भूगोल (मध्यप्रदेश) (Part-I)

Total Questions: 46

21. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मध्य प्रदेश की जलवायु के संबंध में सही नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (c) ग्रीष्म ऋतु में मुरैना व दतिया जिलों में तापमान कम रहता है।
Solution:ग्रीष्म ऋतु में मुरैना जिले का तापमान अधिक रहता है। मई व जून के महीनों में औसत दैनिक तापमान अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस होता है। ठंड के मौसम में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। इसी प्रकार दतिया जिले का औसत दैनिक उच्च तापमान 12 अप्रैल से 23 जून तक 99° F के ऊपर चला जाता है, जिसमें औसत उच्च तापमान 106°F और निम्न 81°F होता है। अतः ग्रीष्म ऋतु में मुरैना व दतिया जिलों में तापमान अधिक रहता है।

22. मध्य प्रदेश के किस भाग में वार्षिक तापांतर अधिक रहता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) उत्तरी
Solution:मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में वार्षिक तापांतर अधिक रहता है। राज्य के दक्षिणी भागों की तुलना में उत्तरी भागों में तापमान कम रहता है।

23. मध्य प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में औसत तापमान बढ़ता है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) दक्षिण से उत्तर की ओर
Solution:मध्य प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में औसत तापमान दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ता है। राज्य के दक्षिणी भागों की तुलना में उत्तरी भागों में तापमान कम रहता है।

24. मध्य प्रदेश की जलवायु के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) राज्य की लगभग 50 प्रतिशत वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून से प्राप्त होती है।
Solution:मध्य प्रदेश राज्य की जलवायु सामान्यतः मानसूनी प्रकार की है। राज्य में अधिकतम वर्षा जून से सितंबर के मध्य दक्षिण-पश्चिम मानसून से होती है। शीत काल में कुछ वर्षा चक्रवातों से भी होती है। राज्य के कुछ भागों में वर्षा बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर दोनों मानसूनों से भी होती है। मध्य प्रदेश की जलवायु राज्य के मध्य से गुजरने वाली कर्क रेखा से प्रभावित है। ध्यातव्य है कि ग्वालियर गर्म ग्रीष्मकाल के साथ उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु का एक उदाहरण है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

25. मध्य प्रदेश की जलवायु के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) राज्य के दक्षिण भाग में शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु पाई जाती है।
Solution:मध्य प्रदेश की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। यह राज्य मानसूनी जलवायु के अंतर्गत आता है। कर्क रेखा इसके मध्य भाग से निकलती है। राज्य के दक्षिण भाग में आर्द्र और शुष्क उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है। अतः विकल्प (c) सही नहीं है।

26. मध्य प्रदेश की मिट्टी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

(1) बघेलखंड में लाल व पीली मिट्टी पाई जाती है।

(2) लाल एवं पीली मिट्टी में उर्वरता अधिक होती है।

(3) मालवा पठार में गहरी काली मिट्टी पाई जाती है।

(4) मध्य प्रदेश के उत्तरी-पश्चिमी भाग में जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (d) केवल (1), (3), (4)
Solution:मध्य प्रदेश में बघेलखंड में लाल व पीली मिट्टी पाई जाती है। लाल एवं पीली मिट्टी में लोहा एल्युमीनियम और चूना तत्वों की अधिकता होती है। लेकिन नाइट्रोजन एवं फास्फोरस की कमी होती है, जिसमें उर्वरता की कमी होती है। मालवा के पठार में गहरी काली मिट्टी पाई जाती है। मध्य प्रदेश के उत्तरी-पश्चिमी भाग में जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है। यह सर्वाधिक उपजाऊ मिट्टी है।

27. मध्य प्रदेश की उत्खात-भूमि (बैडलैंड) परिणाम है- [M.P. P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) अवनलिका अपरदन का
Solution:मध्य प्रदेश की उत्खात-भूमि (Bad Lands), अवनलिका अपरदन का परिणाम है। मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना और ग्वालियर, राजस्थान के कोटा, उत्तर प्रदेश के आगरा, इटावा, जालौन आदि क्षेत्रों में अवनलिका अपरदन (Gully Erosion) के कारण उत्खात-भूमि का निर्माण हुआ है।

28. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता मध्य प्रदेश की काली मिट्टी के संदर्भ में सही नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) काली मिट्टी में रेत की मात्रा अधिक होती है।
Solution:मध्य प्रदेश की काली मिट्टी के संदर्भ में यह सत्य है कि काली मिट्टी को कपास की मिट्टी के रूप में भी जाना जाता है। इसमें नमी धारण करने की क्षमता अधिक होती है। इसकी संरचना गांठदार लेकिन कभी-कभी भुरभुरी होती है। ढलानों पर ये मिट्टी कुछ रेतीली होती है तथा पठारी भूमि पर अच्छी वर्षा होने के कारण उपजाऊ होती है।

29. भोपाल बसा है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) पांच पहाड़ियों पर
Solution:भोपाल पांच पहाड़ियों पर बसा है। यहां की जलवायु सम है। ग्यारहवीं सदी में इस नगर को परमार वंश के राजा भोज ने बसाया था। यह नगर बहुरंगी तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो प्राच्य एवं आधुनिक परंपरा का मिश्रित शहर है।

30. किस जिले में सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (d) बिलासपुर
Solution:सतपुड़ा पर्वत श्रेणी मध्य प्रदेश में लगभग 21 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 23 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा लगभग 74.30 डिग्री पूर्वी देशांतर से 81 डिग्री पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। इस पर्वत श्रृंखला के अंतर्गत मध्य प्रदेश के मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन एवं बड़वानी जिले अवस्थित हैं।