भूगोल (मध्यप्रदेश) (Part-I)

Total Questions: 46

41. निम्नलिखित सिंचाई परियोजनाओं और उनके स्थानों के युग्मों में कौन-सा गलत है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

सूची-I (सिंचाई परियोजना)सूची-II (जिला)
(a) बारनारायसेन
(b) कोलारसीहोर
(c) सुक्ताबैतूल
(d) पुनासाखंडवा

 

Correct Answer: (c)
Solution:सुक्ता सिंचाई परियोजना खंडवा जिले के सुक्ता नदी पर निर्मित है। इस परियोजना से खंडवा जिले में जलापूर्ति की जाती है। शेष विकल्प सही हैं।

42. इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (d) ओंकारेश्वर का तीर्थ स्थल नर्मदा और ताप्ती नदियों के संगम पर स्थित है।
Solution:दिए गए विकल्पों में विकल्प (d) गलत है, क्योंकि नर्मदा एवं ताप्ती का संगम कहीं नहीं होता, बल्कि ये दोनों नदियां समानांतर बहती हुई खंभात की खाड़ी में गिरती हैं।

43. भौगोलिक क्षेत्रफल के प्रतिशत के रूप में निम्नलिखित में से किस जिले का वन क्षेत्र सर्वाधिक है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) श्योपुर
Solution:ISFR रिपोर्ट, 2021 के अनुसार भौगोलिक क्षेत्रफल के प्रतिशत के रूप में सर्वाधिक वन क्षेत्र श्योपुर (52.13%) है। तत्पश्चात उमरिया (49.10%) तथा मंडला (44.43%) का स्थान आता है। रतलाम में भौगोलिक क्षेत्रफल का 1.55 प्रतिशत, उज्जैन में 0.60 प्रतिशत तथा इंदौर में 17.31 प्रतिशत वन क्षेत्र पाए जाते हैं।

44. मध्य प्रदेश में किस प्रकार के वन नहीं पाए जाते हैं? [M.P. P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (d) अल्पाइन वन
Solution:मध्य प्रदेश में उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ वन, तटीय और दलदली वन, उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन, उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन तथा उप-आर्द्र पहाड़ी वन पाए जाते हैं, जबकि अल्पाइन वन नहीं पाए जाते हैं।

45. मध्य प्रदेश में कुल वनों के कितने प्रतिशत भाग पर सागौन के वृक्ष पाए जाते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) लगभग 30%
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2019 के अनुसार, मध्य प्रदेश के कुल वनों के लगभग 29.54 प्रतिशत भाग पर सागौन वृक्ष पाए जाते हैं, जिसमें अल्प आर्द्र सागौन वन लगभग 2.28 प्रतिशत, अत्यंत शुष्क सागौन वन लगभग 0.86 प्रतिशत तथा शुष्क सागौन वन लगभग 26.40 प्रतिशत है। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, मध्य प्रदेश के कुल वनों के लगभग 29.79 प्रतिशत भाग पर सागौन वृक्ष पाए जाते हैं, जिसमें अल्प आर्द्र सागौन वन लगभग 2.26 प्रतिशत, अत्यंत शुष्क सागौन वन लगभग 0.86 प्रतिशत तथा शुष्क सागौन वन लगभग 26.68 प्रतिशत है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी संशोधित उत्तर कुंजी में विकल्प (b) को सही माना है।

46. मध्य प्रदेश में सागौन के वन कुल वन क्षेत्रफल के लगभग कितने प्रतिशत भाग पर पाए जाते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (c) 27.8%
Solution:प्रश्नकाल में मध्य प्रदेश में वन के कुल क्षेत्रफल में से सागौन का वन क्षेत्र लगभग 27.8 प्रतिशत था। वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, मध्य प्रदेश में सागौन के वन कुल वन क्षेत्र के लगभग 29.79 प्रतिशत भाग पर विस्तृत हैं।