001-2011 के दौरान) दादरा व नगर हवेली में (18.6% = 76.2%-57.6%) हुई।

7. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में साक्षरता सर्वाधिक थी? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) मणिपुर
Solution:वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, दिए गए विकल्पों में सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य मणिपुर है जहां की साक्षरता दर 79.2 प्रतिशत है, जबकि पंजाब की साक्षरता दर 75.8 प्रतिशत, असम की 72.2 प्रतिशत तथा मध्य प्रदेश की 69.3 प्रतिशत साक्षरता दर है। सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत वाले 5 भारतीय राज्य निम्न हैं- केरल (94.0%), मिजोरम (91.3%), गोवा (88.7%), त्रिपुरा (87.2%) तथा हिमाचल प्रदेश (82.8%)।

8. राज्यों के अधिकतम से न्यूनतम साक्षरतानुसार सही क्रम को इंगित कीजिए। (भारतीय जनगणना 2011 अनुसार) [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) केरल, मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, भारतीय राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों का अधिकतम से न्यूनतम साक्षरतानुसार सही क्रम निम्न है-

केरल > लक्षद्वीप > मिजोरम > गोवा > त्रिपुरा।

अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

9. 1991 की जनगणना के अनुसार, सर्वाधिक साक्षरता केरल में थी, जिसके बाद स्थान था- [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) मिजोरम का
Solution:प्रश्नकाल तथा जनगणना 2011 के अनुसार भी विकल्प (c) ही सही है। जनगणना 2011 के अनुसार, साक्षरता की दृष्टि से शीर्ष 5 राज्य हैं- केरल (94%) > मिजोरम (91.3%) गोवा (88.7%) > त्रिपुरा (87.2%) > हिमाचल प्रदेश (82.8%)।

10. जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में स्त्री-साक्षरता की दृष्टि से केरल के बाद दूसरा स्थान निम्न राज्य का है- [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (c) मिजोरम
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार सर्वाधिक महिला साक्षरता प्रतिशत वाले राज्य इस प्रकार है-

(1) केरल - 92.1%             (2) मिजोरम - 89.3%

(3) गोवा - 84.7%             (4) त्रिपुरा - 82.7%

(5) नगालैंड 76.1%