भूगोल (मध्यप्रदेश) (Part-I)

Total Questions: 46

11. 'निर्यात उत्कृष्ट शहर' में मध्य प्रदेश के कौन-से दो शहर शामिल हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) देवास-इंदौर
Solution:भारत के 'निर्यात उत्कृष्ट शहर' में मध्य प्रदेश के दो शहर शामिल हैं। ये शहर हैं- देवास (फार्मास्यूटिकल्स उत्पाद हेतु) तथा इंदौर (सोया मिल तथा सोया उत्पाद हेतु)।

12. मध्य प्रदेश के निम्नलिखित स्थानों में से कौन-सा एक 80 deg पूर्वी देशांतर पर या उसके निकटतम स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (a) जबलपुर
Solution:जबलपुर 79 deg * 59 deg पूर्वी देशांतर, रीवा 81 deg * 30' पूर्वी देशांतर, पन्ना 80 deg 14' पूर्वी देशांतर तथा कटनी 80 deg * 40' पूर्वी देशांतर पर स्थित है। अतः 80 deg पूर्वी देशांतर के निकट जबलपुर स्थित है।

13. भू-वैज्ञानिक दृष्टि से मध्य प्रदेश भाग है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) गोंडवानालैंड का
Solution:भू-वैज्ञानिक दृष्टि से मध्य प्रदेश गोंडवानालैंड का भाग है। प्रारंभ में पृथ्वी का भू-खंड एक गोले के रूप में था, जिसे पैंजिया के नाम से जाना जाता था। पैंजिया के विखंडन के बाद इसके दो भाग हुए, उत्तरी भाग को अंगारालैंड तथा दक्षिणी भाग को गोंडवानालैंड के नाम से जाना जाता था। गोंडवानालैंड के विखंडन के बाद इससे भारत, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, मेडागास्कर और दक्षिण अमेरिका जैसे स्थलखंडों का निर्माण हुआ। अतः भू-वैज्ञानिक दृष्टि से मध्य प्रदेश गोंडवानालैंड का भाग है। म.प्र. का दक्षिण-पूर्व क्षेत्र गोंडवाना कहलाता है।

14. मध्य प्रदेश का कौन-सा क्षेत्र गोंडवाना कहलाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) दक्षिण-पूर्व क्षेत्र
Solution:भू-वैज्ञानिक दृष्टि से मध्य प्रदेश गोंडवानालैंड का भाग है। प्रारंभ में पृथ्वी का भू-खंड एक गोले के रूप में था, जिसे पैंजिया के नाम से जाना जाता था। पैंजिया के विखंडन के बाद इसके दो भाग हुए, उत्तरी भाग को अंगारालैंड तथा दक्षिणी भाग को गोंडवानालैंड के नाम से जाना जाता था। गोंडवानालैंड के विखंडन के बाद इससे भारत, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, मेडागास्कर और दक्षिण अमेरिका जैसे स्थलखंडों का निर्माण हुआ। अतः भू-वैज्ञानिक दृष्टि से मध्य प्रदेश गोंडवानालैंड का भाग है। म.प्र. का दक्षिण-पूर्व क्षेत्र गोंडवाना कहलाता है।

15. किन जिलों का समूह बुंदेलखंड क्षेत्र में आता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2000]

Correct Answer: (b) टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर
Solution:बुंदेलखंड पठारी क्षेत्र का विस्तार मध्य भारत के पठार के पूर्व दिशा में है। यह पठार ग्रेनाइट-नीस से निर्मित है। इसके अंतर्गत टीकमगढ़, छतरपुर, दतिया, दमोह, सागर और पन्ना जिले तथा उ.प्र. राज्य के झांसी, जालौन, बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट एवं ललितपुर आदि जिले भी आते हैं।

16. चंबल घाटी मध्य प्रदेश के किस भौतिक विभाग में स्थित है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) मध्य भारत पठार
Solution:चंबल घाटी मध्य प्रदेश के मध्य भारत पठार में स्थित है। मध्य भारत पठार बुंदेलखंड पठार के पश्चिम में स्थित है। इस क्षेत्र में चंबल, कालीसिंध और पार्वती आदि नदियां बहती हैं। मध्य भारत पठार की ऊंचाई लगभग 450 मीटर है। इस क्षेत्र में शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर आदि जिले स्थित हैं।

17. निम्नलिखित में से कौन-सा जिला वर्षा ऋतु में बहुत अधिक वर्षा प्राप्त करता है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (c) मंडला
Solution:मंडला, बालाघाट, सीधी, जबलपुर और अन्य चरम पूर्वी भागों में 150 सेमी. में अधिक वर्षा होती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में 80 सेमी. से भी कम वर्षा होती है।

18. मध्य प्रदेश की जलवायु किस प्रकार की है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) मानसून प्रकार
Solution:मध्य प्रदेश की जलवायु मानसूनी पैटर्न द्वारा संचालित होती है। यहां तीन प्रमुख मौसम हैं-ग्रीष्म, मानसून और शीत। सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों की तुलना में पूर्वी भाग अधिक गर्म है।

19. मध्य प्रदेश की जलवायु है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) मानसूनी
Solution:मध्य प्रदेश की जलवायु मानसूनी पैटर्न द्वारा संचालित होती है। यहां तीन प्रमुख मौसम हैं-ग्रीष्म, मानसून और शीत। सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों की तुलना में पूर्वी भाग अधिक गर्म है।

20. मध्य प्रदेश कितने कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभाजित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (c) 11
Solution:मध्य प्रदेश में कुल 11 कृषि जलवायु क्षेत्र हैं। राज्य को 11 कृषि जलवायु क्षेत्रों तथा 5 फसल क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।